सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
RashifalToday : राशिफल 16 जुलाई : सिद्धि योग में कई राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, व्यापार, नौकरी औ... Rashifal Today : राशिफल 15 जुलाई राशिफल : पुष्य नक्षत्र से कई राशियों के खुलेंगे सफलता के द्वार, किस... RashifalToday : मंगलवार 14 जुलाई राशिफल : आज अमावस्या पर बदलेगा चंद्रमा, कई राशियों को मिलेगा लाभ, क... सोमवार 13 जुलाई राशिफल : मिथुन में चंद्रमा, कई राशियों के लिए आर्थिक अवसर, किसे मिलेगा लाभ और किसे ब... रविवार 12 जुलाई राशिफल : शाम को बदलेगा चंद्रमा, कई राशियों के लिए नए अवसर, किसे मिलेगा धन लाभ, किसे ... 11 जुलाई राशिफल : रोहिणी नक्षत्र से कई राशियों को मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सतर्क? व्यापार, नौकरी... "10 जुलाई राशिफल : चंद्रमा बदलेंगे राशि, कई राशियों के लिए नए अवसर, आज इन राशियों को मिलेगा धन लाभ, ... 08 जुलाई का दैनिक राशिफल : चंद्रमा का राशि परिवर्तन, किसकी चमकेगी किस्मत?, किन राशियों को मिलेगा धन ... सेंधवा : रोजानीमाल में 150 से अधिक आदिवासी परिवारों को मिले वन अधिकार पट्टे, जनजातीय समाज को अधिकार ... सेंधवा सीएम राइज स्कूल में छज्जा गिरा : दो छात्राएं घायल, विधायक मोंटू सोलंकी ने शिक्षा विभाग पर लगा...

Newsleaders : इंदौर में दूषित पानी से हुई मौतों पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने मप्र के मुख्य सचिव को नोटिस जारी कर दो हफ्ते में रिपोर्ट तलब की

0

Newsleaders : इंदौर में दूषित पानी से हुई मौतों पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने मप्र के मुख्य सचिव को नोटिस जारी कर दो हफ्ते में रिपोर्ट तलब की

न्यूज लीडर्स : विशेष

मध्य प्रदेश के इंदौर में दूषित पानी से मौतों के मामले को लेकर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने कड़ा संज्ञान लिया है। आयोग ने राज्य के मुख्य सचिव को नोटिस जारी कर दो सप्ताह में विस्तृत रिपोर्ट तलब की  है।

“आयोग ने इस घटना को गंभीर मानवाधिकार उल्लंघन मानते हुए मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव को नोटिस जारी किया है”

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने एक मीडिया रिपोर्ट के आधार पर मध्य प्रदेश सरकार से जवाब मांगा है, जिसमें दावा किया गया है कि इंदौर जिले के भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पानी पीने से 13 लोगों की मौत हो गई, जिसमे कई लोग गंभीर रूप से बीमार पड़ गए हैं।

●》मप्र सरकार को नोटिस, कहा दो जवाब.》》

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग नई दिल्ली ने नोटिस में स्पष्ट किया है कि यदि मीडिया रिपोर्ट में लगाए गए आरोप सत्य पाए जाते हैं, तो यह नागरिकों के जीवन और स्वास्थ्य के अधिकार का गंभीर हनन होगा। NHRC ने मुख्य सचिव से दो सप्ताह के भीतर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है।

जिसमें पीड़ितों की स्थिति, मृत्यु के कारण, जल आपूर्ति व्यवस्था, जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी शामिल हो।

घटना के बाद स्थानीय प्रशासन द्वारा क्षेत्र में जल आपूर्ति की जांच और प्रभावित लोगों के उपचार की प्रक्रिया शुरू की गई है। वहीं, मामले के उजागर होने के बाद प्रशासनिक लापरवाही को लेकर सवाल भी खड़े हो रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!