सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today 11 सितम्बर 2026 :  शुक्रवार को बदलेंगे कई राशियों के सितारे, जानें किसे मिलेगा लाभ और... Rashifal Today 10 सितम्बर 2026 :  आज धन लाभ से चमकेगा इन राशियों का भाग्य, जानिए मेष से मीन तक का रा... Rashifal Today 08 सितम्बर 2026 :  आज इन राशियों को मिलेगा लाभ, जानिए मेष से मीन तक का राशिफल Rashifal Today 07 सितम्बर 2026 :  आज 6 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन-तरक्की के बनेंगे योग; जानिए आज क... Rashifal Today 06 सितम्बर 2026 :  किसे मिलेगा रुका हुआ पैसा और किसे रहना होगा सावधान? आज इन राशियों ... Rashifal Today 05 सितम्बर 2026 :  इन राशियों को मिलेगा आर्थिक लाभ, कुछ को रहना होगा सावधान, 5 राशियो... Rashifal Today 04 सितम्बर 2026 :  आज इन राशियों को मिलेगा धन लाभ, कुछ राशियों को रहना होगा सावधान, ज... Rashifal Today 02 सितम्बर 2026 :  मिथुन-कुंभ-मीन के लिए शुभ संकेत, वृषभ को नुकसान से सावधान, अचानक ध... कसरावद : छोटी कसरावद में दर्दनाक सड़क हादसा, 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत Rashifal Today 01 सितम्बर 2026 :  मेष से मीन तक जानिए आज का भविष्यफल, किस राशि को धन लाभ तो किसे नुक...

NEWS Leaders : MP में पंचायत चुनाव में एक लाख 94 हजार 259 नाम निर्देशन-पत्र प्राप्त हुए

0

MP में पंचायत चुनाव में एक लाख 94 हजार 259 नाम निर्देशन-पत्र प्राप्त हुए

भोपाल : न्यूज़ लीडर्स

आसन्न त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन के तहत नाम निर्देशन-पत्र प्रस्तुत करने के अंतिम दिन 6 जून को शाम 6 बजे तक प्राप्त जानकारी के अनुसार एक लाख 94 हजार 259 नाम निर्देशन-पत्र प्राप्त हुए हैं। नाम निर्देशन-पत्र प्राप्त करने की प्रक्रिया 30 मई से शुरू हुई है।

गांव में गांव की सरकार

▪︎जिला पंचायत सदस्य के लिए कुल 4718 अभ्यर्थियों में से 2182 पुरुष और 2535 महिला एवं एक अन्य अभ्यर्थी है।
▪︎जनपद पंचायत सदस्य के लिए कुल 16 हजार 893 अभ्यर्थियों में से 7703 पुरुष और 9190 महिला अभ्यर्थी हैं।
▪︎सरपंच के लिए कुल 81 हजार 322 अभ्यर्थियों में से 39 हजार 132 पुरुष और 42 हजार 141 महिला एवं 49 अन्य अभ्यर्थी हैं।
▪︎पंच पद के लिए कुल 91 हजार 326 अभ्यर्थियों में से 46 हजार 979 पुरुष, 44 हजार 211 महिला और 136 अन्य अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन-पत्र प्रस्तुत किये हैं।

▪︎मप्र में जिलेवार जिला पंचायत सदस्य के नाम निर्देशन पत्र.》

जिला पंचायत सदस्य के लिए जिला भोपाल में 91, श्योपुर में 39, मुरैना में 164, भिण्ड में 141, ग्वालियर में 183, दतिया में 59, शिवपुरी में 174, गुना में 108, अशोकनगर में 63, सागर में 110, टीकमगढ़ में 124, छतरपुर में  141, दमोह  में 84, पन्ना में 22, सतना में 331, रीवा में 201, सीधी में 93, सिंगरौली में 61, शहडोल में 154, अनूपपुर में 45, उमरिया में 98, कटनी में 55, जबलपुर में 83, डिंडोरी में 36, मण्डला में 42, बालाघाट में 67, सिवनी में 58, नरसिंहपुर में 35,

छिन्दवाड़ा में 62, बैतूल में 82, हरदा में 10, नर्मदापुरम में 88, रायसेन में 134, विदिशा में 90, सीहोर में 59, राजगढ़ में 97, आगर-मालवा में 33, शाजापुर में 102, देवास में 65, खंडवा में 39, बुरहानपुर में 51, खरगोन में 157, बड़वानी में 71, अलीराजपुर में 75, झाबुआ में 54, धार में 107, इंदौर में 20, उज्जैन में 116, रतलाम मे 47, मंदसौर में 120, नीमच में 67 और निवाड़ी में 110 अभ्यर्थी ने नाम निर्देशन-पत्र प्रस्तुत किया है। 

▪︎और अंत में.》

उल्लेखनीय है कि त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन के लिये नाम निर्देशन-पत्रों की संवीक्षा 7 जून को होगी। अभ्यर्थिता से नाम वापिस लेने की अंतिम तारीख 10 जून है। इसी दिन निर्वाचन प्रतीकों का आवंटन भी होगा। प्रथम चरण के लिये मतदान 25 जून को, द्वितीय चरण के लिये मतदान एक जुलाई और तृतीय चरण के लिये मतदान 8 जुलाई को सुबह 7 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक होगा। पंच-सरपंच तथा जनपद पंचायत सदस्य के लिये निर्वाचन परिणाम की घोषणा 14 जुलाई और जिला पंचायत सदस्य के लिये 15 जुलाई को होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!