सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today 23 सितम्बर 2026 : मेष को आर्थिक लाभ, कर्क को भूमि-वाहन के योग; जानें 12 राशियों का हा... Rashifal Today 22 सितम्बर 2026 : मेष से मीन तक जानें आज का राशिफल, शुभ रंग और उपाय Rashifal Today 21 सितम्बर 2026 :  सोमवार को 7 राशियों को आर्थिक मामलों में सावधानी, कुंभ को मिल सकता... Rashifal Today 19 सितम्बर 2026 :  "शनिवार को इन राशियों पर रहेगी विशेष कृपा, जानिए मेष से मीन तक का ... Rashifal Today 18 सितम्बर 2026 :  किसी को आर्थिक लाभ तो किसी को विवाद से बचने की सलाह, 12 राशियों का... Rashifal Today 17 सितम्बर 2026 :  किन राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, किसे संभलकर चलना होगा... Rashifal Today 16 सितम्बर 2026 :  कुछ राशियों के लिए धन लाभ के संकेत, कई राशियों को आर्थिक और पारिवा... Rashifal Today 15 सितम्बर 2026 :  तुला राशि के लिए शानदार दिन, मिथुन-मकर को लाभ के संकेत, 12 राशियों... Rashifal Today 14 सितम्बर 2026 :  समस्त राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? धन, करियर, व्यापार और द... Rashifal Today 11 सितम्बर 2026 :  शुक्रवार को बदलेंगे कई राशियों के सितारे, जानें किसे मिलेगा लाभ और...

NEWS Leaders : राहुल गांधी ने वायनाड सीट छोड़ी, प्रियंका गांधी लड़ेंगी उपचुनाव

0

NEWS Leaders : राहुल गांधी ने वायनाड सीट छोड़ी, प्रियंका गांधी लड़ेंगी उपचुनाव

न्यूज लीडर्स.

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केरल की वायनाड सीट छोड़ने का ऐलान कर दिया है. वहीं पार्टी ने फैसला किया है कि उपचुनाव में प्रियंका गांधी वायनाड सीट से पहली बार मैदान में उतरेंगी.


लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी वायनाड के साथ-साथ रायबरेली से भी चुनाव लड़े थे. दोनों ही सीटों पर उन्हें जीत भी मिली है. ऐसे में अब राहुल गांधी ने रायबरेली सीट अपने पास रखी है और वायनाड को छोड़ दिया है.

●》कांग्रेस अध्यक्ष ने की घोषणा.》》

वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि राहुल गांधी जी दो जगह से जीतकर आए हैं. कानून के तहत उन्हें एक सीट चुनना है और एक खाली करना पड़ेगा. कल आखिरी तारीख है, आज हमने बैठक की है. राहुल गांधी को रायबरेली सीट चुनना चाहिए. वहां से जुड़ाव है, पीढ़ियों से लड़ते आए हैं. पार्टी ने तय किया है कि राहुल गांधी रायबरेली से सांसद रहेंगे और प्रियंका गांधी वहां से उप-चुनाव लड़ेंगी.

●》राहुल को क्यों छोड़नी पड़ी एक सीट.》》

कोई सांसद एक सदन में एक से ज्यादा सीटों का प्रतिनिधित्व नहीं कर सकता है. संविधान के अनुच्छेद 101 (1) में जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 68 (1) के तहत अगर कोई जनप्रतिनिधि दो सीटों से चुनाव जीतता है, तो उसे परिणाम घोषित होने के 14 दिन के भीतर एक सीट छोड़नी होती है. अगर ऐसा नहीं किया जाता, तो अपने आप उसकी दोनों सीटें खाली हो जाती हैं. लिहाजा राहुल गांधी को एक सीट छोड़नी पड़ी.

●》रायबरेली और वायनाड से मिली जीत.》》

लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी रायबरेली सीट से 3 लाख 90 हजार वोटों के मार्जिन से जीते हैं. उन्हें कुल 6 लाख 87 हजार 649 वोट मिले. उनका वोट पर्सेंटेज 66.17% रहा. केरल की वायनाड सीट से राहुल गांधी ने 59.69% वोटों से जीत हासिल की. उन्हें कुल 6 लाख 47 हजार 445 वोट मिले. जीत का मार्जिन 3 लाख 64 हजार 422 वोट था.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!