सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today 10 नवंबर 2026 :  मेष, वृषभ और कन्या राशि को लाभ के संकेत, जानिए सभी 12 राशियों का हाल दीपावली विशेष राशिफल 8 नवंबर 2026: तुला, धनु और मकर राशि के लिए अनुकूल संकेत, जानिए सभी 12 राशियों क... Rashifal Today  07 नवंबर 2026 : किसी को मिलेगा रुका पैसा, तो किसी को कार्यक्षेत्र में झेलनी पड़ सकती... Rashifal Today  06 नवंबर 2026 : शुक्रवार को इन राशियों को मिलेंगे धन लाभ और तरक्की के अवसर, जानिए सभ... Rashifal Today  05 नवंबर 2026 : गुरुवार को इन राशियों को मिल सकते हैं धन लाभ और सफलता के अवसर, कुछ र... Rashifal Today  03 नवंबर 2026 : मंगलवार को कुछ राशियों को मिलेगा लाभ, तो कुछ को आर्थिक मामलों में रह... Rashifal Today  02 नवंबर 2026 : सोमवार को किस राशि को मिलेगा लाभ, किसे रहना होगा सावधान? पढ़ें 12 रा... Rashifal Today  01 नवंबर 2026 : मेष से मीन तक जानिए कैसा रहेगा रविवार, किस राशि को मिलेगा धन लाभ?जान... Rashifal Today 31 अक्टूबर 2026 : मेष, मिथुन और तुला राशि वालों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ और तरक्की के... Rashifal Today 30 अक्टूबर 2026 : वृषभ, कर्क और मकर राशि वालों को मिलेगा लाभ, मेष-सिंह-धनु रहें सावधा...

NEWS Leaders : खरगोन के दिव्यांग वसीम को लेकर सक्रिय हुआ प्रशासन, जारी किया नया वीडियो

0

खरगोन के दिव्यांग वसीम को लेकर सक्रिय हुआ प्रशासन, जारी किया नया वीडियो

“प्रशासन की ओर से कहा गया कि कार्रवाई में वसीम की गुमटी नहीं टूटी है और न ही उनकी गुमटी में कोई सामान था। वसीम ने एक वीडियो जारी कर कहा कि उसके बारे में फैलाई जानकारी गलत है।”

वसीम का नया वीडियो, जिसमें सीएमओ खरगोन भी है

खरगोन : न्यूज़ लीडर्स

सोशल मीडिया पर दोनों हाथो से दिव्यांग वसीम को लेकर कहीं गई बातों में नया मोड़ आ गया है। जहाँ अभी तक वसीम के साथ हुए प्रशासकीय अन्याय की बातें सोशल मीडिया पर सुर्खिया बनी हुई थी। उसी वसीम के एक वीडियो ने पूरी पटकथा को बदल दिया है।
यह वीडियो खरगोन निवासी वसीम अहमद का है। जिसमे वसीम ने स्वयं स्पष्ट किया है की उनका कोई भी नुकसान नहीं हुआ है, न ही किसी संपत्ति को तोड़ा गया है और ना ही प्रशासन के द्वारा ऐसी कोई कार्रवाई उनपर की गई है। वसीम ने उस वीडियो में शहरवासियों से अपील भी की है कि अफवाहों पर ध्यान ना दें और शहर में शांति कायम करने में मदद करें।

वसीम का पहला वीडियो, जो आरोप लगा रहा है

▪︎मामला क्या है, आईये जानते है.》

सोशल मीडिया पर वसीम को लेकर अच्छी खासी चर्चा है की दो हाथों से दिव्यांग वसीम कैसे पत्थर फेंकने वाला दंगाई हो सकता है? वसीम को लेकर यह भी कहा गया,
खरगोन हिंसा में शामिल होने के आरोप में वसीम शेख़ की गुमटी गिरा दी, जबकि ना तो उसका नाम एफ़आईआर में है और ना उसकी ऐसी हालत है की वह पथराव कर सके, फिर भी दंगाई होने के आरोप में उसकी गुमटी क्यों गिरा दी गई?

जब वसीम सोशल मीडिया में अपनी दिव्यांगता से चर्चित हो रहा था तो इससे खरगोन प्रशासन की हो रही किरकिरी के बाद प्रशासन ने ही वसीम के नये जवाबी वीडियो को प्रसारित कर स्वयं की स्थिति को साफ किया है, वसीम के नये वीडियो में खदगोन नगरपालिका की सीएमओ भी दिख रही है और वसकम को लेकर फैयाये जा दहे झूट का पर्दाफाश कर रही है। जिससे प्रशासन को राहत मिली है। लेकिन वसीम के पूर्व में सोशल मीडिया पर आरोप लगाते वीडियो ने वसीम की विश्विसनियता पर सवाल खड़े कर दिये है।

▪︎और अंत में.》

इस नये वीडियो के आने से पहले वसीम के एक से अधिक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो चुके थे। दोनों हाथों से दिव्यांग वसीम अहमद शेख ने सामने आकर अपनी व्यथा सुनाई थी और कहा था कि दंगाई होने के आरोप में मेरी गुमटी भी तोड़ दी गई।

मैं दंगाई कैसे हो सकता हूं, जबकि पानी पीने के लिए भी मैं दूसरों पर मोहताज हूं। मेरी दुकान तोड़ने से पहले मुझे प्रशासन ने कोई नोटिस भी नहीं दिया, हालांकि बाद में वायरल वीडियो में वसीम अपनी बात से मुकर गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!