सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today  01 नवंबर 2026 : मेष से मीन तक जानिए कैसा रहेगा रविवार, किस राशि को मिलेगा धन लाभ?जान... Rashifal Today 31 अक्टूबर 2026 : मेष, मिथुन और तुला राशि वालों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ और तरक्की के... Rashifal Today 30 अक्टूबर 2026 : वृषभ, कर्क और मकर राशि वालों को मिलेगा लाभ, मेष-सिंह-धनु रहें सावधा... Rashifal Today 29 अक्टूबर 2026 : वृषभ, मिथुन और धनु राशि वालों को मिलेंगे लाभ के अवसर, कर्क-मकर-मीन ... Rashifal Today 28 अक्टूबर 2026 : मेष, मिथुन और सिंह राशि वालों को मिलेगा लाभ, वृश्चिक-मीन रहें सावधा... Rashifal Today 27 अक्टूबर 2026 : मेष, मिथुन और कर्क समेत इन राशियों को होगा धन लाभ, जानिए सभी 12 राश... Rashifal Today 26 अक्टूबर 2026 : मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल, किसे मिलेगा धन लाभ और किसे ... Rashifal Today 25 अक्टूबर 2026 : किस राशि की चमकेगी किस्मत, किसे रहना होगा सावधान? 12 राशियों का हाल... Rashifal Today 23 अक्टूबर 2026 : वृषभ, मिथुन, सिंह और मीन को लाभ के संकेत, 12 राशियों का हाल जानिए Rashifal Today 22 अक्टूबर 2026 : मेष से मीन तक सभी राशियों का राशिफल, गुरुवार का पंचांग, शुभ रंग, उप...

NEWS Leaders : भाजपा ने नगरीय चुनाव के लिए प्रभारियों की घोषणा की, खरगोन-बड़वानी जिले में किसे बनाया जानिये न्यूज़ लीडर्स से

0

भाजपा ने नगरीय चुनाव के लिए प्रभारियों की घोषणा की, खरगोन-बड़वानी जिले में किसे बनाया जानिये न्यूज़ लीडर्स से

न्यूज़ लीडर्स :खरगोन-बड़वानी

मप्र में आसन्न नगरीय निकायों के चुनाव को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद श्री वीडी शर्मा ने ‘नगरीय निकाय चुनाव – 2022’ के लिए नगर पालिका चुनाव प्रभारियों की घोषणा की। वहीं प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद श्री शर्मा ने ‘नगरीय निकाय चुनाव – 2022’ हेतु ‘संभागीय चयन समिति’ की घोषणा करते हुए कहा की जिला कोर कमेटी को ही चयन समिति घोषित किया गया। इस समिति के संयोजक जिला प्रभारी होंगे।

▪︎बड़वानी जिले की निकाय के चुनाव प्रभारी.》

मप्र भाजपा के अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने प्रदेश में हो रहे नगरीय निकाय के चुनावों के लिए प्रभारी नियुक्त किये है। बड़वानी जिले में दो नई नवगठीत नगर परिषद निवाली बुजुर्ग के लिए सेंधवा नगरपालिका के उपाध्यक्ष श्री अशोक चौधरी और ठीकरी के लिए बड़वानी के श्री कमलनयन इंगले को प्रभारी बनाया है।

“भाजपा प्रदेश प्रभारी श्री मुरलीधरण राव,  प्रदेश अध्यक्ष श्रीविष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितेन्द्र शर्मा ने भोपाल के जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों के साथ बैठक कर निकाय चुनाव की रणनीति पर चर्चा की।”

▪︎खरगोन जिले की निकाय के चुनाव प्रभारी.》

खरगोन जिले में तीन नगरपालिका और तीन नगर परिषद के चुनाव हो रहे है। नगर पालिका खरगोन से श्री ओम खंडेलवाल, बडवाह से श्री देवेन्द्र पटेल और सनावद से श्री हरीश कोटवाले को प्रभारी बनाया है।

खरगोन जिले की तीन नगर परिषद में कसरावद से महेश्वर के पूर्व विधायक श्री भूपेन्द्र आर्य, करही पाडल्या बुजुर्ग से श्री महेश गुर्जर बड़वाह और नव गठीत बिस्टान से श्री भागीरथ कुमरावत खरगोन को चुनाव प्रभारी बनाया गया है। यह घोषणा मप्र भाजपा के महामंत्री श्री भगवानदास सबनानी ने की है।

▪︎भाजपा की कौर कमेटी ही बनी चयन समिति.》

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा द्वारा जिला कोर कमेटी को ही चयन समिति घोषित किया गया। इस समिति के संयोजक जिला प्रभारी होंगे। जिसमें इंदौर संभाग की कौर कमेटी में खरगोन जिले के सदस्य श्री सुरेश आर्य और बड़वानी जिले से श्री राघवेन्द्र गौतम सदस्य है।

▪︎और अंत में.》

बड़वानी जिले में नवगठीत निवाली नगर परिषद के लिए बनाये चुनाव प्रभारी सेंधवा नगरपालिका के उपाध्यक्ष चुनाव प्रभारी श्री अशोक चौधरी जो छोटू चौधरी के नाम से लोकप्रिय है, के चुनाव प्रभारी बनने से क्षेत्र में प्रसन्नता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!