सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today 07 अक्टूबर 2026 : कर्क-कुंभ समेत इन राशियों के लिए शुभ संकेत, कई राशियों को आर्थिक नु... Rashifal Today 06 अक्टूबर 2026 :  मेष को आर्थिक लाभ, कन्या को संपत्ति का योग; वृश्चिक के प्रेम संबंध... Rashifal Today 05 अक्टूबर 2026 :  धन, व्यापार, करियर, परिवार, प्रेम और स्वास्थ्य के लिहाज से आज का द... Rashifal Today 04 अक्टूबर 2026 :  मिथुन-कर्क-मकर के लिए शुभ संकेत, वृषभ-सिंह-कन्या को आर्थिक मामलों ... Rashifal Today 30 सितम्बर 2026 : मेष को ऑनलाइन कारोबार में सफलता, मकर को मिलेगा रुका पैसा, इन राशियो... Rashifal Today 29 सितम्बर 2026 : किसे मिलेगा धन लाभ और किसे रहना होगा विवाद से दूर? 12 राशियों का हा... Rashifal Today 28 सितम्बर 2026 : मेष को सामाजिक सम्मान, तुला को आर्थिक लाभ; वृश्चिक-धनु को रहना होगा... Rashifal Today 27 सितम्बर 2026 : मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए करियर, व्यापार, धन, प्रेम, दांप... Rashifal Today 25 सितम्बर 2026 : मेष को मेहनत का फल, मिथुन-वृश्चिक-मकर को लाभ के योग, 12 राशियों का ... Rashifal Today 24 सितम्बर 2026 : मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए धन, व्यापार, करियर, परिवार, प्र...

NEWS Leaders : अब पत्थर नहीं, शराब दुकान पर गोबर फेंककर उमा भारती ने जताया विरोध

0

अब पत्थर नहीं, शराब दुकान पर गोबर फेंककर उमा भारती ने जताया विरोध

“पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने अपना काफिला रोकवाकर ओरछा के मेन गेट के पास स्थित मदिरा की दुकान पर गोबर मारा।”

स्पेशल : न्यूज़ लीडर्स

पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री उमा भारती ने आज शराब विरोध का नया तरीक़ा अपनाया। धार्मिक नगरी ओरछा में शराब की दुकान पर गोबर फेंक कर विरोध जताया। इस मौके पर उमा भारती ने कहा कि,

“गोबरी फेंका है पत्थर नहीं”

झांसी से ओरछा की तरफ आते हुए ओरछा के प्रमुख द्वार पर ही देशी एवं विदेशी शराब की बहुत बड़ी दुकान है। पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने अपना काफिला रोकवाकर ओरछा के मेन गेट के पास स्थित मदिरा की दुकान पर गोबर मारा।

देखिये वीडियो उमा भारती ने शराब दुकान पर गोबर फेंककर विरोध जताया

बताया जाता है कि ओरछा के प्रमुख प्रवेश द्वार पर स्थित यह दुकान इस जगह के लिए स्वीकृत ही नहीं है। यह किसी दूर गांव के लिए स्वीकृत है, लेकिन खुली ओरछा के मुहाने पर है। जिसके विरोध में लोगों ने लगातार धरने प्रदर्शन किए।

आपको बता दे मध्यप्रदेश में शराब बंदी की मुहिम को उमा भारती चला रहीं हैं। इससे पहले वह शराब दुकान पर पत्थर चोट कर चुकी है। इस बार अपने विरोध के तरीके को बदलकर पत्थर की जगह शराब दुकार पर  गोबर फैका। उन्होने कहा शराबबंदी राजनीतिक नहीं सामाजिक अभियान है। समाज की शक्ति और एकता से ही इसका समाधान होगा, किंतु ओरछा के दरवाजे पर रामराजा सरकार के दर्शन के लिए आते और जाते हुए यह शराब की दुकान हमारी रामभक्ति को चुनौती दे रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!