सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today  06 नवंबर 2026 : शुक्रवार को इन राशियों को मिलेंगे धन लाभ और तरक्की के अवसर, जानिए सभ... Rashifal Today  05 नवंबर 2026 : गुरुवार को इन राशियों को मिल सकते हैं धन लाभ और सफलता के अवसर, कुछ र... Rashifal Today  03 नवंबर 2026 : मंगलवार को कुछ राशियों को मिलेगा लाभ, तो कुछ को आर्थिक मामलों में रह... Rashifal Today  02 नवंबर 2026 : सोमवार को किस राशि को मिलेगा लाभ, किसे रहना होगा सावधान? पढ़ें 12 रा... Rashifal Today  01 नवंबर 2026 : मेष से मीन तक जानिए कैसा रहेगा रविवार, किस राशि को मिलेगा धन लाभ?जान... Rashifal Today 31 अक्टूबर 2026 : मेष, मिथुन और तुला राशि वालों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ और तरक्की के... Rashifal Today 30 अक्टूबर 2026 : वृषभ, कर्क और मकर राशि वालों को मिलेगा लाभ, मेष-सिंह-धनु रहें सावधा... Rashifal Today 29 अक्टूबर 2026 : वृषभ, मिथुन और धनु राशि वालों को मिलेंगे लाभ के अवसर, कर्क-मकर-मीन ... Rashifal Today 28 अक्टूबर 2026 : मेष, मिथुन और सिंह राशि वालों को मिलेगा लाभ, वृश्चिक-मीन रहें सावधा... Rashifal Today 27 अक्टूबर 2026 : मेष, मिथुन और कर्क समेत इन राशियों को होगा धन लाभ, जानिए सभी 12 राश...

News Leaders Indore : इंदौर पिगडम्बर में विवाद में एक की मौत, फायरिंग हुई, कई वाहनों की तोड़फोड़

0

इंदौर पिगडम्बर में विवाद में एक की मौत, फायरिंग हुई, कई वाहनों की तोड़फोड़

▪︎लीडर्स : हाईलाइट्स.》
▪︎विवाद में भाजपा नेता के पुत्र की हत्या हुई.
▪︎तीन चार लोगों के भी घायल होने की सूचना.
▪︎पिगडंबर के राजपूतों ने किया चक्का जाम.
▪︎पिग्डम्बर से लेकर राउ तक रोड़ जाम.
▪︎विरोध जारी बड़ी संख्या में भीड़ मौजूद.
▪︎कई वाहनों में तोड़फोड़ की भी सूचना.

देखिये वीडियो

इंदौर : न्यूज़ लीडर्स

महू के पास पिगडम्बर में जमीन को लेकर हुए विवाद में बुधवार रात दो पक्षों के बीच जमकर विवाद हुआ। कई गाड़ियों में भरकर आए 50 से ज्यादा लोगों ने फायरिंग की। इसमें एक व्यक्ति की मौत की सूचना है। वहीं कई लोग घायल हुए हैं। आरोपियों ने कई वाहनों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके अलावा एक बस में भी जमकर तोड़फोड़ की गई। सूचना मिलते ही इंदौर से फोर्स पिगडम्बर पहुंच गया है।

“जानकारी के अनुसार पिगडम्बर के कृष्णा वाटिका में तीन दिन पहले बोरिंग को लेकर विवाद हुआ था। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने बायपास पर चक्काजाम कर दिया। बोरिंग के दौरान धूल उड़ने को लेकर दो गुटों में हुआ था विवाद, 20 साल के युवक की चाकू मारकर हत्या”

इंदौर जिले के पिगडंबर में दो पक्षों में विवाद हो जाने के बाद फायरिंग की सूचना है। इस दौरान एक व्‍यक्ति की मौत भी हो गई। घटना में कुछ लोग घायल भी हुए हैं।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार जमीन को लेकर विवाद हुआ है। इसमें दो पक्ष आमने सामने हो गए। बताया जाता है कि वाहनो में सवार होकर आए करीब चार दर्जन लोगों ने फायरिंग की। घटना के दौरान अनेक वाहनों को भी नुकसान पहुंचा है। एक बस में तोड़फोड़ की जानकारी भी मिली है।

देखिये वीडियो

▪︎पुलिस के आला अफसर ने कहा, स्थिति नियंत्रण में.》

इंदौर के ग्रामीण आय जी राकेश गुप्ता के अनुसार चक्काजाम खुलवाकर शव को पोस्मार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं बायपास पर यातायात आरंभ हो गया है। उनके अनुसार डीआईजी और एसपी बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर तैनात है और स्थिति नियंत्रण में है।

▪︎एक की मौत और कई हुए घायल, सभी अस्पताल में भर्ती.》

इस घटना में मारे गए युवक का नाम सुजीत पता चला है। वे भाजपा नेता उदल सिंह चौहान के बेटे हैं। घायलों को चोइथराम अस्‍पताल में भर्ती किया गया है। इस घटना में पिंटू, विरेंद्र, मादू चौहान, जगदीश चौहान, कुलदीप पवार और धर्मेंद्र जनवार घायल है। ये लोग राऊ की होटल से घर लौट रहे थे। चोइथराम अस्‍पताल में भी भारी भीड़ जमा हो गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!