सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today  02 नवंबर 2026 : सोमवार को किस राशि को मिलेगा लाभ, किसे रहना होगा सावधान? पढ़ें 12 रा... Rashifal Today  01 नवंबर 2026 : मेष से मीन तक जानिए कैसा रहेगा रविवार, किस राशि को मिलेगा धन लाभ?जान... Rashifal Today 31 अक्टूबर 2026 : मेष, मिथुन और तुला राशि वालों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ और तरक्की के... Rashifal Today 30 अक्टूबर 2026 : वृषभ, कर्क और मकर राशि वालों को मिलेगा लाभ, मेष-सिंह-धनु रहें सावधा... Rashifal Today 29 अक्टूबर 2026 : वृषभ, मिथुन और धनु राशि वालों को मिलेंगे लाभ के अवसर, कर्क-मकर-मीन ... Rashifal Today 28 अक्टूबर 2026 : मेष, मिथुन और सिंह राशि वालों को मिलेगा लाभ, वृश्चिक-मीन रहें सावधा... Rashifal Today 27 अक्टूबर 2026 : मेष, मिथुन और कर्क समेत इन राशियों को होगा धन लाभ, जानिए सभी 12 राश... Rashifal Today 26 अक्टूबर 2026 : मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल, किसे मिलेगा धन लाभ और किसे ... Rashifal Today 25 अक्टूबर 2026 : किस राशि की चमकेगी किस्मत, किसे रहना होगा सावधान? 12 राशियों का हाल... Rashifal Today 23 अक्टूबर 2026 : वृषभ, मिथुन, सिंह और मीन को लाभ के संकेत, 12 राशियों का हाल जानिए

NEWS Leaders Barwani : बड़वानी जिले की 4 जनपद पंचायतों में अध्यक्ष पर  भाजपा का परचम, 2 उपाध्यक्ष पर कांग्रेस विजयी, 2 स्थानों पर अध्यक्ष के लिए चिट्टी से फैसला

0

बड़वानी जिले की 4 जनपद पंचायतों में अध्यक्ष पर  भाजपा का परचम, 2 उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस विजयी, 2 स्थानों पर अध्यक्ष के लिए चिट्टी से हुआ फैसला

न्यूज़ लीडर्स : सेंधवा, राजपुर, ठीकरी, पानसेमल

बड़वानी जिले की 7 जनपद पंचायत में से 4 जनपद पंचायत सेंधवा, पानसेमल, ठीकरी एवं राजपुर में निर्वाचित जनपद पंचायत सदस्यो का प्रथम सम्मेलन बुधवार को संबंधित जनपद पंचायतो में पीठासीन अधिकारी की उपस्थिति में हुआ। इस दौरान दौरान निर्वाचित सदस्यों ने मतदान कर जनपद पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का निर्वाचन किया।

◇_प्राधिकृत अधिकारियों ने संपन्न की निर्वाचन प्रक्रिया.》

निर्वाचन की इस कार्यवाही के लिये कलेक्टर श्री शिवराजसिंह वर्मा ने सेंधवा जनपद के लिये एसडीएम सेंधवा श्रीमती तपस्या परिहार, पानसेमल जनपद के लिये एसडीएम पानसेमल सुश्री अंशु जावला, राजपुर जनपद के लिये एसडीएम राजपुर श्री वीरसिंह चौहान एवं ठीकरी जनपद के लिये तहसीलदार ठीकरी डाॅ. मुन्ना अड ने प्राधिकृत अधिकारी के रुप में निर्वाचन की कार्यवाही सम्पन्न करवाई।

◇_जनपद पंचायतों में निर्वाचित हुए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष.》

जिले में सेंधवा, राजपुर, ठीकरी और पानसेमल जनपद पंचायतों में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए।

▪︎जनपद पंचायत राजपुर.》》

अध्यक्ष श्रीमती अनिताबाई सरदार खन्ना, उपाध्यक्ष श्रीमती मायादेवी प्रकाशचन्द्र यादव जीते। यह दोनो पद भाजपा के खाते में गये। आपको बता दे, चुनाव के दो दिन पहले श्रीमती अनिताबाई खन्ना ने कांग्रेस को छोड़ भाजपा का दामन थामा था।

भाजपा ने इन्हें ही अपना उम्मीदवार बनाया। जहाँ दोनों उम्मीदवारों को बराबर वोट मिले और फैसला चिट्ठी डालकर निकला। इस जनपद में भाजपा की रणनीति सफल हुई और मप्र के पूर्व गृह मंत्री श्री बाला बच्चन की विधानसभा में कांग्रेस को सफलता नहीं मिली।

▪︎जनपद पंचायत ठीकरी.》》

अध्यक्ष श्री मनोहरसिंह अवास्या, उपाध्यक्ष श्री नारायण डोंगरसिंह, विजयी रहे जो भाजपा के उम्मीदवार है। यह जनपद पंचायत भी पूर्व गृह मंत्री श्री बाला बच्चन की विधानसभा का हिस्सा है। इस तरह से यहाँ भी कांग्रेस को मात मिली अंर भाजपा सफल हुई।

▪︎जनपद पंचायत पानसेमल.》》

अध्यक्ष श्रीमती शीला वसावे, उपाध्यक्ष श्री लालसिंग पंवार निर्वाचित हुए। इस रोचक मुकाबले में अध्यक्ष पद पर भाजपा के बागी उम्मीदवार विजयी हुए और उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस जीतकर काबिज हुए।

आपको बता दे, यहाँ भाजपा के अधिकृत उम्मीदवार हारे। इस जनपद पंचायत में कांग्रेस ने भाजपा की फूट का फायदा उठाकर अपनी रणनीति को सफल किया और उपाध्यक्ष पद पाया। इस विधानसभा से कांग्रेस की विधायक सुश्री चंद्रभागा किराडे है।

▪︎जनपद पंचायत सेंधवा.》》

अध्यक्ष श्रीमती लता सीताराम, उपाध्यक्ष श्री सीताराम बरडे निर्वाचित हुए है। यहाँ मुकाबला टक्कर का था। यहाँ अध्यक्ष के दोनों उम्मीदवारों को 12-12 वोट मिले। जहाँ फैसला चिट्टी डालकर हुआ और भाजपा उम्मीदवार विजयी रहा। लेकिन भाजपा को उपाध्यक्ष पद से हाथ धोना पड़ा और कांग्रेस के श्री सीताराम बरडे जीते।

आपको बता दे, यहाँ जयस और कांग्रेस ने मिलकर चुनाव लड़ा था। लेकिन ऐन वक्त पर एक कांग्रेस समर्थित वोट की अनुपस्थिति ने मुकाबले को रोचक बना दिया और फैसला टॉस से हुआ। यहाँ कांग्रेस की फूट देखी गई। जिस कारण जयस के अध्य्क्ष उम्मीदवार को हार मिली।

▪︎और अंत में.》》

अब गुरूवार को दूसरे चरण में बड़वानी, निवाली एवं पाटी जनपद पंचायत के निर्वाचित सदस्यों का प्रथम सम्मेलन होगा, जिसमें जनपद पंचायत निवाली, बड़वानी एवं पाटी में जनपद पंचायत सदस्य अपना अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुनेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!