सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today 17 अक्टूबर 2026 : सिंह, कन्या, वृश्चिक और मीन को सफलता के संकेत, वृषभ-कर्क रहें सतर्क... Rashifal Today 16 अक्टूबर 2026 : मिथुन, सिंह, कन्या और कुंभ को लाभ के संकेत, वृषभ-मकर रहें सतर्क, 12... Rashifal Today 15 अक्टूबर 2026 : मेष, वृषभ, सिंह और मकर को तरक्की के संकेत, धनु-कुंभ रहें सतर्क, 12 ... Rashifal Today 14 अक्टूबर 2026 : तुला-मीन को लाभ के संकेत, सिंह-कन्या-कुंभ को सतर्क रहने की सलाह, 12... दैनिक राशिफल 13 अक्टूबर 2026: मेष, वृषभ, कर्क और धनु को लाभ के संकेत, वृश्चिक-कुंभ-मीन रहें सावधान Rashifal Today 12 अक्टूबर 2026 : मेष-मिथुन समेत इन राशियों को आर्थिक लाभ के संकेत, मकर को रहना होगा ... Rashifal Today 11 अक्टूबर 2026 : मेष-सिंह समेत इन राशियों को तरक्की के संकेत, जानिए किसकी चमकेगी किस... Rashifal Today 07 अक्टूबर 2026 : कर्क-कुंभ समेत इन राशियों के लिए शुभ संकेत, कई राशियों को आर्थिक नु... Rashifal Today 06 अक्टूबर 2026 :  मेष को आर्थिक लाभ, कन्या को संपत्ति का योग; वृश्चिक के प्रेम संबंध... Rashifal Today 05 अक्टूबर 2026 :  धन, व्यापार, करियर, परिवार, प्रेम और स्वास्थ्य के लिहाज से आज का द...

NEWS Leaders : बड़वानी जिले की टाॅप खबरें देखिए न्यूज लीडर्स

0

●》जल गंगा संवर्धन अभियान की बैठक सम्पन्न.》》

बड़वानी : न्यूज लीडर्स

जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत जनपद पंचायत बड़वानी में जनप्रतिनिधियों ,सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारियों की बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में ग्राम लोनसरा के शिव मंदिर वाली पहाड़ी  एवं तलवाड़़ा बुजुर्ग में शांतिधाम में पौधारोपण करने का सुझाव दिया गया। बैठक में जिला पंचायत सदस्य करणसिंह दरबार, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत एमएल काग, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि पप्पू केवजा पटेल, उपाध्यक्ष प्रतिनिधि भूपेन्द्र गोयल, सहायक यंत्री विरेन्द्र मलिक, स्वच्छ भारत मिशन ब्लॉक समन्वयक देवा शिमले, सामाजिक कार्यकर्ता बद्रीभाई कोटवाल, जनपद पंचायत सदस्य, सरपंच एवसामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

●》जल बचाओ अभियान के भागीरथी प्रयास में विधायक शामिल.》》

बड़वानी : न्यूज लीडर्स

जिले में विश्व पर्यावरण दिवस से गंगा दशहरा तक चलाए जा रहे जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत पानसेमल विधायक श्री श्याम बरडे आज बंधारा बुजुर्ग ग्राम पंचायत के वासल्यापानी में पहुंचकर तालाबों से मिट्टी एवं गाद निकाल कर गहरीकरण कार्यक्रम मे श्रमदान किया। साथ ही निर्माणाधीन आरसीसी मार्ग का अवलोकन किया जिसकी गुणवत्ता देखकर विधायक ने कार्य पूर्ण करने के लिये पंचायत सचिव एवं अधिकारियों को भी निर्देशित किया।

साथ ही यह संदेश भी दिया कि”जल है तो जीवन है” अगर आज हम जल संरचनाओं को बचाएंगे तो आगे हमारा भविष्य बच्चों का भविष्य सुरक्षित रहेगा । जल जंगल जमीन हमारी मातृभूमि है, इसका संवर्धन करना हम सबका कर्तव्य हैं । इस दौरान  ग्रामीण क्षेत्र के वरिष्ठ श्री लकड़सिंह पटेल, सरपंच भावसार भाई, वीपी सिंह सोलंकी, हीतेंद्र हरसोला एवं अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।

●》जिले में उर्वरक की उपलब्धता.》》

बड़वानी : न्यूज लीडर्स

जिले के किसान भाईयों द्वारा खरीफ फसलों की बोनी की जा रही है। किसानों रासायनिक खाद उपलब्ध कराने हेतु जिले के सहकारी क्षेत्र एवं निजी विक्रेताओं के यहा उर्वरकों का भण्डारण करवाया जा रहा है।

वर्तमान में विपणन संघ के डबल लॉक केन्द्रों एवं सहकारी समितियों में यूरिया 14009 मेट्रिक टन, डीएपी 5090 मेट्रिक टन, एनपीके 3487 मेट्रिक टन, पोटाश 2216 मेट्रिक टन, सुपर फॉस्फेट 8803 मेट्रिक टन, अमोनियम सल्फेट 37 मेट्रिक टन व निजी डीलरों की दुकानों पर यूरिया 11161 मेट्रिक टन, डीएपी 573 मेट्रिक टन, एनपीके 2109 मेट्रिक टन, पोटाश 398 मेट्रिक टन, सुपर फॉस्फेट 8898 मेट्रिक टन, अमोनियम सल्फेट 162 मेट्रिक टन, कुल 56943 मेट्रिक टन की व्यवस्था की गई है।

●》आईटीआई में प्रवेश 20 जून तक.》》

बड़वानी : न्यूज लीडर्स

आईटीआई में प्रवेश 2024 के लिए तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार निर्माण बोर्ड के अंतर्गत जिले में संचालित शासकीय आईटीआई बडवानी में प्रथम चरण के लिए इच्छित संस्थाओं और व्यवसायों का क्रम चयन (चॉइस फिलिंग) की अंतिम तिथि 20 जून तक बढ़ा दी गई हैं।

जिसके माध्यम से आवेदक इलेक्ट्रीशियन, इलेक्ट्रीशियन (डीएसटी) फिटर, टर्नर, कोपा, वेल्डर, मैकेनिक डीजल, स्टेनो हिन्दी आदि टेªड में प्रवेश लेकर संबंधित टेंडर का व्यावसायिक प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते है।

अभ्यर्थी एमपी ऑनलाइन सहायता केन्द्रों (कियोस्क सेंटर) अथवा स्वयं अपने स्तर पर कम्प्यूटर या मोबाईल के माध्यम से आवेदन 20 जून तक विभाग के पोर्टल पर www.dsd.mp.gov.in पर जाकर पंजीयन एवं च्वॉइस फीलिंग कर सकेंगे। इच्छुक आवेदक अधिक जानकारी के लिए नजदीकी आईटीआई में संपर्क कर सकते हैं।

●》26 जून एवं 24 जुलाई को लगेगा रोजगार मेला.》》

बड़वानी : न्यूज लीडर्स

मध्यप्रदेश शासन की रोजगारोन्मुखी योजना अर्न्तगत युवाओं को रोजगार/स्वरोजगार के अवसर मुहैया कराने हेतु कलेक्टर डॉ. राहुल फटिंग के मार्गदर्शन में जिले में 26 जून को शहीद भीमा नायक शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बड़वानी मे एवं 24 जुलाई को शासकीय वीर बलिदानी ख्वाजा नायक स्नातकोत्तर महाविद्यालय सेंधवा में रोजगार/स्वरोजगार मेले का आयोजन प्रातः 11 से सांय 4 बजे तक आयोजित किया जावेगा।

●》रिक्त सीटो पर प्रवेश हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित.》》

बड़वानी : न्यूज लीडर्स

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय बडवानी में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हुई हैं। नवीन शैक्षणिक सत्र में कक्षा 11 वी में वाणिज्य व कला संकाय की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित किये गये है। प्रवेश लेने के लिए विद्यार्थियों व पालको द्वारा 22 जून तक कार्यालयीन समय में आवेदन-पत्र जमा किये जा सकते है।
एकलव्य विद्यालय में सिर्फ अनुसूचित जनजाति के विद्यार्थियों को ही प्रवेश दिया जाएगा।

इसके लिए विद्यार्थी का एमपीटास प्रोफइल पंजीयन अनिवार्य होगा। कक्षा 11वी हेतु छात्र व छात्रा का कक्षा 10 वी में सीबीएसई या एमपी बोर्ड से उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
सीबीइएसई बोर्ड से उत्तीर्ण छात्र/छात्राओं को वरियता दी जाएगी। मेरीट सूची के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा। आवेदन के साथ पिछली कक्षा की अंकसूची की छायाप्रति एवं जाति प्रमाण-पत्र की छायाप्रति संलग्न करना अनिवार्य है। कक्षा 8वी एवं 9वी में प्रवेश परीक्षा ली जाकर मेरीट के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा।

●》35 मरीजो को होगा लैंस प्रत्यारोपण.》》

बड़वानी : न्यूज लीडर्स

मुख्य ज़िला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुरेखा जमरे और सिविल सर्जन डॉ अनीता सिंगारे ज़िला चिकित्सालय बड़वानी के मार्गदर्शन में लायंस क्लब बड़वानी सिटी और ज़िला चिकित्सालय बड़वानी के संयुक्त तत्वावधान में 12 जून को निःशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे 35  मोतियाबिंद के मरीजों को ऑपरेशन के लिए चोइथराम नेत्र चिकित्सालय इंदौर भेजा गया। जहां पर उनका निःशुल्क लैंस प्रत्यारोपण किया जायेगा।

श्री लायन महेश शर्मा ने बताया कि उक्त नेत्र शिविर में बड़वानी जिले एवं आसपास के जिलो से लगभग 132 नेत्र मरीज़ अपना ईलाज कराने के लिए पहुंचे। जिला चिकित्सालय के डॉ. आशीष सेन और नेत्र सहायक अनिल राठौड़, रविन्द्र टेकाम ने मरीजों का परीक्षण किया तथा सिस्टर ज्योति कन्नौजे और अश्विन बढ़ोले ने ब्लड प्रेशर, शुगर की जांच की। जांच में 132 मरीजों में से 35 मरीजों में मोतियाबिंद के लक्षण पाए गए।

लायन सुधीर कुमार पांडे ने बताया कि सभी 35 मोतियाबिंद के मरीजो को लैंस प्रत्यारोपण हेतु चोइथराम नेत्र चित्सालय इन्दौर बस द्वारा भेजा गया है। जहां पर ऑपरेशन कर लैंस प्रत्यारोपित किए जा कर दवाई चश्में भी निःशुल्क प्रदान किए जाएंगे। लायन राम जाट ने कहा की लायंस क्लब बड़वानी सिटी द्वारा मरीजों और उनके साथ आए व्यक्तियों को निःशुल्क भोजन कराया गया। अगला नेत्र शिविर 26 जून को होगा।

●》विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर जागरूकता रैली एवं कार्यशाला का आयोजन.》》

बड़वानी : न्यूज लीडर्स

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण तथा श्रम विभाग के संयुक्त तत्वावधान में विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर बड़वानी में एक जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में महिला एवं बाल विकास विभाग, समाजसेवी संस्था जनसाहस, ममता संस्था तथा वन स्टॉप सेंटर के कर्मचारियों सहित बड़ी संख्या में पी एल वी ने सहभागिता की।

बाल श्रम उन्मूलन के लिए आयोजित कार्यक्रमों की श्रंखला में सर्वप्रथम किशोर न्याय बोर्ड की प्रधान न्यायधीश श्रीमती पूजा विजयवर्गीय जैन तथा जिला विधिक सेवा अधिकारी दिलीप मुजाल्दे ने करंजा चौराहे से रैली को रवाना किया। रैली के समापन पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बड़वानी के सभागार में विशेष जिला न्यायधीश श्री रईस खान ने बाल श्रम उन्मूलन के लिए माह भर चलने वाले कार्यक्रमों पर चर्चा की। कार्यशाला में श्रम निरीक्षक लखन भंवर, किशोर सशक्तिकरण जिला समन्वयक शैलेश बैरागी द्वारा बालको को श्रम से मुक्त करवाकर शिक्षा से जोड़ने की आवश्यकता पर विस्तार से चर्चा की गई।

बड़वानी जिले में बच्चों के भविष्य निर्माण के लिए बच्चों को श्रम से निकालकर शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए लगातार काम करने की आवश्यकता पर जोर दिया गया। कार्यक्रम के अंतिम चरण में जिला विधिक सेवा अधिकारी दिलीप मुजाल्दे ने डालसा के आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से प्रकाश डाला।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!