सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today 11 सितम्बर 2026 :  शुक्रवार को बदलेंगे कई राशियों के सितारे, जानें किसे मिलेगा लाभ और... Rashifal Today 10 सितम्बर 2026 :  आज धन लाभ से चमकेगा इन राशियों का भाग्य, जानिए मेष से मीन तक का रा... Rashifal Today 08 सितम्बर 2026 :  आज इन राशियों को मिलेगा लाभ, जानिए मेष से मीन तक का राशिफल Rashifal Today 07 सितम्बर 2026 :  आज 6 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन-तरक्की के बनेंगे योग; जानिए आज क... Rashifal Today 06 सितम्बर 2026 :  किसे मिलेगा रुका हुआ पैसा और किसे रहना होगा सावधान? आज इन राशियों ... Rashifal Today 05 सितम्बर 2026 :  इन राशियों को मिलेगा आर्थिक लाभ, कुछ को रहना होगा सावधान, 5 राशियो... Rashifal Today 04 सितम्बर 2026 :  आज इन राशियों को मिलेगा धन लाभ, कुछ राशियों को रहना होगा सावधान, ज... Rashifal Today 02 सितम्बर 2026 :  मिथुन-कुंभ-मीन के लिए शुभ संकेत, वृषभ को नुकसान से सावधान, अचानक ध... कसरावद : छोटी कसरावद में दर्दनाक सड़क हादसा, 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत Rashifal Today 01 सितम्बर 2026 :  मेष से मीन तक जानिए आज का भविष्यफल, किस राशि को धन लाभ तो किसे नुक...

NEWS Leaders : नगरीय निकाय चुनाव में महापौर के लिये 1 और पार्षद पद के लिए अब तक 212 नाम निर्देशन-पत्र प्राप्त

0

नगरीय निकाय चुनाव में महापौर के लिये 1 और पार्षद पद के लिए अब तक 212 नाम निर्देशन-पत्र प्राप्त

“महापौर पद के लिए नगरपालिक निगम इंदौर में एक अभ्यर्थी ने नाम निर्देशन-पत्र प्रस्तुत किया।”

न्यूज़ लीडर्स : भोपाल

नगरीय निकाय निर्वाचन-2022 में 13 जून को महापौर पद के लिए एक और पार्षद पद के लिए 212 नाम निर्देशन-पत्र प्राप्त हुए हैं। महापौर पद के लिए नगरपालिक निगम इंदौर में एक अभ्यर्थी ने नाम निर्देशन-पत्र प्रस्तुत किया। नाम निर्देशन-पत्र भरने का कार्य 11 जून से शुरू हुआ है।

▪︎मप्र में जिलेवार पार्षदों के भरे नामांकन पत्र.》

पार्षद पद के लिए मुरैना जिले में 4, भिंड में 15, ग्वालियर में 19, दतिया में 2, शिवपुरी में 7, अशोकनगर में 6, सागर में 16, टीकमगढ़ में 18, छतरपुर में 16, सतना में 22, रीवा में 12, सीधी में 4, सिंगरौली में 2, उमरिया में एक, जबलपुर में 2, बालाघाट में एक, सिवनी में 7, नर्मदापुरम में 3, रायसेन में 9, विदिशा में 12, सीहोर में 11, राजगढ़ में एक, शाजापुर में 5, देवास में 4, खण्डवा में एक, खरगोन में एक, इंदौर में 8, रतलाम में 2 और नीमच जिले में एक नाम निर्देशन-पत्र प्रस्तुत किया गया।

▪︎और अंत में.》

मप्र में निर्वाचन 347 नगरीय निकायों में होगा। इनमें 16 नगरपालिक निगम, 76 नगर पालिका परिषद और 255 नगर परिषद हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!