सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today  01 नवंबर 2026 : मेष से मीन तक जानिए कैसा रहेगा रविवार, किस राशि को मिलेगा धन लाभ?जान... Rashifal Today 31 अक्टूबर 2026 : मेष, मिथुन और तुला राशि वालों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ और तरक्की के... Rashifal Today 30 अक्टूबर 2026 : वृषभ, कर्क और मकर राशि वालों को मिलेगा लाभ, मेष-सिंह-धनु रहें सावधा... Rashifal Today 29 अक्टूबर 2026 : वृषभ, मिथुन और धनु राशि वालों को मिलेंगे लाभ के अवसर, कर्क-मकर-मीन ... Rashifal Today 28 अक्टूबर 2026 : मेष, मिथुन और सिंह राशि वालों को मिलेगा लाभ, वृश्चिक-मीन रहें सावधा... Rashifal Today 27 अक्टूबर 2026 : मेष, मिथुन और कर्क समेत इन राशियों को होगा धन लाभ, जानिए सभी 12 राश... Rashifal Today 26 अक्टूबर 2026 : मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल, किसे मिलेगा धन लाभ और किसे ... Rashifal Today 25 अक्टूबर 2026 : किस राशि की चमकेगी किस्मत, किसे रहना होगा सावधान? 12 राशियों का हाल... Rashifal Today 23 अक्टूबर 2026 : वृषभ, मिथुन, सिंह और मीन को लाभ के संकेत, 12 राशियों का हाल जानिए Rashifal Today 22 अक्टूबर 2026 : मेष से मीन तक सभी राशियों का राशिफल, गुरुवार का पंचांग, शुभ रंग, उप...

NEWS Leaders_ बड़ी ख़बर : पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या का क्या है मप्र के सेंधवा और मनावर का कनेक्शन? पूणे पुलिस मप्र के लिए रवाना

0

बड़ी ख़बर : पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या का क्या है मप्र के सेंधवा और मनावर का कनेक्शन? पूणे पुलिस मप्र के लिए रवाना

न्यूज़ लीडर्स डेस्क

पंजाबी गायक मूसेवाला सिद्धू की हत्या को लेकर हो रहे खुलासे ने मप्र को चौकाया है। पुणे ग्रामीण अधीक्षक श्री अभिनव देशमुख शूटर संतोष जाधव के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके छह सहयोगियों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से 13 देसी पिस्तौल और आठ मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

▪︎पुणे पुलिस अधीक्षक की प्रेस कांफ्रेंस.》

पुणे ग्रामीण पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में संतोष जाधव की टोली के सदस्यों की गिरफ्तारी की जानकारी देते हुए कहा की उनके पास से 13 देसी पिस्तौल और आठ मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि टोली को जब नारायणगांव थाने में रंगदारी के एक मामले में गिरफ्तार किया गया है तो इन आरोपियों के सिद्धू मूसेवाला हत्या मामले में लिप्त होने की आशंका जताई जा रही है।

पुलिस ने पहले मंचर इलाके में रहने वाले जीवन सिंह दर्शन सिंह नाहार (उम्र 23) और श्रीराम रमेश थोरात (उम्र 32) को अरेस्ट किया। अरेस्ट किए जाने के वक्त जीवन सिंह के पास एक देसी पिस्तौल और दो मोबाइल फोन बरामद हुए। श्रीराम थोरात के पास से एक देसी पिस्तौल और एक मोबाइल फोन जब्त गिए गए।आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपियों को छह दिनों की पुलिस कस्टडी में भेज दिया है।

▪︎क्या है मप्र के सेंधवा-मनावर का मुसेवाला हत्याकांड़ कनेक्शन?》

पुलिस को मिले सुराख के बाद बरामद हथियारों के ज़खीरे के साथ यह महत्वपूर्ण जानकारी लगी की साथ ही पुलिस ने यह भी जानकारी दी है कि संतोष जाधव ने अपने सहयोगियों को मध्य प्रदेश से देसी पिस्तौल लाने भेजा था।
हर रोज नये खुलासे हो रहे हैं। जिसमें संतोष जाधव के साथियों के पास से पुणे ग्रामीण पुलिस ने 13 देसी पिस्तौलें बरामद की हैं।

पुलिस ने कहा कि जाधव के गिरोह के सदस्यों ने बिश्नोई गिरोह की मदद से इन पिस्तौलों को 3 जून को सेंधवा, मध्य प्रदेश से खरीदा था। संतोष जाधव ने घोडेगांव इलाके में रहे वाले जयेश रतिलाल बहिराम (उम्र 24) को मध्य प्रदेश के मनावर से देसी पिस्तौल लाने के लिए भेजा था।

▪︎पुणे क्राइम ब्रांच मप्र के लिए हुई रवाना.》

पुणे क्राइम ब्रांच और पुणे पुलिस के आला अघिकारियों के मुताबिक बिस्नोई गैंग से जुड़ी जानकारियों और उसके गैंग से जुड़े शूटरों और हथियारों की सप्लाई के रूट जानने के लिए एक टीम मध्य प्रदेश रवाना हुई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!