सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today 11 अक्टूबर 2026 : मेष-सिंह समेत इन राशियों को तरक्की के संकेत, जानिए किसकी चमकेगी किस... Rashifal Today 07 अक्टूबर 2026 : कर्क-कुंभ समेत इन राशियों के लिए शुभ संकेत, कई राशियों को आर्थिक नु... Rashifal Today 06 अक्टूबर 2026 :  मेष को आर्थिक लाभ, कन्या को संपत्ति का योग; वृश्चिक के प्रेम संबंध... Rashifal Today 05 अक्टूबर 2026 :  धन, व्यापार, करियर, परिवार, प्रेम और स्वास्थ्य के लिहाज से आज का द... Rashifal Today 04 अक्टूबर 2026 :  मिथुन-कर्क-मकर के लिए शुभ संकेत, वृषभ-सिंह-कन्या को आर्थिक मामलों ... Rashifal Today 30 सितम्बर 2026 : मेष को ऑनलाइन कारोबार में सफलता, मकर को मिलेगा रुका पैसा, इन राशियो... Rashifal Today 29 सितम्बर 2026 : किसे मिलेगा धन लाभ और किसे रहना होगा विवाद से दूर? 12 राशियों का हा... Rashifal Today 28 सितम्बर 2026 : मेष को सामाजिक सम्मान, तुला को आर्थिक लाभ; वृश्चिक-धनु को रहना होगा... Rashifal Today 27 सितम्बर 2026 : मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए करियर, व्यापार, धन, प्रेम, दांप... Rashifal Today 25 सितम्बर 2026 : मेष को मेहनत का फल, मिथुन-वृश्चिक-मकर को लाभ के योग, 12 राशियों का ...

NEWS Leaders : बड़वानी में गौरव महोत्सव की तैयारियां, निकली रैली, सांसद-कलेक्टर हुए शामिल, मुख्यमंत्री के आने की संभावना

0

बड़वानी में गौरव महोत्सव की तैयारियां, निकली रैली, सांसद-कलेक्टर हुए शामिल, मुख्यमंत्री के आने की संभावना

हरी झंड़ी दिखाकर रैली रवाना

बड़वानी : न्यूज़ लीडर्स

बड़वानी गौरव महोत्सव का आयोजन 25 से 31 मई तक किया जा रहा है। इसके जनजागृति के लिए लोकसभा सांसद श्री गजेन्द्रसिंह पटेल एवं कलेक्टर श्री शिवराजसिंह वर्मा के नेतृत्व में संपूर्ण शहर में जन जागरूकता मोटरसाइकिल रैली निकाली गई। रैली में अधिकारी, कर्मचारीगण, समाजसेवी और नागरिकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

कलेक्टर बड़वानी

इस जागरुकता बाईक रैली को खरगोन संसदिय क्षेत्र के सांसद श्री गजेन्द्रसिंह पटेल ने हरी झंड़ी दिखाकर रवाना किया और स्वयं भी रैली में शामिल हुए। गौरतलब है की जिला मुख्यालय पर 25 से 31 मई तक मनाए जाने वाले बड़वानी गौरव महोत्सव में आमजनों की सहभागिता के लिए आज 24 मई को प्रातः 6.30 बजे कारंजा चौराहा बड़वानी से गौरव दिवस जागरूकता बाइक रैली निकाली गई।

▪︎मुख्यमंत्री के आने की संभावना को लेकर तैयारियां.》

शुभारंभ कार्यक्रम के अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान के भी भाग लेने की संभावना है। एसडीएम बड़वानी श्री घनश्याम धनगर ने बताया कि 25 मई को नर्मदा माॅ की आरती से इस समारोह की शुरूआत की जायेगी । राजघाट में नर्मदा माॅ की आरती के पश्चात सभी नवीन बस स्टेण्ड तक वाहनों से पहुंचकर वहाॅ से पैदल कलश यात्रा एवं जुलूस के रूप मे शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुये मुख्य कार्यक्रम स्थल शहीद भीमा नायक शासकीय महाविद्यालय परिसर पहुंचेंगे।

कलश यात्रा एवं जुलूस में मुख्यमंत्री के भी वाहन से भाग लेने की संभावना के मददेनजर इस शोभायात्रा को भव्य बनाने के लिये दूसरे राज्यों से भी कलाकारों को आमंत्रित किया गया है जो दो विशाल वाहनो पर झाॅकी के रूप मे अपनी कला का उत्कृष्ट प्रदर्शन सतत करेंगे। इस दौरान उनके वैषभूषा-हाव-भाव हमारे अराध्य देवताओं के श्रृदश्य होकर भारतीय संस्कृति से दर्शकों को आस्था से सराबोर करेंगे । शोभायात्रा का स्वागत एवं पुष्प वर्षा नगर में जगह-जगह विभिन्न सामाजिक, धार्मिक, व्यवसायिक, शैक्षणिक संगठनों द्वारा किया जायेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!