सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today 02 सितम्बर 2026 :  मिथुन-कुंभ-मीन के लिए शुभ संकेत, वृषभ को नुकसान से सावधान, अचानक ध... कसरावद : छोटी कसरावद में दर्दनाक सड़क हादसा, 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत Rashifal Today 01 सितम्बर 2026 :  मेष से मीन तक जानिए आज का भविष्यफल, किस राशि को धन लाभ तो किसे नुक... बड़वानी सेंधवा में शिव डोला जुलूस को लेकर पुलिस अलर्ट, ड्रोन से पूरे मार्ग की सर्चिंग, कड़ी सुरक्षा,... Rashifal Today 31 अगस्त 2026 : मीन राशि के लिए बेहद शुभ दिन, कन्या-तुला-कुंभ सावधान, रुका पैसा मिलेग... Newsleaders : क्या बदल रही है देश की हवा? PM पसंद सर्वे ने दिये सियासी संकेत, नरेंद्र मोदी और राहुल ... Rashifal Today 30 अगस्त 2026 : रविवार को किन राशियों की चमकेगी किस्मत, 4 राशियों को रहना होगा सावधान... "Rashifal Today 29 अगस्त 2026 : मेष और सिंह समेत इन राशियों को रहना होगा सावधान, जानिए 12 राशियों का... Rashifal Today 28 अगस्त 2026 : पूर्णिमा पर किस राशि को मिलेगा धन लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान? मेष ... "Rashifal Today 26 अगस्त 2026 : मेष से मीन राशि तक कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें पंचांग और 12 राशियों ...

Newsleaders : कैसा रहेगा 10 जनवरी 2026  शुक्रवार आपका राशिफल, क्या कह रहे है पंडित राधामाधव शरण यज्ञाचार्य.

0

🕉️ Newsleaders : कैसा रहेगा 10 जनवरी 2026  शुक्रवार आपका राशिफल, क्या कह रहे है पंडित राधामाधव शरण यज्ञाचार्य.

“आज की मेहनत बनेगी कल की सफलता जानिए 10 जनवरी का राशिफल”

न्यूज लीडर्स नक्षत्र : पं. राधामाधव शरण

🕉️ आज का ज्योतिषीय संदेश

शनिवार को चंद्रमा कन्या राशि में स्थित है, जिससे मेहनत, अनुशासन और व्यावहारिक सोच का प्रभाव रहेगा। शनि के प्रभाव से किए गए परिश्रम का फल मिलने के संकेत हैं। कई राशियों के लिए आर्थिक सुधार और बिगड़े कार्यों के बनने के योग हैं, वहीं कुछ को सतर्कता बरतनी होगी।

🕉️ आज का पंचांग.

संवत: 2082
मास: माघ
पक्ष: कृष्ण
तिथि: सप्तमी (08:23 बजे तक), पश्चात अष्टमी
वार: शनिवार
नक्षत्र: हस्त (15:38 बजे तक), पश्चात चित्रा
योग: अतिगण्ड (16:57 बजे तक), पश्चात सुकर्मा
करण: बव (08:23 बजे तक), पश्चात बालव
चंद्रमा: कन्या राशि (रात्रि 28:51 बजे तक)

🕉️ राशियों के लिए रत्न

🕉️ मेष मूंगा | वृषभ  हीरा | मिथुन  पन्ना | कर्क मोती | सिंह  माणिक्य | कन्या पन्ना | तुला हीरा | वृश्चिक मूंगा | धनु पुखराज | मकर नीलम | कुंभ गोमेद | मीन पुखराज

🕉 आज विशेष उपाय एवं शुभ समय

उपाय: शनिदेव को सरसों के तेल का दीपक अर्पित करें
● दान: काले तिल या कंबल
● शुभ समय: प्रातः 9:45 से 11:15 बजे

🕉️ आज का राशिफल

🕉️ राशिफल 10 दिसंबर 2026

“10 जनवरी 2026 का राशिफल, कन्या राशि में चंद्रमा, कई राशियों के लिए लाभ व सफलता के योग है, लेकिन किन राशियों पर रहेगी शनि की कृपा और किसे रहना होगा सतर्क? जानिए संपूर्ण राशिफल

♈ मेष
आज कामकाज में फोकस बढ़ेगा और मानसिक शांति रहेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। धन लाभ के अच्छे योग हैं और घर पर मेहमान आ सकते हैं।
♉ वृषभ
दिन सामान्य लेकिन सकारात्मक रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। व्यापार में नया कार्य शुरू हो सकता है। जीवनसाथी का साथ मिलेगा और आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। शुभ कार्यों की रूपरेखा बनेगी।
♊ मिथुन
कामकाज में गड़बड़ी के योग हैं, सावधानी रखें। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है और आर्थिक नुकसान संभव है। मन अशांत रहेगा। भाइयों से मतभेद और बनते काम बिगड़ने की आशंका है।
♋ कर्क
आज आपका व्यक्तित्व प्रभावशाली रहेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। घर पर मेहमान आ सकते हैं। मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार में अच्छी प्रगति होगी और रिश्तेदारों से संबंध मधुर होंगे।

♌ सिंह
आपके साहस से बिगड़े काम बन सकते हैं। व्यापार में लाभ के अवसर मिलेंगे। रुका हुआ धन मिलने के योग हैं। बुजुर्ग की सेहत में सुधार होगा। यात्रा और मित्रों का सहयोग मिलेगा।
♍ कन्या
आज मेहनत का पूरा फल मिलेगा। सकारात्मक सोच से आर्थिक लाभ होगा। जीवनसाथी से संबंध मधुर रहेंगे। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा और परिवार में आपसी तालमेल बना रहेगा।
♎ तुला
मन अशांत रह सकता है। मित्रों से धोखा मिलने की आशंका है। बुजुर्ग की तबीयत खराब हो सकती है। यात्रा से बचें। आर्थिक हानि के योग हैं, किसी पर भी अंधविश्वास न करें।
♏ वृश्चिक
आज आपकी लगभग हर योजना सफल होगी। बिगड़े काम बन सकते हैं। जीवनसाथी की तबीयत में सुधार होगा। धन लाभ के योग हैं। परिवार के साथ खरीदारी पर जा सकते हैं, फिजूल खर्च बढ़ेगा।

♐ धनु
भाग्य आपका साथ देगा। व्यवसाय में लाभ के अवसर मिलेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। मित्र से मुलाकात संभव है। बच्चों के विवाह संबंधी प्रस्ताव मिल सकता है।
♑ मकर
मुश्किल काम भी आज आसानी से पूरे होंगे। आर्थिक दृष्टि से दिन अच्छा है। भाइयों से मतभेद दूर होंगे। रुका हुआ धन मिल सकता है। वाहन या भूमि से लाभ के योग हैं।
♒ कुंभ
दिन रचनात्मक कार्यों में बीतेगा। व्यापार में अनुकूलता रहेगी। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। आर्थिक लाभ होगा। विदेश यात्रा के संकेत हैं। भाइयों के साथ भविष्य की योजना बनेगी।
♓ मीन
परिवार में मिठास भरा वातावरण रहेगा। आर्थिक सुधार और लाभ के योग हैं। व्यापार में अच्छा मुनाफा होगा। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। भूमि, वाहन और निवेश से लाभ संभव।

🕉️ अपने राशिफल को जानने के लिए बने रहिये न्यूज लीडर्स के नक्षत्र कार्यक्रम में पंडित राधामाधव यज्ञाचार्य.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!