NLS स्पेशलखास-खबरन्यूज़ब्रेकिंगमध्यप्रदेशराजकाजराष्ट्रीय

Newsleaders : कैलाश विजयवर्गीय बाम्बे अस्पताल से डिस्चार्ज हुए, बॉम्बे हॉस्पिटल में थे भर्ती

Newsleaders : कैलाश विजयवर्गीय बाम्बे अस्पताल से डिस्चार्ज हुए, बॉम्बे हॉस्पिटल में थे भर्ती

न्यूज लीडर्स : इंदौर

मध्य प्रदेश शासन के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की तबीयत गुरुवार सुबह अचानक बिगड़ गई थी। अस्वस्थ महसूस करने के बाद उन्हें तत्काल इंदौर के बॉम्बे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। प्राथमिक जांच के बाद डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें ऑब्ज़र्वेशन वार्ड में रखा गया था।

डॉक्टरों के अनुसार, विजयवर्गीय की स्थिति सामान्य थी, लेकिन एहतियातन कुछ घंटों के लिए उन्हें अस्पताल में ही रखा गया। देर शाम तक उनकी तबीयत में सुधार हुआ, जिसके बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया
जानकारी के मुताबिक, सुबह वे अपने परिवार और कुछ करीबी लोगों के साथ बॉम्बे हॉस्पिटल पहुंचे थे। अस्पताल में रूटीन चेकअप के दौरान हल्की अस्वस्थता महसूस हुई, जिसके बाद डॉक्टरों ने कुछ समय के लिए निगरानी में रखने की सलाह दी थी।
अब डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने और अगले कुछ दिनों तक अधिक कार्यभार से बचने की सलाह दी है।

Show More

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!