सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today 19 सितम्बर 2026 :  "शनिवार को इन राशियों पर रहेगी विशेष कृपा, जानिए मेष से मीन तक का ... Rashifal Today 18 सितम्बर 2026 :  किसी को आर्थिक लाभ तो किसी को विवाद से बचने की सलाह, 12 राशियों का... Rashifal Today 17 सितम्बर 2026 :  किन राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, किसे संभलकर चलना होगा... Rashifal Today 16 सितम्बर 2026 :  कुछ राशियों के लिए धन लाभ के संकेत, कई राशियों को आर्थिक और पारिवा... Rashifal Today 15 सितम्बर 2026 :  तुला राशि के लिए शानदार दिन, मिथुन-मकर को लाभ के संकेत, 12 राशियों... Rashifal Today 14 सितम्बर 2026 :  समस्त राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? धन, करियर, व्यापार और द... Rashifal Today 11 सितम्बर 2026 :  शुक्रवार को बदलेंगे कई राशियों के सितारे, जानें किसे मिलेगा लाभ और... Rashifal Today 10 सितम्बर 2026 :  आज धन लाभ से चमकेगा इन राशियों का भाग्य, जानिए मेष से मीन तक का रा... Rashifal Today 08 सितम्बर 2026 :  आज इन राशियों को मिलेगा लाभ, जानिए मेष से मीन तक का राशिफल Rashifal Today 07 सितम्बर 2026 :  आज 6 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन-तरक्की के बनेंगे योग; जानिए आज क...

NEWS Leaders : सोनिया गांधी बनीं डिजिटल सदस्य, पहली बार डिजिटल सदस्यता की ओर कांग्रेस, 2.6 सदस्य जोड़े

0

सोनिया गांधी बनीं डिजिटल सदस्य, पहली बार डिजिटल सदस्यता की ओर कांग्रेस, 2.6 सदस्य जोड़े

“कांग्रेस ने डिजिटल सदस्यता अभियान के तहत देश भर में लगभग 2.6 करोड़ सदस्य जोड़ें हैं जो देश के सभी विधानसभा क्षेत्रों के बूथों पर डिजिटल सदस्य बनाए गए हैं। यह अभियान संपन्न हुआ।”

विशेष : न्यूज़ लीडर्स

कांग्रेस की सदस्यता अभियान मुहीम पूरी हो गई है, इस अभियान को पहली बार डिजिटल सदस्यता से जोड़ा गया है। कांग्रेस के इस विशेष सदस्यता अभियान के आखिरी दिन शुक्रवार को पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी पार्टी भी डिजिटल सदस्य बनीं। राहुल गांधी भी डिजिटल सदस्य बन चुके है।

कांग्रेस के डेटा विश्लेषण विभाग के प्रमुख प्रवीण चक्रवर्ती ने सोनिया गांधी का नाम कांग्रेस के डिजिटल सदस्य के तौर पर शामिल किया। बाद में कांग्रेस के संगठन महासचिव के. सी. वेणुगोपाल ने सोनिया गांधी को डिजिटल पहचान पत्र सौंपा।

कांग्रेस अपने डिजिटल अभियान को लेकर काफी उत्साहित दिख रही है, कांग्रेस के अनुसार, इस सदस्यता अभियान के तहत उसने देश भर में कुल 2.6 करोड़ सदस्य जोड़े हैं। ये सभी सत्यापित सदस्य हैं, जो कांग्रेस के सदस्यता ऐप का उपयोग करते हुए जुड़े हैं। हर सत्यापित सदस्य को क्यूआर कोड वाला डिजिटल पहचान पत्र दिया गया है।

आपको बता दे, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस के कई अन्य वरिष्ठ नेता पार्टी के डिजिटल सदस्य बने है। कांग्रेस ने पिछले महीने अपने विशेष सदस्यता अभियान को 15 दिनों के लिए बढ़ा दिया था और यह 15 अप्रैल तक चला। यह अभियान पिछले साल एक नवंबर को आरंभ हुआ था।

▪︎मनमोहन सिंह ने डिजिटल आधारित सदस्यता की शुरुआत की.》

कांग्रेस ने पार्टी के जनाधार को बढ़ाने के उद्देश्य से ऑनलाइन एवं ऐप आधारित सदस्यता अभियान की शुरुआत की। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और उनकी पत्नी गुरशरण कौर ने अपने आवास पर इस एप्लीकेशन की शुरुआत की। कांग्रेस का कहना है कि पार्टी के 135 साल के इतिहास में पहली बार डिजिटल सदस्यता अभियान चलाया गया और अब यह आंतरिक चुनाव और संगठन निर्माण का आधार भी तैयार करेगा।

▪︎कांग्रेस का डिजिटल सदस्यता अभियान, आधार कार्ड जैसा होगा सदस्य QR कोड कार्ड.》

इसके साथ ही कांग्रेस के सदस्य बने कार्यकर्ता को प्लास्टिक डिजिटल कार्ड दिया जाएगा। डिजिटल कार्ड पर क्यूआर कोड रहेगा। कार्यकर्ता की समस्त जानकारी पार्टी के पास रहेगी,यह थ्री लेयर सिस्टम होगा। सदस्यता अभियान में कार्यकर्ता की वोटर आई-डी, फोटो खींच कर ऑनस्पाट से लोड करके, मोबाईल नंबर के साथ ही केटेगरी के साथ भरा गया है।

▪︎और अंत में.》

डिजिटल सदस्यता अभियान का मकसद कांग्रेस के नए सदस्य बनाना ही नहीं बल्कि डेटा एकत्रित करना है।जिससे आगे चुनावों के समय सुविधा होगी।

कांग्रेस सदस्यता कार्ड प्लास्टिक डिजिटल कार्ड हर सदस्य को दिया जाएगा। साथ ही पूरी ट्रांसपेरेन्सी रहेगी और एक क्लीक से सभी कार्यकर्ताओं को एक साथ संदेश दिया जाएगा। इस तरह हुआ कांग्रेस का हाईटेक डिजिटल अभियान शुरू।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!