सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today 28 जुलाई 2026 : आज किस राशि का चमकेगा भाग्य, किसे मिलेगा धन लाभ, किसे रहना होगा सतर्क... Rashifal Today : 27 जुलाई 2026, किस राशि की चमकेगी किस्मत, 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन?  ... Rashifal Today : 26 जुलाई 2026, मूल नक्षत्र से कई राशियों की चमकेगी किस्मत, धनु राशि में चंद्रमा का ... Rashifal Today : 25 जुलाई 2026, ज्येष्ठा नक्षत्र का प्रभाव, रिश्तों में आएगी नई मजबूती, किन राशियों ... Rashifal Today : 24 जुलाई 2026, अनुराधा नक्षत्र से कई राशियों के खुलेंगे सफलता के द्वार, वृश्चिक राश... Rashifal Today : 23 जुलाई 2026 : आज किस पर बरसेगी किस्मत? शुभ योग का असर, धन लाभ या सावधानी? इन राशि... 23 जुलाई 2026 : स्वाति नक्षत्र और तुला राशि में चंद्रमा का प्रभाव, जानिए आज किस राशि के लिए खुलेगा स... 🕉️ RashifalToday : 21 जुलाई 2026 : तुला राशि में चंद्रमा, कई राशियों के लिए शुभ संकेत, सिद्ध योग का ... 🕉️ RashifalToday : 20 जुलाई 2026 : कन्या राशि में चंद्रमा, जानें किन राशियों पर रहेगी शिव योग की कृप... RashifalToday : 19 जुलाई 2026 : 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, 6 राशियों को रहना होगा सावधान, कन्या में...

NEWS Leaders :जिला पंचायत सदस्य के 14 निर्वाचन क्षेत्र के लिए 71 नामांकन पत्र जमा, कौन है कहा से जानिये

0

जिला पंचायत सदस्य के 14 निर्वाचन क्षेत्र के लिए 71 नामांकन पत्र जमा हुऐ, कौन है कहा से जानिये

बड़वानी : न्यूज़ लीडर्स

त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन के तहत नाम निर्देशन पत्र जमा करने के अंतिम दिवस सोमवार 06 जून को जिला पंचायत सदस्य हेतु 35 नामांकन पत्र जमा किये गये है। इसको मिलाकर अब तक जिला पंचायत सदस्य हेतु 70 लोगों ने 71 नामांकन पत्र जमा किये गये है।
इसमे 1 नामांकन बुधवार 01 जून को, 6 नामांकन गुरूवार 02 जून को, 3 नामांकन शुक्रवार 03 जून, 26 नामांकन शनिवार 04 जून को तथा 35 नामांकन सोमवार 06 जून को जमा कराये गये है।

○_नाम निर्देशन पत्र भरने की अंतिम तिथि के दिन वार्डवार प्राप्त नामांकन पत्रों की स्थिति इस प्रकार है.》

▪︎बड़वानी वार्ड क्रमांक 1 से 7 नामांकन.》
जेनु कुतरिया, जगदीशचन्द्र धनगर, करणसिंह सूरजसिंह, दिलीपसिंह जुवानसिंह, गायत्री करणसिंह, गंगाराम प्रताप, हेमंत शर्मा ने अपना नामांकन प्रस्तुत किया है।

▪︎बड़वानी वार्ड क्रमांक 2 से 4 नामांकन.》
बलवंतसिंह पटेल, रेखाबाई दुर्गासिंग, दुर्गासिंग नहारसिंग, प्रेमसिंह गणस्या ने अपना नामांकन प्रस्तुत किया है।

▪︎पाटी वार्ड क्रमांक 3 से 7 नामांकन.》
शांतिलाल गंगवाल, बरमा सोलंकी, सीताराम रतनसिंह, कमस्या हिरला, भागीरथ धनसिंग, सायबा ब्राम्हणे, सतीश काशीराम ने अपना नामांकन प्रस्तुत किया है।

▪︎पाटी वार्ड क्रमांक 4 से 5 नामांकन.》
गीताबाई रामसिंग, अंजली रूलसिंह, किरण सस्ते, सानू इकाराम, भिंगरी गंदास ने अपना नामांकन प्रस्तुत किया है।

▪︎राजपुर वार्ड क्रमांक 5 से 2 नामांकन.》
दीना दयाराम, सपना रोमड़े ने अपना नामांकन प्रस्तुत किया है।

▪︎राजपुर वार्ड क्रमांक 6 से 5 नामांकन.》
प्यारसिंह बाका, रविन्द्र चौहान, ज्योति सुखलाल, रतनसिंह मेहता, दरबार जुवानसिंग ने अपना नामांकन प्रस्तुत किया है।

▪︎ठीकरी वार्ड क्रमांक 7 से 3 नामांकन.》
दुर्गाबाई राजू मोगरे, मंजू यशवंत, अमृता रमेश ने अपना नामांकन प्रस्तुत किया है।

▪︎ठीकरी वार्ड क्रमांक 8 से 7 नामांकन.》
कविता कृष्णा, लीलाबाई सीताराम, सुमन वर्मा, शोभा विनोद, संगीता भार्गव, माया कामले, कलाबाई किशोर ने अपना नामांकन प्रस्तुत किया है।

▪︎सेंधवा वार्ड क्रमांक 9 से 6 नामांकन.》
राकेश ग्यारसीलाल, भायदास महारया, सुखलाल परमार, सिलदार सोलंकी, अनिल रावत, ग्यारसीलाल मुन्ना ने अपना नामांकन प्रस्तुत किया है।

▪︎सेंधवा वार्ड क्रमांक 10 से 4 नामांकन.》
सायजाबाई नवाड़े, सावित्रीदेवी राकेश, लेदलीबाई नेवल्या, लतादेवी रावत ने अपना नामांकन प्रस्तुत किया है।

▪︎सेंधवा वार्ड क्रमांक 11 से 4 नामांकन.

राजकला मोंटो सोलंकी, अनिता शोभाराम, नूरीबाई शोभाराम, गीताबाई सुखलाल ने अपना नामांकन प्रस्तुत किया है।

▪︎सेंधवा वार्ड क्रमांक 12 से 3 नामांकन.》
पुनी मालजी, कविता विकास आर्य, सुभद्रा परमार ने अपना नामांकन प्रस्तुत किया है।

▪︎निवाली वार्ड क्रमांक 13 से 6 नामांकन.》
जामबाई रमेश, सावित्री महेश, सुलोचना मेहता, जसमाबाई रतनसिंह, केसरी बजारिया, बाटीबाई रमेश ने अपना नामांकन प्रस्तुत किया है।

▪︎पानसेमल वार्ड क्रमांक 14 से 7 नामांकन.》
उषा दिलीप मोरे, गोपाल बोमच्या, अनूप पंवार, जुलाल वसावे, वांगरया बादशाह, मंगलसिंह बर्डे, महेश चौहान ने अपना नामांकन प्रस्तुत किया है।

▪︎नाम निर्देश पत्र की जाॅच मंगलवार को होगी.》

पंचायत निर्वाचन के तहत भरे गये नामांकन पत्रो की जांच मंगलवार 07 जून को प्रातः 10.30 बजे से प्रारंभ होगी । इसके तहत जिला पंचायत के सदस्यो के नाम निर्देशन पत्रो की जाॅच कलेक्टरेट कार्यालय में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री शिवराजसिंह वर्मा द्वारा की जायेगी।

▪︎जांच के समय उपस्थित रह सकते है 4 सदस्य.》

नाम निर्देशन पत्रो की होने वाली जाॅच के दौरान कुल 4 सदस्य इसमें अभ्यर्थी, उसका प्रस्तावक, उसका निर्वाचन अभिकर्ता व एक अन्य सदस्य ही उपस्थित रह सकता है।

▪︎नाम वापस लिये जा सकेंगे 10 जून तक.》

उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती रेखा राठौर से प्राप्त जानकारी अनुसार नाम निर्देशन-पत्रो की संवीक्षा 07 जून को होगी, जबकि अभ्यर्थिता से नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 10 जून को दोपहर 3 बजे तक रहेगी । निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियो को निर्वाचन प्रतीक चिन्ह का आवंटन 10 जून को अभ्यर्थिता से नाम वापसी के ठीक बाद होगा। प्रथम चरण का मतदान 25 जून को, द्वितीय चरण का मतदान 01 जुलाई को एवं तृतीय चरण का मतदान 08 जुलाई को प्रातः 7 से दोपहर 3 बजे तक होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!