सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today 19 अगस्त 2026 : 7 राशियों के लिए आर्थिक लाभ और सफलता के योग, इन राशियों को रहना होगा ... Rashifal Today 18 अगस्त 2026 : 5 राशियों के लिए शानदार दिन, इन राशियों को धन और विवाद के मामले में र... नागलवाड़ी : शिखरधाम में आस्था का सैलाब, अभी तक 70 हजार श्रद्धालु पहुंचे, बाबा भिलट देव का 101 लीटर द... बड़वानी जिले में ‘लुटेरी दुल्हन’ गिरोह का खुलासा, शादी का झांसा, लाखों की ठगी, पुलिस का शिकंजा, ‘लुट... Rashifal Today 17 अगस्त 2026 : 9 राशियों के लिए शुभ संकेत! आज किसकी चमकेगी किस्मत? 12 राशियों का हाल... Newsleaders : नागपंचमी पर नागलवाड़ी शिखर धाम में सुरक्षा चाक-चौबंद, कलेक्टर-एसपी और DIG ने लिया तैया... Rashifal Today 15 अगस्त 2026 : 7 राशियों पर मेहरबान रहेंगे सितारे, धन-करियर में लाभ के योग, किसे मिल... Rashifal Today 14 अगस्त 2026 : 7 राशियों के लिए लाभ के संकेत, किन राशियों को रहना होगा सावधान  जानिए Rashifal Today 13 अगस्त 2026 : आज सितारों का संकेत, चार राशियों के लिए सफलता, कई राशियों के लिए सावध... Rashifal Today 11 अगस्त 2026 : कहीं संपत्ति लाभ तो कहीं आर्थिक नुकसान के संकेत, व्यापार, धन, स्वास्थ...

NEWS Leaders : बोवनी की शुरुआत, 45% से 55% क्षेत्रफल में चुकी बुआई, कृषि विभाग द्वारा जारी किए आंकड़े

0

NEWS Leaders : बोवनी की शुरुआत, 45% से 55% क्षेत्रफल में चुकी बुआई, कृषि विभाग द्वारा जारी किए आंकड़े

न्यूज लीडर्स : सतीश केवट पानसेमल

पानसेमल क्षेत्र के किसानों ने मानसून की शुरुआत के साथी खेतों में बुवाई का कार्य शुरु कर दिया है। बड़ी संख्या में किसान खरीदी करते नजर आए। वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी भोमराज जैन ने बताया कि विकासखण्ड-पानसेमल में खरीफ की अभी तक 45% से 55% तक बुआई हो चुकी हैं।

जिनमें धान की समस्त किस्में की 20 हेक्टेयर, ज्वार 430 हेक्टेयर, मक्का 5300 हेक्टेयर, अरहर 30 हेक्टेयर, मूंग 80 हेक्टेयर, उड़द 130 हेक्टेयर, सोयाबीन 120 हेक्टेयर, मुंगफल्ली 30 हेक्टेयर, कपास 3200 हेक्टेयर, गन्ना 1530 हेक्टेयर तथा अन्य फसल 360 हेक्टेयर रकबे में बोई गई है। वर्ष 2024- 25 में 24,587 हेक्टेयर के मुकाबले वर्ष 2025 – 26 में अभी तक 11,230 हेक्टेयर में बोनी हो चुकी हैं।

वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी ने किसान बंधुओं से पक्के बिल में बीज एवं खाद खरीदी करने की अपील की है। साथ ही किसी भी प्रकार की समस्या के लिए कार्यालय में संपर्क करने की बात कही है।

वांगरा निवासी किसान गणेश पिता केवजी सेनानी ने बताया कि इस वर्ष समय पर मानसून आया है और अच्छी पैदावार की उम्मीदें किसानी को है उन्होंने खेत में मक्का की फसल बोई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!