सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today 25 अक्टूबर 2026 : किस राशि की चमकेगी किस्मत, किसे रहना होगा सावधान? 12 राशियों का हाल... Rashifal Today 23 अक्टूबर 2026 : वृषभ, मिथुन, सिंह और मीन को लाभ के संकेत, 12 राशियों का हाल जानिए Rashifal Today 22 अक्टूबर 2026 : मेष से मीन तक सभी राशियों का राशिफल, गुरुवार का पंचांग, शुभ रंग, उप... Rashifal Today 21 अक्टूबर 2026 : मिथुन, कन्या, वृश्चिक और मकर को लाभ के संकेत, वृषभ-सिंह-तुला-मीन रह... Rashifal Today 17 अक्टूबर 2026 : सिंह, कन्या, वृश्चिक और मीन को सफलता के संकेत, वृषभ-कर्क रहें सतर्क... Rashifal Today 16 अक्टूबर 2026 : मिथुन, सिंह, कन्या और कुंभ को लाभ के संकेत, वृषभ-मकर रहें सतर्क, 12... Rashifal Today 15 अक्टूबर 2026 : मेष, वृषभ, सिंह और मकर को तरक्की के संकेत, धनु-कुंभ रहें सतर्क, 12 ... Rashifal Today 14 अक्टूबर 2026 : तुला-मीन को लाभ के संकेत, सिंह-कन्या-कुंभ को सतर्क रहने की सलाह, 12... दैनिक राशिफल 13 अक्टूबर 2026: मेष, वृषभ, कर्क और धनु को लाभ के संकेत, वृश्चिक-कुंभ-मीन रहें सावधान Rashifal Today 12 अक्टूबर 2026 : मेष-मिथुन समेत इन राशियों को आर्थिक लाभ के संकेत, मकर को रहना होगा ...

Newsleaders : करवट बदलता मौसम, कब तक रहेगी सर्दी? स्कायमेट का बड़ा पूर्वानुमान, नए साल पर पहाड़ों में भारी बर्फबारी के आसार

0

Newsleaders : करवट बदलता मौसम, कब तक रहेगी सर्दी? स्कायमेट का बड़ा पूर्वानुमान, नए साल पर पहाड़ों में भारी बर्फबारी के आसार

न्यूज लीडर्स : मौसम विशेष

देशभर में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। स्कायमेट वेदर के ताज़ा पूर्वानुमान के अनुसार उत्तर भारत समेत मध्य और दक्षिण भारत में आने वाले दिनों में सर्दी का असर तेज़ी से बढ़ेगा। खासकर नए साल के मौके पर पहाड़ी राज्यों में भारी बर्फबारी की संभावना जताई गई है, जिससे पर्यटन गतिविधियों में भी तेजी आ सकती है।

“नए साल की दस्तक के साथ ही देश में सर्दी अपने पूरे तेवर दिखाने को तैयार है… पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानों में शीतलहर का अलर्ट”

●》बर्फ की चादर देखने को मिलेगी.》》

स्कायमेट के मुताबिक, 27 दिसंबर की रात से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जबकि 30 या 31 दिसंबर को एक और अधिक शक्तिशाली पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत को प्रभावित करेगा। इसके असर से जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी की प्रबल संभावना है। श्रीनगर, गुलमर्ग, पहलगाम और मनाली जैसे पर्यटन स्थलों पर नए साल के दौरान ताज़ी बर्फ की चादर देखने को मिल सकती है।

●》मैदानी इलाकों में बढ़ेगी ठिठुरन.》》

मैदानी राज्य पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में भी सर्दी का असर तेज होगा। न्यूनतम तापमान 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। तेज़ हवाओं के चलते कोहरे में थोड़ी कमी, लेकिन शीतलहर और पाले का खतरा बढ़ेगा। विशेषज्ञों का कहना है कि यह गिरता तापमान रबी की फसलों जैसे गेहूं और सरसों के लिए लाभकारी रहेगा, हालांकि बारिश की कमी किसानों के लिए चिंता का विषय बनी हुई है।

●》मध्य और दक्षिण भारत का हाल.》》

मौसम विभाग के अनुसार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और गुजरात में भी ठंड का असर तेज़ होगा। न्यूनतम तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की जाएगी। तमिलनाडु के तटीय क्षेत्रों और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में हल्की बारिश संभव 30–31 दिसंबर के आसपास केरल के कुछ हिस्सों में भी बारिश की गतिविधियाँ शुरू हो सकती हैं

●》2026 में कब तक रहेगी सर्दी?.》》

जलवायु विशेषज्ञों के अनुसार, इस वर्ष सर्दी की शुरुआत थोड़ी देर से हुई है। आमतौर पर नवंबर में शुरू होने वाली ठंड अब दिसंबर के अंतिम सप्ताह में प्रभावी हो रही है। पश्चिमी विक्षोभों की देरी मुख्य कारण सर्दी का असर फरवरी 2026 तक बना रह सकता है, पहाड़ों में लंबे समय तक बर्फबारी मैदानी इलाकों में एक्सटेंडेड विंटर का अनुभव संभव है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!