सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today 19 सितम्बर 2026 :  "शनिवार को इन राशियों पर रहेगी विशेष कृपा, जानिए मेष से मीन तक का ... Rashifal Today 18 सितम्बर 2026 :  किसी को आर्थिक लाभ तो किसी को विवाद से बचने की सलाह, 12 राशियों का... Rashifal Today 17 सितम्बर 2026 :  किन राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, किसे संभलकर चलना होगा... Rashifal Today 16 सितम्बर 2026 :  कुछ राशियों के लिए धन लाभ के संकेत, कई राशियों को आर्थिक और पारिवा... Rashifal Today 15 सितम्बर 2026 :  तुला राशि के लिए शानदार दिन, मिथुन-मकर को लाभ के संकेत, 12 राशियों... Rashifal Today 14 सितम्बर 2026 :  समस्त राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? धन, करियर, व्यापार और द... Rashifal Today 11 सितम्बर 2026 :  शुक्रवार को बदलेंगे कई राशियों के सितारे, जानें किसे मिलेगा लाभ और... Rashifal Today 10 सितम्बर 2026 :  आज धन लाभ से चमकेगा इन राशियों का भाग्य, जानिए मेष से मीन तक का रा... Rashifal Today 08 सितम्बर 2026 :  आज इन राशियों को मिलेगा लाभ, जानिए मेष से मीन तक का राशिफल Rashifal Today 07 सितम्बर 2026 :  आज 6 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन-तरक्की के बनेंगे योग; जानिए आज क...

NEWS Leaders Bharat Jodo Yatra : राहुल गांधी ने कन्याकुमारी से ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का शुभारम्भ किया, 5 माह, 12 राज्य और 3570 किमी का सफर तय होगा

0

राहुल गांधी ने कन्याकुमारी से ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का शुभारम्भ किया, 5 माह, 12 राज्य और 3570 किमी का सफर तय होगा

“भारत जोड़ो यात्रा के शुभारंभ पर कांग्रेस ने कहा कि यह भारतीय राजनीति में एक महत्वपूर्ण मोड़ है और एक “नई शुरुआत” का प्रतीक है।”

न्यूज लीडर्स : भारत जोड़ो यात्रा

तमिलनाडु के कन्याकुमारी से कांग्रेस के महत्वाकांक्षी सफर ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की शुरुआत हो गई है। 3570 किमी लंबी यह यात्रा पांच महीनों में 12 राज्यों से होकर गुजरेगी। राहुल गांधी के साथ कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता इस यात्रा में भाग ले रहे हैं। यात्रा शुरू करने से पहले राहुल गांधी पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के शहीद स्मारक पर पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि दी। यात्रा के दौरान राहुल गांधी के साथ राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भुपेश बघेल मौजूद थे।

▪︎पद यात्रा प्रतिदिन 23 किमी का सफर तय करेंगी.》》

भारत जोड़ो पदयात्रा दो सत्र में चलेगी। पहली शिफ्ट में सुबह साढ़े 10 बजे यात्रा शुरू होगी और दोपहर में साढ़े तीन बजे। एक दिन में 22 से 23 किमी की दूरी कवर करने की योजना है। इस यात्रा में अलग-अलग राज्यों का प्रतिनिधित्व करने वाले 117 कांग्रेस नेता शामिल होंगे। वहीं कांग्रेस के कार्यकर्ता भी मार्च करेंगे।

देखिये वीडियो

“कन्याकुमारी से शुरू हुई कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो’ यात्रा, 5 महीने में 12 राज्यों से गुजरेगा कारवां, कन्याकुमारी से कश्मीर तक 3570 किमी लंबी भारत जोड़ो यात्रा आज शुरू हो गई है। राहुल गांधी के साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता इसमें शामिल होंगे। यह कांग्रेस का महत्वाकांक्षी सफर है।”

▪︎राहुल गांधी कंटेनर में सोएंगे.》》

इस यात्रा के लिए 60 कंटेनर तैयार किए गए हैं। 150 दिनों की इस यात्रा में राहुल गांधी भी कंटेनर में सोएंगे। विश्राम के समय एक गांव के आकार में इन कंटेनरों को लगा दिया जाएगा। कुछ कंटेनर में एयर कंडीशनर भी लगाए गए हैं। जानकारी के मुताबिक यात्रा में शामिल लोग स्थानीय भोजन करेंगे। गांव के लोग भोजन भी तैयार करेंगे। वहीं सभी यात्रा साथ में खाना खाएंगे। कोई भी नेता होटल में नहीं रुकेगा।

“कांग्रेस ने कहा है कि उसकी यात्रा ‘मन की बात’ नहीं है, बल्कि लोगों की चिंताओं को दिल्ली तक पहुंचाने के लिए है”

यात्रा को लेकर विश्लेषक कह रहे है कि भारतीय राजनीति के लिए एक परिवर्तनकारी क्षण है और यह पार्टी के कायाकल्प के लिए एक निर्णायक क्षण है।इस मेगा यात्रा की शुरुआत के साथ, कांग्रेस आर्थिक विषमताओं, सामाजिक ध्रुवीकरण और राजनीतिक केंद्रीकरण को चिह्नित करने की कोशिश कर रही है, जबकि इसे अक्सर विचारधाराओं की लड़ाई के रूप में वर्णित किया जाता है।

“यात्रा में राहुल गांधी सहित 119 नेताओं को ‘भारत यात्रियों’ के रूप में वर्गीकृत किया है जो पूरे मार्ग पर चलेंगे। ‘भारत यात्रियों’ में लगभग 30 प्रतिशत महिलाएं हैं। भारत यात्रियों की औसत आयु 38 वर्ष है”

▪︎यात्रा को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह.》》

भारत जोड़ो यात्रा को लेकर पूरे भारत में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है। जिन राज्यों से यात्रा निकल रही है वहाँ के कार्यक्रता तो शामिल होगें, लेकिन जहां से यात्रा नहीं निकल रही है वहाँ के कार्यक्रता भी यात्रा में शामिल होने जा रहे है।लोग उत्साहित हैं। प्रत्येक राज्य में कांग्रेस छोटे पैमाने पर समान यात्राएं आयोजित करेगी, भारत को एकजुट करने के मुख्य विषय पर 50 किमी या 100 किमी की यात्राएं भी आयोजित  होगी। कांग्रेस पूरी तरह भारत जोड़ो यात्रा को सफल बनाने पर ध्यान केंद्रित कर रही है क्योंकि यह स्वतंत्र भारत में सबसे बड़ा जन आंदोलन कार्यक्रम है।

▪︎और अंत में.》》

यह यात्रा तिरुवनंतपुरम, कोच्चि, नीलांबुर, मैसूर, बेल्लारी, रायचूर, विकाराबाद, नांदेड़, जलगांव, इंदौर, कोटा, दौसा, अलवर, बुलंदशहर, दिल्ली, अंबाला, पठानकोट, जम्मू से होकर श्रीनगर में समाप्त होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!