सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today 23 सितम्बर 2026 : मेष को आर्थिक लाभ, कर्क को भूमि-वाहन के योग; जानें 12 राशियों का हा... Rashifal Today 22 सितम्बर 2026 : मेष से मीन तक जानें आज का राशिफल, शुभ रंग और उपाय Rashifal Today 21 सितम्बर 2026 :  सोमवार को 7 राशियों को आर्थिक मामलों में सावधानी, कुंभ को मिल सकता... Rashifal Today 19 सितम्बर 2026 :  "शनिवार को इन राशियों पर रहेगी विशेष कृपा, जानिए मेष से मीन तक का ... Rashifal Today 18 सितम्बर 2026 :  किसी को आर्थिक लाभ तो किसी को विवाद से बचने की सलाह, 12 राशियों का... Rashifal Today 17 सितम्बर 2026 :  किन राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, किसे संभलकर चलना होगा... Rashifal Today 16 सितम्बर 2026 :  कुछ राशियों के लिए धन लाभ के संकेत, कई राशियों को आर्थिक और पारिवा... Rashifal Today 15 सितम्बर 2026 :  तुला राशि के लिए शानदार दिन, मिथुन-मकर को लाभ के संकेत, 12 राशियों... Rashifal Today 14 सितम्बर 2026 :  समस्त राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? धन, करियर, व्यापार और द... Rashifal Today 11 सितम्बर 2026 :  शुक्रवार को बदलेंगे कई राशियों के सितारे, जानें किसे मिलेगा लाभ और...

NEWS Leaders : कांग्रेस में नया सवेरा, नवनियुक्त अध्यक्ष जीतू पटवारी जोश के साथ भोपाल में करेंगे पदभार ग्रहण

0

कांग्रेस में नया सवेरा, नवनियुक्त अध्यक्ष जीतू पटवारी जोश के साथ भोपाल में करेंगे पदभार ग्रहण

“भोपाल में भव्य रोड शो के साथ कांग्रेस मुख्यालय पहुंचेंगे जीतू पटवारी, 19 दिसंबर को करेंगे पदभार ग्रहण”

भोपाल : न्यूज लीडर्स

मप्र का सियासी पारा बढा हुआ है। चुनाव परिणामों से लेकर मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण होने के बाद अब कांग्रेस में हलचल तेज हो गयी है। मध्य प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी 19 दिसंबर से प्रदेश अध्यक्ष का पदभार संभालेंगे।

▪︎》》कांग्रेस के नव नियुक्त अध्यक्ष पदभार ग्रहण करेंगे.》》

मध्य प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी 19 दिसंबर मंगलवार को भव्य रोड शो करने हुए भोपाल स्थिर कांग्रेस मुख्यालय इंदिरा भवन पहुंचेंगे कर प्रदेश अध्यक्ष का पदभार ग्रहण करेंगे। पीसीसी में इसके लिए तैयारियां शुरू हो गईं हैं।

“बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेकर प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभालेंगे जीतू पटवारी, 19 दिसंबर को भोपाल में होगा पदभार ग्रहण”

कांग्रेस के संगठन प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि पटवारी मंगलवार सुबह बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेने उज्जैन पहुंचेंगे। यहां से वे देवास, सोनकच्छ, आष्टा होते हुए भोपाल पहुंचेंगे। यहां वे इमामी गेट, बुधवारा, लिली टॉकीज, रोशनपुरा, लिंक रोड होते हुए प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पहुंचेंगे। इस दौरान उनके साथ नवनियुक्त नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे भी मौजूद रहेंगे।

▪︎》》कांग्रेस तफ्तर में कार्यक्रम को लेकर तैयारियां प्रारंभ.》》

नव नियुक्त अध्यक्ष के पदभार ग्रहण के लिए पीसीसी में तैयारियां शुरू हो गईं हैं। बताया जा रहा है कि जीतू पटवारी का उज्जैन से भोपाल तक का सफर पूरे लाव-लश्कर के साथ होगा। वे सैंकड़ों वाहनों का काफिला लेकर भोपाल के लिए निकलेंगे। रास्ते में जगह-जगह कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से उनका स्वागत किया जाएगा। इसके लिए स्वागत द्वार और स्टेज बनाए जा रहे हैं। पटवारी के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहेंगे।

▪︎》》जीतू पटवारी का रोड शो.》》

भोपाल में पटवारी की एंट्री के बाद भव्य रोड शो होगा। रोड शो करते हुए ही वे पीसीसी मुख्यालय पहुंचेंगे। रोड शो की तैयारियों में युवा कांग्रेस और एनएसयूआई की टीमें लगी हुई है। भोपाल में भी जगह-जगह स्वागत मंच बनाए जाएंगे। पटवारी पूरे गाजे-बाजे के साथ मंगलवार को पीसीसी में बतौर अध्यक्ष एंट्री करेंगे।

▪︎》》राहुल गांधी नेताओं की हुई मुलाकात.》》

मध्यप्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी, मध्यप्रदेश कांग्रेस विधायक दल के नेता उमंग सिंघार और मध्यप्रदेश कांग्रेस विधायक दल के उपनेता हेमंत कटारे ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं सांसद राहुल गांधी से भेंट की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!