सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today 18 अगस्त 2026 : 5 राशियों के लिए शानदार दिन, इन राशियों को धन और विवाद के मामले में र... नागलवाड़ी : शिखरधाम में आस्था का सैलाब, अभी तक 70 हजार श्रद्धालु पहुंचे, बाबा भिलट देव का 101 लीटर द... बड़वानी जिले में ‘लुटेरी दुल्हन’ गिरोह का खुलासा, शादी का झांसा, लाखों की ठगी, पुलिस का शिकंजा, ‘लुट... Rashifal Today 17 अगस्त 2026 : 9 राशियों के लिए शुभ संकेत! आज किसकी चमकेगी किस्मत? 12 राशियों का हाल... Newsleaders : नागपंचमी पर नागलवाड़ी शिखर धाम में सुरक्षा चाक-चौबंद, कलेक्टर-एसपी और DIG ने लिया तैया... Rashifal Today 15 अगस्त 2026 : 7 राशियों पर मेहरबान रहेंगे सितारे, धन-करियर में लाभ के योग, किसे मिल... Rashifal Today 14 अगस्त 2026 : 7 राशियों के लिए लाभ के संकेत, किन राशियों को रहना होगा सावधान  जानिए Rashifal Today 13 अगस्त 2026 : आज सितारों का संकेत, चार राशियों के लिए सफलता, कई राशियों के लिए सावध... Rashifal Today 11 अगस्त 2026 : कहीं संपत्ति लाभ तो कहीं आर्थिक नुकसान के संकेत, व्यापार, धन, स्वास्थ... Rashifal Today 09 अगस्त 2026 : 4 राशियों के लिए तरक्की और धन लाभ, किस्मत देगी साथ? मेष से मीन तक 12 ...

NEWS Leaders : नक्सल अभियान में साहस प्रदर्शित करने पर पुलिस अधीक्षक बड़वानी श्री पुनीत गेहलोद को प्राप्त हुआ वीरता पदक

0

NEWS Leaders : नक्सल अभियान में साहस प्रदर्शित करने पर पुलिस अधीक्षक बड़वानी श्री पुनीत गेहलोद को प्राप्त हुआ वीरता पदक

नवंबर 2022 में हुए एनकाउंटर में मार गिराए थे 49 लाख के इनामी दो नक्सली, सफल एनकाउंटर में बरामद की थी एके-47 राइफल

बड़वानी न्यूज लीडर्स

“पुलिस अधीक्षक बड़वानी श्री पुनीत गेहलोद को बालाघाट में पदस्थापना के दौरान अदम्य साहस प्रदर्शित करने पर  “वीरता पदक” से सम्मानित किया है।”

मध्य प्रदेश पुलिस की नक्सल उन्मूलन हेतु गठित विशेष इकाई “हॉक फ़ोर्स” के कमांडेंट के रूप में श्री पुनीत गेहलोद ने नवंबर 2022 को बालाघाट ज़िले के सुपखार जंगली क्षेत्र में एक नक्सल एनकाउंटर में 49 लाख के इनामी दो कुख्यात नक्सलियों – राजेश वज्जाम (एसीएम रैंक ) और गणेश मड़ावी (डीवीसीएम रैंक) को मार गिराया था।

तत्कालीन हॉक फ़ोर्स कमांडेंट श्री पुनीत गेहलोद के नेतृत्व में हॉक फ़ोर्स की टीम जंगल सर्च अभियान में निकली थी, तभी उनकी टीम पर दो दर्जन से अधिक नक्सलियों ने गोलीबारी करते हुए हमला कर दिया था।

पुलिस कप्तान ने सूझबूझ का परिचय देते हुए ना सिर्फ़ अपनी टीम को नक्सली हमले से बचाया, बल्कि वीरता के साथ उनका मुक़ाबला किया और जवाबी फायर किए। क़रीब तीन घंटे तक चली इस मुठभेड़ में जहां एक ओर दो कुख्यात नक्सलियों को मध्य प्रदेश पुलिस के जाँबाज़ जवानों ने मार गिराया।

वहीं दूसरी ओर एक भी पुलिस जवान को घायल नहीं होने दिया। साथ ही मारे गये नक्सलियों एवं खदेड़े गये उनके साथियों से भारी मात्रा में हथियार, गोला बारूद और नक्सल दस्तावेज भी ज़ब्त किए।

उक्त नक्सल एनकाउंटर में कुशल नेतृत्व, अदम्य साहस और वीरता का प्रदर्शन करने अपनी टीम को प्रथम पंक्ति में खड़ा रहकर प्रोत्साहित करने पर तत्कालीन हॉक फ़ोर्स कमांडेंट और वर्तमान में बड़वानी ज़िले के पुलिस कप्तान श्री पुनीत गेहलोद को 14 अगस्त 2024 को “वीरता पदक” से सम्मानित किया है ।

श्री पुनीत गेहलोद ने कमांडेंट हॉक फ़ोर्स के रूप में एक वर्ष की अवधि में एक के बाद एक कुल 3 सफल एनकाउंटर करते हुवे लाखों रुपये के इनामी कुल 6 कुख्यात नक्सलियों को मार गिराया था। उक्त उपलब्धियों के चलते वर्ष 2022 में मध्य प्रदेश के महामहिम राज्यपाल श्री मंगूभाई पटेल के द्वारा भी श्री गेहलोद के नेतृत्व वाली हॉक फ़ोर्स को “मध्य प्रदेश का गौरव अवार्ड” से पुरस्कृत किया।

श्री पुनीत गेहलोद को उक्त उपलब्धि पर बड़वानी पुलिस के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!