सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today  02 नवंबर 2026 : सोमवार को किस राशि को मिलेगा लाभ, किसे रहना होगा सावधान? पढ़ें 12 रा... Rashifal Today  01 नवंबर 2026 : मेष से मीन तक जानिए कैसा रहेगा रविवार, किस राशि को मिलेगा धन लाभ?जान... Rashifal Today 31 अक्टूबर 2026 : मेष, मिथुन और तुला राशि वालों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ और तरक्की के... Rashifal Today 30 अक्टूबर 2026 : वृषभ, कर्क और मकर राशि वालों को मिलेगा लाभ, मेष-सिंह-धनु रहें सावधा... Rashifal Today 29 अक्टूबर 2026 : वृषभ, मिथुन और धनु राशि वालों को मिलेंगे लाभ के अवसर, कर्क-मकर-मीन ... Rashifal Today 28 अक्टूबर 2026 : मेष, मिथुन और सिंह राशि वालों को मिलेगा लाभ, वृश्चिक-मीन रहें सावधा... Rashifal Today 27 अक्टूबर 2026 : मेष, मिथुन और कर्क समेत इन राशियों को होगा धन लाभ, जानिए सभी 12 राश... Rashifal Today 26 अक्टूबर 2026 : मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल, किसे मिलेगा धन लाभ और किसे ... Rashifal Today 25 अक्टूबर 2026 : किस राशि की चमकेगी किस्मत, किसे रहना होगा सावधान? 12 राशियों का हाल... Rashifal Today 23 अक्टूबर 2026 : वृषभ, मिथुन, सिंह और मीन को लाभ के संकेत, 12 राशियों का हाल जानिए

NEWS Leaders : आज फिर लहराया 3 जनपद पंचायत में भाजपा की जीत का परचम, कांग्रेस उम्मीदवार भी खड़े नहीं कर पाई

0

आज फिर लहराया 3 जनपद पंचायत में भाजपा की जीत का परचम, कांग्रेस उम्मीदवार भी खड़े नहीं कर पाई

“बड़वानी जिले की 3 जनपद पंचायत बड़वानी, पाटी और निवाली में अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का निर्वाचन हुआ।”

बड़वानी : न्यूज़ लीडर्स

जिले के 7 जनपद पंचायत में से 3 जनपद पंचायत बड़वानी, पाटी, निवाली में निर्वाचित जनपद पंचायत सदस्यों का प्रथम सम्मेलन गुरूवार को संबंधित जनपद पंचायतो में पीठासीन अधिकारी की उपस्थिति में किया गया।

▪︎प्राधिकृत अधिकारी ने करवाई निर्वाचन की प्रक्रिया संपन्न.》》

निर्वाचन के लिये कलेक्टर श्री शिवराजसिंह वर्मा की और से नियुक्त प्राधिकृत अधिकारी निवाली जनपद के लिये एसडीएम पानसेमल सुश्री अंशु जावला, बड़वानी जनपद के लिये एसडीएम बड़वानी  श्री घनश्याम धनगर एवं पाटी जनपद के लिये तहसीलदार बड़वानी श्रीमती आशा परमार ने अपनी देख-रेख में निर्वाचन की कार्यवाही सम्पन्न करवाई।

▪︎भाजपा ने सभी जनपद पंचायतों पर किया कब्जा.》》

आज संपन्न हुए निर्वाचन में तीन जनपद पंचायत निवाली, पाटी और बड़वानी के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद में भाजपा को विजयी मिली। कांग्रेस इन स्थानों पर अपने उम्मीदवार भी खड़े नहीं कर सकी। इस तरह जिले की सभस्त 7 जनपद पंचायतों के अध्यक्ष पद पर भाजपा का कबाजा हो गया। इस तरह सेंधवा और पानसेमल में उपाध्यक्ष पर कांग्रेस जीती है, शेष 5 स्थानों पर भाजपा की जीत मिली।

▪︎जनपद पंचायत निवाली के परिणाम.》》

निवाली जनपद पंचायत के लिए भाजपा की श्रीमती रायलीबाई पटेल अध्यक्ष और श्री पठान किराड़े उपाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित हुये। यहाँ कांग्रेस  बहुत कमजोर साबीत हुई, जहाँ वह उम्मीदवार खड़े करने की स्थिति में भी नहीं थी। निवाली जनपद पंचायत विधायक सुश्री चंद्रभागा किराडे की पानसेमल विधानसभा का हिस्सा है।

▪︎जनपद पंचायत पाटी में जीते भाजपा उम्मीदवार.》》

बड़वानी विधानसभा के अंतर्गत जनपद पंचायत पाटी में अध्यक्ष श्री थानसिंह सस्ते निर्विरोध एवं उपाध्यक्ष श्री रणजीत वास्कले निर्विरोध निर्वाचित हुये। यह दोनों विजयी उम्मीदवार भाजपा के है।

▪︎जनपद पंचायत बड़वानी में आज़ादी के बाद बड़ा फेरबदल.》》

जिला मुख्यालय की जनपद पंचायत बड़वानी में चुनावी परिणाम का बड़ा फेरबदल देखने को मिला। बताया झा रहा है की आज़ादी के बाद पहली बार जनपद पंचायत बड़वानी में कांग्रेस हारी है और भाजपा को विजयी मिली है। यहाँ भी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष निर्विरोध जीते।

जी हां अध्यक्ष श्रीमती भुन्टी बाई पटेल एवं उपाध्यक्ष श्रीमती ज्योति भूपेन्द्र गोयल निर्वाचित हुई है। इस क्षेत्र से विधायक केबिनेट मंत्री श्री प्रेमसिंह पटेल करते है।

▪︎और अंत में.》》

जनपद पंचायतों में जीतने वालों की बानगी में भाजपा सिरमोर है, उसने जिले की सभी 7 जनपद पंचायतों पर भाजपा को काबिज कर अपनी स्थिति को मजबूत किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!