सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
🕉️ RashifalToday : 21 जुलाई 2026 : तुला राशि में चंद्रमा, कई राशियों के लिए शुभ संकेत, सिद्ध योग का ... 🕉️ RashifalToday : 20 जुलाई 2026 : कन्या राशि में चंद्रमा, जानें किन राशियों पर रहेगी शिव योग की कृप... RashifalToday : 19 जुलाई 2026 : 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, 6 राशियों को रहना होगा सावधान, कन्या में... RashifalToday : राशिफल 18 जुलाई : सिंह राशि में चंद्रमा, कई राशियों के लिए नए अवसर, किसे मिलेगा आर्थ... RashifalToday : राशिफल 16 जुलाई : सिद्धि योग में कई राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, व्यापार, नौकरी औ... Rashifal Today : राशिफल 15 जुलाई राशिफल : पुष्य नक्षत्र से कई राशियों के खुलेंगे सफलता के द्वार, किस... RashifalToday : मंगलवार 14 जुलाई राशिफल : आज अमावस्या पर बदलेगा चंद्रमा, कई राशियों को मिलेगा लाभ, क... सोमवार 13 जुलाई राशिफल : मिथुन में चंद्रमा, कई राशियों के लिए आर्थिक अवसर, किसे मिलेगा लाभ और किसे ब... रविवार 12 जुलाई राशिफल : शाम को बदलेगा चंद्रमा, कई राशियों के लिए नए अवसर, किसे मिलेगा धन लाभ, किसे ... 11 जुलाई राशिफल : रोहिणी नक्षत्र से कई राशियों को मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सतर्क? व्यापार, नौकरी...

NEWS Leaders : कैसा रहेगा 10 अक्टूबर 2025, शुक्रवार राशिफल, क्या कह रहे है पंडित राधामाधव शरण यज्ञाचार्य.

0

🕉️ NEWS Leaders : कैसा रहेगा 10 अक्टूबर 2025, शुक्रवार राशिफल, क्या कह रहे है पंडित राधामाधव शरण यज्ञाचार्य.

“10 अक्टूबर राशिफल: वृषभ और मकर के लिए दिन शुभ, मिथुन और वृश्चिक रहें सावधान”

🕉️ न्यूज लीडर्स नक्षत्र : पं. राधामाधव शरण

🌟 आज का पंचांग 🌟

संवत – 2025
मास – कार्तिक
पक्ष – कृष्ण
तिथि – चतुर्थी (19:37 बजे तक) इसके बाद पंचमी
वार – शुक्रवार
नक्षत्र – कृतिका (17:30 बजे तक) बाद में रोहिणी
योग – सिद्धि (17:40 बजे तक) बाद में व्यतिपात
करण – बालव (19:37 बजे तक) बाद में कौलव
चंद्रमा – वृषभ राशि पर

🌟 आज का राशिफल, शुक्रवार 🌟

शुक्रवार को वृषभ और मकर राशि वालों को मिलेंगे शुभ समाचार, वहीं मिथुन और वृश्चिक राशि को चाहिए सावधानी”

♈ मेष
आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। सावधानी से काम करेंगे तो आर्थिक नुकसान से बच सकते हैं। मनचाहा कार्य बनने के योग हैं। परिवार में कोई नया कार्य या आयोजन संभव है।
♉ वृषभ
सफलता के योग हैं। व्यापारिक योजनाओं में लाभ मिलेगा। परिवार में शुभ कार्य या मांगलिक आयोजन हो सकता है। धन प्राप्ति के प्रबल संकेत हैं।
♊ मिथुन
सावधान रहें। आर्थिक नुकसान या चोरी का योग है। उधार देने से बचें। ससुराल पक्ष से अप्रिय समाचार मिल सकता है। कार्यस्थल पर ध्यान केंद्रित रखें।
♋ कर्क
आय में वृद्धि होगी, रुका हुआ धन प्राप्त होगा। मित्रों की मदद से लाभ के योग हैं। संतान पक्ष से प्रसन्नता मिलेगी। आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी।
♌ सिंह
भूमि, भवन या वाहन संबंधी शुभ समाचार मिल सकता है। व्यापार में प्रगति होगी। पिता से सहयोग प्राप्त होगा। राज्य से लाभ की संभावना है।
♍ कन्या
धार्मिक कार्यों में भागीदारी होगी। परिवार संग यात्रा के योग हैं। भाइयों का सहयोग मिलेगा। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी, मानसिक संतोष रहेगा।

♎ तुला
स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहें। मित्रों पर भरोसा न करें, धोखा संभव है। आर्थिक नुकसान से बचें। वाणी पर संयम आवश्यक है।
♏ वृश्चिक
पति/पत्नी से विवाद या नुकसान संभव है। भूमि संबंधी कार्यों में रुकावट आएगी। व्यापार में हानि के योग हैं। मन बेचैन रहेगा, संयम बनाए रखें।
♐ धनु
शत्रु सक्रिय रहेंगे। पशु से चोट या नुकसान संभव है। ननिहाल पक्ष से अपमान का सामना करना पड़ सकता है। समय प्रतिकूल है, धैर्य रखें।
♑ मकर
संतान से शुभ समाचार मिलेगा। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। लॉटरी, सट्टा या अचानक लाभ संभव है। बड़े भाई का सहयोग मिलेगा।
♒ कुम्भ
खर्चों में बढ़ोतरी होगी। उधार लेना पड़ सकता है। पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। पाचन संबंधी समस्या से सतर्क रहें।
♓ मीन
समाज में सम्मान बढ़ेगा। भाइयों पर खर्च होगा। बड़े अधिकारी से संपर्क लाभकारी रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा और आत्मविश्वास बढ़ेगा।

अपने राशिफल को जानने के लिए बने रहिये न्यूज लीडर्स के नक्षत्र कार्यक्रम में पंडित राधामाधव यज्ञाचार्य.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!