सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today 23 सितम्बर 2026 : मेष को आर्थिक लाभ, कर्क को भूमि-वाहन के योग; जानें 12 राशियों का हा... Rashifal Today 22 सितम्बर 2026 : मेष से मीन तक जानें आज का राशिफल, शुभ रंग और उपाय Rashifal Today 21 सितम्बर 2026 :  सोमवार को 7 राशियों को आर्थिक मामलों में सावधानी, कुंभ को मिल सकता... Rashifal Today 19 सितम्बर 2026 :  "शनिवार को इन राशियों पर रहेगी विशेष कृपा, जानिए मेष से मीन तक का ... Rashifal Today 18 सितम्बर 2026 :  किसी को आर्थिक लाभ तो किसी को विवाद से बचने की सलाह, 12 राशियों का... Rashifal Today 17 सितम्बर 2026 :  किन राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, किसे संभलकर चलना होगा... Rashifal Today 16 सितम्बर 2026 :  कुछ राशियों के लिए धन लाभ के संकेत, कई राशियों को आर्थिक और पारिवा... Rashifal Today 15 सितम्बर 2026 :  तुला राशि के लिए शानदार दिन, मिथुन-मकर को लाभ के संकेत, 12 राशियों... Rashifal Today 14 सितम्बर 2026 :  समस्त राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? धन, करियर, व्यापार और द... Rashifal Today 11 सितम्बर 2026 :  शुक्रवार को बदलेंगे कई राशियों के सितारे, जानें किसे मिलेगा लाभ और...

NEWS Leaders : मुख्यमंत्री ने किया ई-ऑफिस प्रणाली का शुभारंभ कहा, आम जनता को ई-ऑफिस से राहत मिलेगी

0

NEWS Leaders : मुख्यमंत्री ने किया ई-ऑफिस प्रणाली का शुभारंभ कहा, आम जनता को ई-ऑफिस से राहत मिलेगी

न्यूज लीडर्स : भोपाल

मुख्यमंत्री डाॅ.मोहन यादव ने ई-ऑफिस प्रणाली का शुभारंभ किया कहा, आम जनता को ई-ऑफिस से राहत मिलेगी और पारदर्शिता, तत्परता और जनकल्याणकारी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन का लक्ष्य पूर्ण होगा। इस अवसर पर मुख्य सचिव कार्यालय में भी ई-ऑफिस प्रणाली की शुरूआत हुई।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सुशासन के क्षेत्र में मध्यप्रदेश ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। मध्यप्रदेश सरकार निरंतर अपनी सभी व्यवस्थाओं को ऑनलाईन करना चाहती है। डिजिटाइजेशन के माध्यम से सभी योजनाओं को बेहतर ढंग से लागू करने, विभागों का समन्वय बढ़ाने और जन कल्याण की गति तेज करने में आसानी होगी।

“प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी भी डिजिटाइजेशन के अभियान को आज के युग में पारदर्शिता की दृष्टि से और कार्यों की तत्परता की दृष्टि से आवश्यक मानते हैं। यह सुशासन की दिशा में एक ठोस कदम है”

मुख्यमंत्री कार्यालय सहित मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन ने भी मुख्य सचिव कार्यालय में ई-ऑफिस प्रणाली में कार्य प्रारंभ कर दिया है। विभिन्न विभागों द्वारा 1 जनवरी 2025 से समस्त नस्तियों को ई-ऑफिस के माध्यम से संचालित किए जाने का निर्णय लिया गया है। इससे विभागों के कार्य प्रचलित नस्तियों के स्थान पर ही ई-ऑफिस के माध्यम से होंगे। इसके लिए विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशिक्षित भी किया गया है।

इस प्रणाली का शीघ्र ही समस्त विभागों द्वारा क्रियान्वयन हो, इस उद्देश्य से विभाग प्रक्रिया पूर्ण करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ई-ऑफिस प्रणाली की शुरूआत के लिए अधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। ई-ऑफिस प्रणाली के शुभारंभ अवसर पर अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री कार्यालय डॉ. राजेश राजौरा एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!