सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today 19 सितम्बर 2026 :  "शनिवार को इन राशियों पर रहेगी विशेष कृपा, जानिए मेष से मीन तक का ... Rashifal Today 18 सितम्बर 2026 :  किसी को आर्थिक लाभ तो किसी को विवाद से बचने की सलाह, 12 राशियों का... Rashifal Today 17 सितम्बर 2026 :  किन राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, किसे संभलकर चलना होगा... Rashifal Today 16 सितम्बर 2026 :  कुछ राशियों के लिए धन लाभ के संकेत, कई राशियों को आर्थिक और पारिवा... Rashifal Today 15 सितम्बर 2026 :  तुला राशि के लिए शानदार दिन, मिथुन-मकर को लाभ के संकेत, 12 राशियों... Rashifal Today 14 सितम्बर 2026 :  समस्त राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? धन, करियर, व्यापार और द... Rashifal Today 11 सितम्बर 2026 :  शुक्रवार को बदलेंगे कई राशियों के सितारे, जानें किसे मिलेगा लाभ और... Rashifal Today 10 सितम्बर 2026 :  आज धन लाभ से चमकेगा इन राशियों का भाग्य, जानिए मेष से मीन तक का रा... Rashifal Today 08 सितम्बर 2026 :  आज इन राशियों को मिलेगा लाभ, जानिए मेष से मीन तक का राशिफल Rashifal Today 07 सितम्बर 2026 :  आज 6 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन-तरक्की के बनेंगे योग; जानिए आज क...

NEWS Leaders : बड़वानी जिले से ‘माँ तुझे प्रणाम’ अभियान में 4 बालिकाएं वाघा बार्डर रवाना

0

बड़वानी जिले से ‘माँ तुझे प्रणाम’ अभियान में 4 बालिकाएं वाघा बार्डर रवाना

“इस योजना में प्रदेश से चयनित 196 लाड़ली लक्ष्मी बालिकाओं को अंतर्राष्ट्रीय सीमा वाघा-हुसैनीवाला का भ्रमण कराया जाएगा”

बालिकाओं को रवाना करते हुए

न्यूज़ लीडर्स : बड़वानी

मप्र में पुन: प्रारंभ हुई ‘माँ तुझे प्रणाम’ योजना के अंतर्गत बड़वानी जिले से 4 लाडली लक्ष्मी बालिकाओं को वाघा बार्डर के लिए मंत्री श्री प्रेमसिंह पटेल के प्रतिनिधि और कलेक्टर बड़वानी श्री शिवराजसिंह चौहान ने वाहन को हरी झंड़ी देकर रवाना किया।

▪︎कितनी बेटियां जाएंगी वाघा और हुसैनीवाला.》

खेल और युवा कल्याण विभाग की ‘माँ तुझे प्रणाम’ योजना में इंदौर संभाग से 31, भोपाल संभाग से 20 लाड़ली लक्ष्मियाँ, ग्वालियर संभाग से 15, उज्जैन संभाग से 26, नर्मदापुरम संभाग से 11, शहडोल संभाग से 15, रीवा संभाग से 12, चम्बल संभाग से 9, सागर संभाग से 26, जबलपुर संभाग से 31 बालिकाओं को वाघा और हुसैनीवाला (पंजाब) के भ्रमण पर जाएंगी।

▪︎’माँ तुझे प्रणाम’ अभियान में कितने लाभान्वित.》

योजना में अब तक लगभग 12 हजार 672 युवाओं को लेह-लद्दाख, कारगिल-द्रास, आर.एस.पुरा, वाघा-हुसैनीवाला, तानोत माता का मंदिर, लोगेंवाल, कोच्चि, बीकानेर, बाड़मेर, नाथूराम-दर्रा, पेट्रापोल, तुरा, जयगाँव, अडंमान निकोबार एवं कन्या कुमारी की अनुभव यात्रा कराई गई है। खेल एवं युवा कल्याण विभाग की इस योजना की चयनित बालिकाओं को गृह निवास यात्रा का किराया, दैनिक भत्ता, आवास, भोजन, स्थानीय यातायात व्यवस्था, रेल आरक्षण व्यवस्था, ट्रेक सूट, टी-शर्ट और किट बैग उपलब्ध कराए जाते हैं।

▪︎मप्र से इस योजना में कितनी बालिकाएं जा रही है.》

मध्य प्रदेश सरकार एक-एक करके अपनी पुरानी योजनाओं को फिर जीवित कर रही है। अब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की पहल पर प्रदेश में ‘माँ तुझे प्रणाम’ योजना को फिर से शुरू किया जा रहा है। 2 मई को योजना में चयनित 196 लाड़ली लक्ष्मी बालिकाओं को अंतर्राष्ट्रीय सीमा वाघा-हुसैनीवाला (पंजाब) का भ्रमण कराया जाएगा।

▪︎और अंत में.》

शिवराज सिंह चौहान की सरकार ने 2013 से प्रदेश में शुरू हुई इस योजना के तहत पहली बार प्रदेश की लाड़लियां लक्ष्मी बालिकाएं वाघा बार्डर जा रही हैं. ये लड़कियां 2 मई को अपरान्ह 3:30 बजे अमृतसर-दादर एक्सप्रेस से रवाना होंगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!