सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today 30 जुलाई 2026 : आज किस्मत किस पर मेहरबान? धन लाभ या नुकसान? किससे मिलेगा भाग्य का साथ... Rashifal Today 29 जुलाई 2026 : पूर्णिमा पर इन 8 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ, तरक्की और शुभ समाच... Rashifal Today 28 जुलाई 2026 : आज किस राशि का चमकेगा भाग्य, किसे मिलेगा धन लाभ, किसे रहना होगा सतर्क... Rashifal Today : 27 जुलाई 2026, किस राशि की चमकेगी किस्मत, 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन?  ... Rashifal Today : 26 जुलाई 2026, मूल नक्षत्र से कई राशियों की चमकेगी किस्मत, धनु राशि में चंद्रमा का ... Rashifal Today : 25 जुलाई 2026, ज्येष्ठा नक्षत्र का प्रभाव, रिश्तों में आएगी नई मजबूती, किन राशियों ... Rashifal Today : 24 जुलाई 2026, अनुराधा नक्षत्र से कई राशियों के खुलेंगे सफलता के द्वार, वृश्चिक राश... Rashifal Today : 23 जुलाई 2026 : आज किस पर बरसेगी किस्मत? शुभ योग का असर, धन लाभ या सावधानी? इन राशि... 23 जुलाई 2026 : स्वाति नक्षत्र और तुला राशि में चंद्रमा का प्रभाव, जानिए आज किस राशि के लिए खुलेगा स... 🕉️ RashifalToday : 21 जुलाई 2026 : तुला राशि में चंद्रमा, कई राशियों के लिए शुभ संकेत, सिद्ध योग का ...

NEWS Leaders : सोनिया गांधी बनीं डिजिटल सदस्य, पहली बार डिजिटल सदस्यता की ओर कांग्रेस, 2.6 सदस्य जोड़े

0

सोनिया गांधी बनीं डिजिटल सदस्य, पहली बार डिजिटल सदस्यता की ओर कांग्रेस, 2.6 सदस्य जोड़े

“कांग्रेस ने डिजिटल सदस्यता अभियान के तहत देश भर में लगभग 2.6 करोड़ सदस्य जोड़ें हैं जो देश के सभी विधानसभा क्षेत्रों के बूथों पर डिजिटल सदस्य बनाए गए हैं। यह अभियान संपन्न हुआ।”

विशेष : न्यूज़ लीडर्स

कांग्रेस की सदस्यता अभियान मुहीम पूरी हो गई है, इस अभियान को पहली बार डिजिटल सदस्यता से जोड़ा गया है। कांग्रेस के इस विशेष सदस्यता अभियान के आखिरी दिन शुक्रवार को पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी पार्टी भी डिजिटल सदस्य बनीं। राहुल गांधी भी डिजिटल सदस्य बन चुके है।

कांग्रेस के डेटा विश्लेषण विभाग के प्रमुख प्रवीण चक्रवर्ती ने सोनिया गांधी का नाम कांग्रेस के डिजिटल सदस्य के तौर पर शामिल किया। बाद में कांग्रेस के संगठन महासचिव के. सी. वेणुगोपाल ने सोनिया गांधी को डिजिटल पहचान पत्र सौंपा।

कांग्रेस अपने डिजिटल अभियान को लेकर काफी उत्साहित दिख रही है, कांग्रेस के अनुसार, इस सदस्यता अभियान के तहत उसने देश भर में कुल 2.6 करोड़ सदस्य जोड़े हैं। ये सभी सत्यापित सदस्य हैं, जो कांग्रेस के सदस्यता ऐप का उपयोग करते हुए जुड़े हैं। हर सत्यापित सदस्य को क्यूआर कोड वाला डिजिटल पहचान पत्र दिया गया है।

आपको बता दे, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस के कई अन्य वरिष्ठ नेता पार्टी के डिजिटल सदस्य बने है। कांग्रेस ने पिछले महीने अपने विशेष सदस्यता अभियान को 15 दिनों के लिए बढ़ा दिया था और यह 15 अप्रैल तक चला। यह अभियान पिछले साल एक नवंबर को आरंभ हुआ था।

▪︎मनमोहन सिंह ने डिजिटल आधारित सदस्यता की शुरुआत की.》

कांग्रेस ने पार्टी के जनाधार को बढ़ाने के उद्देश्य से ऑनलाइन एवं ऐप आधारित सदस्यता अभियान की शुरुआत की। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और उनकी पत्नी गुरशरण कौर ने अपने आवास पर इस एप्लीकेशन की शुरुआत की। कांग्रेस का कहना है कि पार्टी के 135 साल के इतिहास में पहली बार डिजिटल सदस्यता अभियान चलाया गया और अब यह आंतरिक चुनाव और संगठन निर्माण का आधार भी तैयार करेगा।

▪︎कांग्रेस का डिजिटल सदस्यता अभियान, आधार कार्ड जैसा होगा सदस्य QR कोड कार्ड.》

इसके साथ ही कांग्रेस के सदस्य बने कार्यकर्ता को प्लास्टिक डिजिटल कार्ड दिया जाएगा। डिजिटल कार्ड पर क्यूआर कोड रहेगा। कार्यकर्ता की समस्त जानकारी पार्टी के पास रहेगी,यह थ्री लेयर सिस्टम होगा। सदस्यता अभियान में कार्यकर्ता की वोटर आई-डी, फोटो खींच कर ऑनस्पाट से लोड करके, मोबाईल नंबर के साथ ही केटेगरी के साथ भरा गया है।

▪︎और अंत में.》

डिजिटल सदस्यता अभियान का मकसद कांग्रेस के नए सदस्य बनाना ही नहीं बल्कि डेटा एकत्रित करना है।जिससे आगे चुनावों के समय सुविधा होगी।

कांग्रेस सदस्यता कार्ड प्लास्टिक डिजिटल कार्ड हर सदस्य को दिया जाएगा। साथ ही पूरी ट्रांसपेरेन्सी रहेगी और एक क्लीक से सभी कार्यकर्ताओं को एक साथ संदेश दिया जाएगा। इस तरह हुआ कांग्रेस का हाईटेक डिजिटल अभियान शुरू।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!