सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today 22 सितम्बर 2026 : मेष से मीन तक जानें आज का राशिफल, शुभ रंग और उपाय Rashifal Today 21 सितम्बर 2026 :  सोमवार को 7 राशियों को आर्थिक मामलों में सावधानी, कुंभ को मिल सकता... Rashifal Today 19 सितम्बर 2026 :  "शनिवार को इन राशियों पर रहेगी विशेष कृपा, जानिए मेष से मीन तक का ... Rashifal Today 18 सितम्बर 2026 :  किसी को आर्थिक लाभ तो किसी को विवाद से बचने की सलाह, 12 राशियों का... Rashifal Today 17 सितम्बर 2026 :  किन राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, किसे संभलकर चलना होगा... Rashifal Today 16 सितम्बर 2026 :  कुछ राशियों के लिए धन लाभ के संकेत, कई राशियों को आर्थिक और पारिवा... Rashifal Today 15 सितम्बर 2026 :  तुला राशि के लिए शानदार दिन, मिथुन-मकर को लाभ के संकेत, 12 राशियों... Rashifal Today 14 सितम्बर 2026 :  समस्त राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? धन, करियर, व्यापार और द... Rashifal Today 11 सितम्बर 2026 :  शुक्रवार को बदलेंगे कई राशियों के सितारे, जानें किसे मिलेगा लाभ और... Rashifal Today 10 सितम्बर 2026 :  आज धन लाभ से चमकेगा इन राशियों का भाग्य, जानिए मेष से मीन तक का रा...

Newsleaders : कैसा रहेगा 11 अक्टूबर 2025 शनिवार आपका राशिफल, क्या कह रहे है पंडित राधामाधव शरण यज्ञाचार्य

0

Newsleaders : कैसा रहेगा 11 अक्टूबर 2025 शनिवार आपका राशिफल, क्या कह रहे है पंडित राधामाधव शरण यज्ञाचार्य

“11 अक्टूबर का राशिफल: वृषभ और मकर को आर्थिक सुधार, मीन और तुला को सतर्कता की जरूरत”

न्यूज लीडर्स नक्षत्र : पं. राधामाधव शरण

🕉️ आज का पंचांग

संवत: 2082, मास: कार्तिक, पक्ष: कृष्ण, तिथि: पंचमी (16:42 बजे तक), बाद में षष्ठी, वार: शनिवार, नक्षत्र: रोहिणी (15:19 बजे तक), बाद में मृगशिरा, योग: व्यतिपात (14:05 बजे तक), बाद में वरियान, करण: तैतील (16:42 बजे तक), बाद में गर, चंद्रमा: वृषभ राशि पर.

🔯 आज का राशिफल

शनिवार राशिफल सार ✨
“आज वृषभ, मिथुन और कुम्भ राशि वालों के लिए दिन रहेगा लाभदायक, जबकि तुला और मीन को संभलकर रहना होगा”

♈ मेष :
लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान होगा। मन का तनाव दूर होगा, अचानक धन लाभ के योग हैं।
उपाय: हनुमान मंदिर में सिंदूर चढ़ाएँ।
♉ वृषभ :
बुजुर्गों की सलाह से व्यापार में लाभ होगा। घर पर मेहमान आ सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार और यात्रा संभव है।
उपाय: शनिदेव को काली उड़द अर्पित करें।
♊ मिथुन :
दिन आनंदमय रहेगा। मित्रों से भेंट होगी। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा और धन लाभ के अवसर मिलेंगे।
उपाय: हरे वस्त्र धारण करें।
♋ कर्क :
जीवनसाथी की तबीयत बिगड़ सकती है। आर्थिक नुकसान के योग हैं। परिवार के साथ छोटी यात्रा संभव।
उपाय: शिवलिंग पर जल अर्पित करें।
♌ सिंह :
धैर्य से किया गया कार्य सफलता देगा। व्यापार में नया काम शुरू करने के योग हैं। प्रेम प्रसंग में भ्रम की स्थिति रहेगी।
उपाय: सूर्य देव को जल चढ़ाएँ।
♍ कन्या :
रियल एस्टेट में निवेश शुभ रहेगा। संतान से जुड़ी चिंता समाप्त होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
उपाय: हरी मूंग का दान करें।

♎ तुला :
पड़ोसियों से मनमुटाव हो सकता है। व्यापार में हानि की संभावना है। संतान पक्ष से चिंता बनी रहेगी।
उपाय: तुलसी के पौधे में जल अर्पित करें।
♏ वृश्चिक :
अपनी बातें दूसरों से साझा करने से बचें। लोग मज़ाक बना सकते हैं। व्यापार में नुकसान की संभावना है।
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।
♐ धनु :
जिम्मेदारियों को गंभीरता से लें। किसी के बहकावे में न आएँ। परिवार में अशांति और पत्नी की तबीयत पर ध्यान दें।
उपाय: केले के पौधे की पूजा करें।
♑ मकर :
मन का भय दूर होगा। ससुराल से शुभ समाचार मिलेंगे। आर्थिक सुधार और मित्रों से मुलाकात के योग हैं।
उपाय: पीपल के पेड़ में दीपक जलाएँ।
♒ कुम्भ :
भवन निर्माण संबंधी कार्य होंगे। व्यापार में तरक्की मिलेगी। प्रेम संबंध मजबूत होंगे, धन लाभ संभव है।
उपाय: शनिदेव को सरसों का तेल अर्पित करें।
♓ मीन :
आत्मविश्वास की कमी रह सकती है। व्यापार में गड़बड़ी और जीवनसाथी से मतभेद संभव। आर्थिक नुकसान से बचें।
उपाय: भगवान विष्णु के “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का जाप करें।

अपने राशिफल को जानने के लिए बने रहिये न्यूज लीडर्स के नक्षत्र कार्यक्रम में पंडित राधामाधव यज्ञाचार्य.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!