सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today  02 नवंबर 2026 : सोमवार को किस राशि को मिलेगा लाभ, किसे रहना होगा सावधान? पढ़ें 12 रा... Rashifal Today  01 नवंबर 2026 : मेष से मीन तक जानिए कैसा रहेगा रविवार, किस राशि को मिलेगा धन लाभ?जान... Rashifal Today 31 अक्टूबर 2026 : मेष, मिथुन और तुला राशि वालों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ और तरक्की के... Rashifal Today 30 अक्टूबर 2026 : वृषभ, कर्क और मकर राशि वालों को मिलेगा लाभ, मेष-सिंह-धनु रहें सावधा... Rashifal Today 29 अक्टूबर 2026 : वृषभ, मिथुन और धनु राशि वालों को मिलेंगे लाभ के अवसर, कर्क-मकर-मीन ... Rashifal Today 28 अक्टूबर 2026 : मेष, मिथुन और सिंह राशि वालों को मिलेगा लाभ, वृश्चिक-मीन रहें सावधा... Rashifal Today 27 अक्टूबर 2026 : मेष, मिथुन और कर्क समेत इन राशियों को होगा धन लाभ, जानिए सभी 12 राश... Rashifal Today 26 अक्टूबर 2026 : मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल, किसे मिलेगा धन लाभ और किसे ... Rashifal Today 25 अक्टूबर 2026 : किस राशि की चमकेगी किस्मत, किसे रहना होगा सावधान? 12 राशियों का हाल... Rashifal Today 23 अक्टूबर 2026 : वृषभ, मिथुन, सिंह और मीन को लाभ के संकेत, 12 राशियों का हाल जानिए

NEWS Leaders Khargone : आज शहर में निकलेगी हरिद्वार से आये गंगाजल की यात्रा, रवि जोशी मित्रमंडल का वार्षिक आयोजन

0

आज शहर में निकलेगी हरिद्वार से आये गंगाजल की यात्रा, तिरुपति बालाजी भक्त मंडल एवं रवि जोशी मित्रमंडल का वार्षिक आयोजन

न्यूज़ लीडर्स : खरगोन

‘हर हर गंगे घर घर गंगे’ की भावना के साथ भुत भावन भोलेनाथ की आराधना के माह श्रावण में  घर-घर गंगाजल पहुचाने के संकल्प को लेकर तिरुपति बालाजी भक्त मंडल ओर रवि जोशी मित्र मंडल द्वारा आज शहर में गंगाजल यात्रा निकाली जायेगी।

विगत सात वर्षो से प्रतिवर्ष हरिद्वार से पतित पावन गंगाजल टैंकर के माध्यम से खरगोन लाकर उत्सव के रूप में शिव भक्तों एवं सनातन धर्मावलंबियों को उपलब्ध कराया जा रहा है। जिले सहित देश, प्रदेश में सुख, शांति समृध्दि की कामना को लेकर आयोजित इस यात्रा में भक्तगण शामिल होंगे।

शिवभक्तों को गंगाजल से शिवाभिषेक करने का अवसर मिलेगा। बीते दो वर्षों में कोविड पाबंदियों के कारण यात्रा स्थगित रही। सोमवार को निकलनेवाली गंगा यात्रा को लेकर संस्था स्वयंसेवकों में भारी उत्साह है।

▪︎श्रीराम मंदिर में होगा पूजन.》》

हरिद्वार के ऋषिकेश से 22 हजार लीटर क्षमता वाले टैंकर के जरिये गंगाजल शहर पहुंच चुका है।

बस स्टैंड स्थित श्रीराम मंदिर परिसर में गंगा पूजन के बाद सुबह 10 बजे यात्रा प्रारंभ होगी जो बेंड बाजो की धुन पर जयकारे ओर भजन कीर्तन करते विभिन्न मार्गों से होकर सुभिषि हॉस्पिटल परिसर पहुचेगी। जंहा महाआरती एवं महाप्रसादि भंडारे के साथ गंगा जल वितरित कर यात्रा का समापन होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!