सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
RashifalToday : राशिफल 18 जुलाई : सिंह राशि में चंद्रमा, कई राशियों के लिए नए अवसर, किसे मिलेगा आर्थ... RashifalToday : राशिफल 16 जुलाई : सिद्धि योग में कई राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, व्यापार, नौकरी औ... Rashifal Today : राशिफल 15 जुलाई राशिफल : पुष्य नक्षत्र से कई राशियों के खुलेंगे सफलता के द्वार, किस... RashifalToday : मंगलवार 14 जुलाई राशिफल : आज अमावस्या पर बदलेगा चंद्रमा, कई राशियों को मिलेगा लाभ, क... सोमवार 13 जुलाई राशिफल : मिथुन में चंद्रमा, कई राशियों के लिए आर्थिक अवसर, किसे मिलेगा लाभ और किसे ब... रविवार 12 जुलाई राशिफल : शाम को बदलेगा चंद्रमा, कई राशियों के लिए नए अवसर, किसे मिलेगा धन लाभ, किसे ... 11 जुलाई राशिफल : रोहिणी नक्षत्र से कई राशियों को मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सतर्क? व्यापार, नौकरी... "10 जुलाई राशिफल : चंद्रमा बदलेंगे राशि, कई राशियों के लिए नए अवसर, आज इन राशियों को मिलेगा धन लाभ, ... 08 जुलाई का दैनिक राशिफल : चंद्रमा का राशि परिवर्तन, किसकी चमकेगी किस्मत?, किन राशियों को मिलेगा धन ... सेंधवा : रोजानीमाल में 150 से अधिक आदिवासी परिवारों को मिले वन अधिकार पट्टे, जनजातीय समाज को अधिकार ...

Newsleaders : शहीद SI आशीष शर्मा का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार में सीएम, परिजनों को 1 करोड़ मुआवजा व भाई को नौकरी

0

Newsleaders : शहीद SI आशीष शर्मा का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार में सीएम, परिजनों को 1 करोड़ मुआवजा व भाई को नौकरी

न्यूज लीडर्स विशेष

बालाघाट जिले में नक्सली मुठभेड़ में शहीद हुए सब-इंस्पेक्टर आशीष शर्मा का शुक्रवार को नरसिंहपुर जिले के बोहानी गांव में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। पूरा गांव “शहीद अमर रहें” के नारे से गूंज उठा।

“मुख्यमंत्री मोहन यादव ने परिजनों को एक करोड़ रुपये की सम्मान निधि, शहीद के भाई को सब-इंस्पेक्टर के पद पर नियुक्ति और गांव में पार्क व स्टेडियम बनाने की घोषणा की”

नरसिंहपुर जिले के बोहानी गांव का माहौल शुक्रवार को गम और गर्व दोनों से भरा हुआ था। बालाघाट में चल रही नक्सल-रोधी कार्रवाई के दौरान सब-इंस्पेक्टर आशीष शर्मा वीरगति को प्राप्त हो गए थे। शहीद के पार्थिव शरीर को जब पैतृक गांव लाया गया, तो हजारों लोगों ने नम आंखों से अंतिम विदाई दी।

“राजकीय सम्मान के साथ गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। प्रशासन, पुलिस विभाग, स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद रहे”

●》मुख्यमंत्री मोहन यादव ने घोषणा की.》》

• परिजनों को 1 करोड़ रुपये की सम्मान निधि
• शहीद के छोटे भाई को सब-इंस्पेक्टर पद पर सीधी नियुक्ति
• गांव में शहीद आशीष शर्मा के नाम पर पार्क और स्टेडियम का निर्माण

सीएम ने कहा कि प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर नक्सलवाद के खिलाफ डटी हुई है और शहीदों के परिवारों की सुरक्षा व सम्मान सर्वोपरि है। गांव वालों ने शहीद को नम आंखों से अंतिम विदाई दी और कहा कि आशीष शर्मा की वीरता और समर्पण हमेशा याद रखा जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!