सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today 01 सितम्बर 2026 :  मेष से मीन तक जानिए आज का भविष्यफल, किस राशि को धन लाभ तो किसे नुक... बड़वानी सेंधवा में शिव डोला जुलूस को लेकर पुलिस अलर्ट, ड्रोन से पूरे मार्ग की सर्चिंग, कड़ी सुरक्षा,... Rashifal Today 31 अगस्त 2026 : मीन राशि के लिए बेहद शुभ दिन, कन्या-तुला-कुंभ सावधान, रुका पैसा मिलेग... Newsleaders : क्या बदल रही है देश की हवा? PM पसंद सर्वे ने दिये सियासी संकेत, नरेंद्र मोदी और राहुल ... Rashifal Today 30 अगस्त 2026 : रविवार को किन राशियों की चमकेगी किस्मत, 4 राशियों को रहना होगा सावधान... "Rashifal Today 29 अगस्त 2026 : मेष और सिंह समेत इन राशियों को रहना होगा सावधान, जानिए 12 राशियों का... Rashifal Today 28 अगस्त 2026 : पूर्णिमा पर किस राशि को मिलेगा धन लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान? मेष ... "Rashifal Today 26 अगस्त 2026 : मेष से मीन राशि तक कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें पंचांग और 12 राशियों ... Rashifal Today 25 अगस्त 2026 : आज किस राशि को मिलेगा धन लाभ? कौन रहे सावधान? 12 राशियों का हाल जानिए... "Rashifal Today 23 अगस्त 2026 : प्रेम, व्यापार और धन के मामले में आज किसे मिलेगा फायदा? 12 राशियों क...

Newsleaders : रोटरी क्लब बड़वानी ने करवाया सुमन देवी का नेत्रदान, दो लोगों के जीवन में लौटेगी रोशनी

0

Newsleaders : रोटरी क्लब बड़वानी ने करवाया सुमन देवी का नेत्रदान, दो लोगों के जीवन में लौटेगी रोशनी

बड़वानी : न्यूज लीडर्स

बड़वानी नगर की जंबू गली निवासी स्वर्गीय सुमन देवी भावसार के निधन के उपरांत उनके परिजनों ने एक प्रेरणादायी कदम उठाते हुए नेत्रदान किया, जिससे अब दो लोगों की आंखों में रोशनी लौटेगी।

सामाजिक कार्यकर्ता श्री अजित जैन को सुमन देवी के निधन की जानकारी मिलने पर उन्होंने परिजन अरविंद भावसार को नेत्रदान के लिए प्रेरित किया। परिजनों द्वारा सहर्ष सहमति देने पर श्री जैन ने तुरंत डॉ. चक्रेश पहाड़िया को सूचना दी।
डॉ. पहाड़िया, रोटरी क्लब बड़वानी के सचिव श्री ललित जैन एवं सुश्री निशा रंदा तत्काल स्वर्गीय सुमन देवी के निवास पहुंचे और नेत्रदान प्रक्रिया सम्पन्न कराई।

“सुमन देवी भावसार का नेत्रदान यह दर्शाता है कि सेवा का कोई अंत नहीं होता। मृत्यु के पश्चात भी जीवनदान देने का यह कार्य समाज को नई दिशा देता है”

रोटरी क्लब सचिव ललित जैन ने परिजनों से नेत्रदान हेतु सहमति पत्र भरवाया। सुमन देवी की कोई संतान नहीं थी, फिर भी परिवार ने अपने दुख के क्षणों में सेवा और मानवता की मिसाल पेश की।

“निकाले गए कॉर्निया (नेत्र ऊतक) को एमकेआई इंटरनेशनल आई बैंक, इंदौर भेजा गया, जहाँ इन्हें प्रत्यारोपण हेतु संरक्षित किया गया।”

उन्होंने नेत्रदान में सहमति देने वाले परिजन मांगीलाल भावसार, श्रीकृष्ण भावसार, अरविंद, अमित, विशाल भावसार एवं समस्त परिवार का आभार व्यक्त किया। रोटरी क्लब बड़वानी ने भी इस नेक कार्य के लिए परिवार को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!