सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today 11 अक्टूबर 2026 : मेष-सिंह समेत इन राशियों को तरक्की के संकेत, जानिए किसकी चमकेगी किस... Rashifal Today 07 अक्टूबर 2026 : कर्क-कुंभ समेत इन राशियों के लिए शुभ संकेत, कई राशियों को आर्थिक नु... Rashifal Today 06 अक्टूबर 2026 :  मेष को आर्थिक लाभ, कन्या को संपत्ति का योग; वृश्चिक के प्रेम संबंध... Rashifal Today 05 अक्टूबर 2026 :  धन, व्यापार, करियर, परिवार, प्रेम और स्वास्थ्य के लिहाज से आज का द... Rashifal Today 04 अक्टूबर 2026 :  मिथुन-कर्क-मकर के लिए शुभ संकेत, वृषभ-सिंह-कन्या को आर्थिक मामलों ... Rashifal Today 30 सितम्बर 2026 : मेष को ऑनलाइन कारोबार में सफलता, मकर को मिलेगा रुका पैसा, इन राशियो... Rashifal Today 29 सितम्बर 2026 : किसे मिलेगा धन लाभ और किसे रहना होगा विवाद से दूर? 12 राशियों का हा... Rashifal Today 28 सितम्बर 2026 : मेष को सामाजिक सम्मान, तुला को आर्थिक लाभ; वृश्चिक-धनु को रहना होगा... Rashifal Today 27 सितम्बर 2026 : मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए करियर, व्यापार, धन, प्रेम, दांप... Rashifal Today 25 सितम्बर 2026 : मेष को मेहनत का फल, मिथुन-वृश्चिक-मकर को लाभ के योग, 12 राशियों का ...

NEWS Leaders MP में जिला और जनपद पंचायत के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का निर्वाचन पर सियासत गरम

0

◇_मप्र में जिला और जनपद पंचायत के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष, ग्राम पंचायत में उप सरपंच का निर्वाचन जारी.》》

न्यूज़ लीडर्स : भोपाल

राज्‍य निर्वाचन आयोग द्वारा उप सरपंच, जनपद और जिला पंचायत के अध्‍यक्ष तथा उपाध्‍यक्ष के निर्वाचन के लिए सम्मिलन आयोजित करने का कार्यक्रम निर्धारित कर दिया गया है।
सचिव राज्‍य निर्वाचन आयोग श्री राकेश सिंह ने बताया है कि ग्राम पंचायत के उप सरपंच के निर्वाचन के प्रथम चरण के लिए 24 जुलाई, द्वितीय चरण के लिए 25 जुलाई और तृतीय चरण के लिए 26 जुलाई 2022 को सम्मिलन होगा।

इसी तरह जनपद पंचायत के अध्‍यक्ष तथा उपाध्‍यक्ष के निर्वाचन के लिए सम्मिलन प्रथम चरण के लिए 27 जुलाई और द्वितीय चरण के लिए 28 जुलाई 2022 को होगा। जिला पंचायत के अध्‍यक्ष तथा उपाध्‍यक्ष के निर्वाचन के लिए सम्मिलन 29 जुलाई 2022 को होगा।

श्री सिंह ने बताया है कि जिला पंचायत के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के निर्वाचन के लिए पीठासीन अधिकारी कलेक्टर होंगे। जनपद पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और उप सरपंच के निर्वाचन के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा नियुक्त पीठासीन अधिकारी निर्वाचन करायेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!