सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
रविवार 12 जुलाई राशिफल : शाम को बदलेगा चंद्रमा, कई राशियों के लिए नए अवसर, किसे मिलेगा धन लाभ, किसे ... 11 जुलाई राशिफल : रोहिणी नक्षत्र से कई राशियों को मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सतर्क? व्यापार, नौकरी... "10 जुलाई राशिफल : चंद्रमा बदलेंगे राशि, कई राशियों के लिए नए अवसर, आज इन राशियों को मिलेगा धन लाभ, ... 08 जुलाई का दैनिक राशिफल : चंद्रमा का राशि परिवर्तन, किसकी चमकेगी किस्मत?, किन राशियों को मिलेगा धन ... सेंधवा : रोजानीमाल में 150 से अधिक आदिवासी परिवारों को मिले वन अधिकार पट्टे, जनजातीय समाज को अधिकार ... सेंधवा सीएम राइज स्कूल में छज्जा गिरा : दो छात्राएं घायल, विधायक मोंटू सोलंकी ने शिक्षा विभाग पर लगा... "06 जुलाई का दैनिक राशिफल : कर्क, सिंह, मकर और कुंभ के लिए उन्नति के संकेत, तुला-धनु को खर्च और संबं... 05 जुलाई 2026 का दैनिक राशिफल : कुंभ और मीन के लिए सफलता के संकेत, मेष व सिंह को रहना होगा सतर्क, कि... "04 जुलाई 2026 का दैनिक राशिफल : शनिवार को कुम्भ, मेष और तुला समेत कई राशियों के लिए सफलता और धन लाभ... 03 जुलाई 2026 का दैनिक राशिफल : शुक्रवार को मेष, मकर और कुम्भ समेत कई राशियों को धन लाभ के योग, आपकी...

Newsleaders : पूर्व गृहमंत्री की पुत्री के निधन से शोकाकुल लोकतंत्र संरक्षण यात्रा एक दिन के लिए स्थगित

0

Newsleaders : पूर्व गृहमंत्री की पुत्री के निधन से शोकाकुल लोकतंत्र संरक्षण यात्रा एक दिन के लिए स्थगित

न्यूज लीडर्स : सेंधवा

लोकतंत्र, संविधान और सामाजिक सरोकारों को केंद्र में रखकर निकाली जा रही ‘प्रकृति–संस्कृति–संविधान एवं लोकतंत्र संरक्षण यात्रा को एक दिन के लिए स्थगित कर दिया गया। यह निर्णय मध्यप्रदेश के पूर्व गृहमंत्री एवं राजपुर विधायक बाला बच्चन की पुत्री प्रेरणा बच्चन के आकस्मिक निधन के बाद लिया गया।

यात्रा के संयोजक एवं सामाजिक कार्यकर्ता पोरलाल खरते ने बताया कि दुखद समाचार मिलते ही यात्रा में शामिल सभी कार्यकर्ताओं ने संवेदना व्यक्त करते हुए दो मिनट का मौन रखा और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान यह निर्णय लिया गया कि शोक की इस घड़ी में राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों को विराम देना नैतिक दायित्व है।

●》यात्रा का घटनाक्रम.》》

11 दिवसीय यह पदयात्रा 5 जनवरी से प्रारंभ हुई थी, जो बड़वानी जिले के विभिन्न शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों से होते हुए आगे बढ़ रही थी। शुक्रवार को यात्रा का पांचवां दिन था और यह सेंधवा शहर पहुंची थी। यहां गणेश मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जाने का कार्यक्रम प्रस्तावित था, लेकिन शोक समाचार के बाद आगे की गतिविधियां तत्काल रोक दी गईं।

संयोजक के अनुसार, लोकतंत्र संरक्षण यात्रा शनिवार सुबह 9 बजे पुनः प्रारंभ होगी। बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद यात्रा अपने पूर्व निर्धारित मार्ग पर आगे बढ़ेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!