सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today  01 नवंबर 2026 : मेष से मीन तक जानिए कैसा रहेगा रविवार, किस राशि को मिलेगा धन लाभ?जान... Rashifal Today 31 अक्टूबर 2026 : मेष, मिथुन और तुला राशि वालों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ और तरक्की के... Rashifal Today 30 अक्टूबर 2026 : वृषभ, कर्क और मकर राशि वालों को मिलेगा लाभ, मेष-सिंह-धनु रहें सावधा... Rashifal Today 29 अक्टूबर 2026 : वृषभ, मिथुन और धनु राशि वालों को मिलेंगे लाभ के अवसर, कर्क-मकर-मीन ... Rashifal Today 28 अक्टूबर 2026 : मेष, मिथुन और सिंह राशि वालों को मिलेगा लाभ, वृश्चिक-मीन रहें सावधा... Rashifal Today 27 अक्टूबर 2026 : मेष, मिथुन और कर्क समेत इन राशियों को होगा धन लाभ, जानिए सभी 12 राश... Rashifal Today 26 अक्टूबर 2026 : मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल, किसे मिलेगा धन लाभ और किसे ... Rashifal Today 25 अक्टूबर 2026 : किस राशि की चमकेगी किस्मत, किसे रहना होगा सावधान? 12 राशियों का हाल... Rashifal Today 23 अक्टूबर 2026 : वृषभ, मिथुन, सिंह और मीन को लाभ के संकेत, 12 राशियों का हाल जानिए Rashifal Today 22 अक्टूबर 2026 : मेष से मीन तक सभी राशियों का राशिफल, गुरुवार का पंचांग, शुभ रंग, उप...

NEWS Leaders Indore : कांग्रेस ने इंदौर में 62 उम्मीदवार किये घोषित, 23 उम्मीदवारों की घोषणा नेताओं की पसंद-नापसंद में अटकी

0

कांग्रेस ने इंदौर में 62 उम्मीदवार किये घोषित, 23 उम्मीदवारों की घोषणा नेताओं की पसंद-नापसंद में अटकी

इंदौर : न्यूज़ लीडर्स

बड़ी जद्दोजहद के बाद शहर कांग्रेस इंदौर ने देर रात नगर निगम के लिए 85 वार्डो में से  63 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। अभी 22 वार्डों में उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप नहीं दिया गया है। कांग्रेस में दावेदारों को लेकर लम्बा मंथन चला।

बावजूद इसके टिकट के इच्छुक अपने-अपने आकाओं के माध्यम से टिकट मिलने की आस लगाये थे जो कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, सज्जनसिंह वर्मा, जीतू पटवारी, के संपर्क में थे और इंदौर की प्रभारी डॉ विजयलक्ष्मी साधौ से भी गुहार करते नज़र आये।

“जिन वार्डो में कांग्रेस ने उम्मीदवार घोषित नहीं किये वह वार्ड क्रमांक 2, 8, 19, 24, 30, 37, 46, 47, 48, 50, 51, 52, 54, 55, 56, 59, 62, 66, 71, 74, 76, 80, और 81, है”

कांग्रेस द्वारा घोषित उम्मीदवारों में कई पुराने पार्षदों को फिर से मौका दिया गया है। इस बार वार्डो के आरक्षण को लेकर कई प्रत्याशियों के चुनाव लड़ने के समीकरण भी बदले है। आपको बता दे, कई वार्डो में अधिक दावेदार होने से भी चयन समिति को काफी मशक्कत करना पड़ी।

“वहीं ज्योतिरादित्य सिंधिया के कई समर्थकों के भाजपा में जाने से उस क्षेत्र में नये कांग्रेस नेताओं को भी चुनाव लड़ने का मौका मिल गया।”

▪︎चयन समिति की फिर होगी बैठक, शेष नाम होगें फायनल.》

शेष 23 बचे नामों के लिए चयन समिति की बैठक फिर रखी गई। इसमें नेताओं की पसंद और नापसंद की वजह से प्रत्याशियों की सूची घोषित होते-होते रह गई। क्योंकि शहर और ग्रामीण की आठों विधानसभाओं में आने वाले 85 में से 23 वार्ड में नामों को लेकर विवाद है। इसको निपटाने को लेकर प्रभारी विजयलक्ष्मी साधौ और समिति अध्यक्ष विनय बाकलीवाल ने कई बार प्रयास किए, लेकिन बड़े नेता नहीं माने और अपने-अपने लोगों को टिकट दिलाने पर अड़े है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!