सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today 19 सितम्बर 2026 :  "शनिवार को इन राशियों पर रहेगी विशेष कृपा, जानिए मेष से मीन तक का ... Rashifal Today 18 सितम्बर 2026 :  किसी को आर्थिक लाभ तो किसी को विवाद से बचने की सलाह, 12 राशियों का... Rashifal Today 17 सितम्बर 2026 :  किन राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, किसे संभलकर चलना होगा... Rashifal Today 16 सितम्बर 2026 :  कुछ राशियों के लिए धन लाभ के संकेत, कई राशियों को आर्थिक और पारिवा... Rashifal Today 15 सितम्बर 2026 :  तुला राशि के लिए शानदार दिन, मिथुन-मकर को लाभ के संकेत, 12 राशियों... Rashifal Today 14 सितम्बर 2026 :  समस्त राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? धन, करियर, व्यापार और द... Rashifal Today 11 सितम्बर 2026 :  शुक्रवार को बदलेंगे कई राशियों के सितारे, जानें किसे मिलेगा लाभ और... Rashifal Today 10 सितम्बर 2026 :  आज धन लाभ से चमकेगा इन राशियों का भाग्य, जानिए मेष से मीन तक का रा... Rashifal Today 08 सितम्बर 2026 :  आज इन राशियों को मिलेगा लाभ, जानिए मेष से मीन तक का राशिफल Rashifal Today 07 सितम्बर 2026 :  आज 6 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन-तरक्की के बनेंगे योग; जानिए आज क...

NEWS Leaders Bharat Jodo Yatra : कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का तीसरा दिन, कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रहे पदयात्री, यात्रा में उमड़ा जन सैलाब

0

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का तीसरा दिन, कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रहे पदयात्री, यात्रा में उमड़ा जन सैलाब

राहुल गांधी ने कहा,
“आइए, आप भी जुड़िए और यह एक प्रकार से मेरे व्यक्तित्व की यात्रा भी है। मुझे आशा है कि इस यात्रा के माध्यम से मैं अपने देश और देशवासियों को और नजदीक व बेहतर तरीके से समझ पाऊंगा।”

न्यूज़ लीडर्स : भारत जोड़ो यात्रा

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का आज तीसरा दिन है। कांग्रेस के उत्साहित समर्थकों की हजारों की संख्या में इस यात्रा से जुड़ने का सिलसिला जारी है। इस यात्रा की शुरूआत तमिलनाडु में कन्याकुमारी जिले के नागरकोइल शहर से हुई।

यात्रा की जो तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं उससे इस यात्रा की भव्यता का अंदाजा लगाया जा सकता है। वीडियो में दिख रहा हैं कि जहां तक नजरें जा रही है वहां तक लोगों की लंबी लंबी कतारे नजर आ रही है।

देखिये वीडियो

स्थानीय लोग गली, नुकक्ड़ चौक चौराहो और बलकनी से भारत यात्रियों का उत्साह बढ़ा रहे हैं। इस बीच राहुल गांधी से अलग अलग तरह के लोग मिल रहे हैं और अपनी समस्याओं के बारे में उनको बता रहे हैं। ऐसे में यात्रा का मकसद भी सार्थक हो रहा है।

“दरअसल, जिन राज्यों से होकर भारत जोड़ो यात्रा नहीं गुजर रही है, वहां के स्थानीय लोग मिट्टी पानी और पौधा लेकर राहुल गांधी से मिलने पहुंच रहे हैं। राहुल गांधी को लोग मिट्टी-पानी और पौधा भेंट करते हैं और वे इसे रास्ते में ही रोपते हुए आगे बढ़ रहे हैं।”

▪︎भारत जोड़ो यात्रा को मिलता आपार जनसमर्थन.》》

भारत जोड़ो यात्रा को दक्षिण भारत में अभूतपूर्व जनसमर्थन प्राप्त हो रहा है। यह यात्रा न सिर्फ ऐतिहासिक जगहों से होकर गुजर रही है, बल्की अपने पीछे एक नए इतिहास को बनाते हुए भी आगे बढ़ रही है। भारत जोड़ो यात्रा को इतिहास के पन्नों में यादगार बनाने के लिए राहुल गांधी रास्ते में पौधरोपण भी कर रहे हैं। यह पौधरोपण विशिष्ट इसलिए है क्योंकि दूसरे राज्यों से मंगवाई गई मिट्टी और पानी का उपयोग किया जा रहा है।

नागरकोइल स्थित स्कॉट क्रिश्चियन कॉलेज में सुबह यात्रा शुरू करने से पहले तिरंगा झंडा फहराया गया। झंडे को सलामी देने के बाद कांग्रेस सभी यात्री पुलियूरकुरिची की ओर बढ़े। यहां मुट्टीदीचन परई चर्च यात्रा का अगला पड़ाव है। भारत यात्री, प्रदेश यात्री, अतिथि यात्री और देश की जनता कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रहे हैं।

कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का आज तीसरा दिन है। इस यात्रा को नागरिक समूहों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। जैसे-जैसे यह पदयात्रा आगे बढ़ रही है, हजारों की संख्या में लोग इससे जुड़ते जा रहे हैं। तीसरे दिन यात्रा में जनसैलाब उमड़ पड़ा। चारों ओर सिर्फ पदयात्री ही नजर आ रहे हैं। पदयात्रियों में भी जबरदस्त जोश देखने को मिल रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!