सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today 11 सितम्बर 2026 :  शुक्रवार को बदलेंगे कई राशियों के सितारे, जानें किसे मिलेगा लाभ और... Rashifal Today 10 सितम्बर 2026 :  आज धन लाभ से चमकेगा इन राशियों का भाग्य, जानिए मेष से मीन तक का रा... Rashifal Today 08 सितम्बर 2026 :  आज इन राशियों को मिलेगा लाभ, जानिए मेष से मीन तक का राशिफल Rashifal Today 07 सितम्बर 2026 :  आज 6 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन-तरक्की के बनेंगे योग; जानिए आज क... Rashifal Today 06 सितम्बर 2026 :  किसे मिलेगा रुका हुआ पैसा और किसे रहना होगा सावधान? आज इन राशियों ... Rashifal Today 05 सितम्बर 2026 :  इन राशियों को मिलेगा आर्थिक लाभ, कुछ को रहना होगा सावधान, 5 राशियो... Rashifal Today 04 सितम्बर 2026 :  आज इन राशियों को मिलेगा धन लाभ, कुछ राशियों को रहना होगा सावधान, ज... Rashifal Today 02 सितम्बर 2026 :  मिथुन-कुंभ-मीन के लिए शुभ संकेत, वृषभ को नुकसान से सावधान, अचानक ध... कसरावद : छोटी कसरावद में दर्दनाक सड़क हादसा, 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत Rashifal Today 01 सितम्बर 2026 :  मेष से मीन तक जानिए आज का भविष्यफल, किस राशि को धन लाभ तो किसे नुक...

News Leaders Badwani : शिव कुंज की प्रतिकृति को देखकर प्रसन्नता हुए मुख्यमंत्री, देखने की इच्छा जताई

0

शिव कुंज की प्रतिकृति को देखकर प्रसन्नता हुए मुख्यमंत्री, पर्यटन स्थल देखने की इच्छा जताई

बड़वानी : न्यूज़ लीडर्स

बड़वानी में जन सहयोग से रचित पर्यावरणीय पाठशाला का दिन प्रतिदिन विकसित होता पर्यटन स्थल का स्वरूप देखकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी चौहान बहुत प्रसन्न हुए उन्होंने जिला प्रशासन की पहल पर जन सहयोग से रचित इस पर्यावरणीय पाठशाला को अनुकरणीय पहल निरूपित किया तथा कलेक्टर श्री शिवराज सिंह वर्मा व उनकी टीम की भूरी भूरी प्रशंसा की।

इस दौरान कलेक्टर श्री शिवराज सिंह वर्मा ने मुख्यमंत्री श्री चौहान को बताया कि 8 अगस्त को हरियाली अमावस्या के दिन रोपे गए सभी 30 हजार पौधे पर्याप्त सिंचाई व्यवस्था एवं सुरक्षा पाकर लहलहा रहे हैं। वही शिवकुंज पर्यटन स्थल पर विकसित किए गए अध्यात्म, ध्यान, मनोरंजन एवं बच्चों के खेल कूद के साथ-साथ विकसित किए गए रमणीय स्थलों की जानकारी दी।

जिस पर मुख्यमंत्री श्री चौहान ने जल्द ही शिवकुंज  पर्यटन स्थल को स्वयं आकर देखने की इच्छा जताई। उन्होंने कहा यह जन सहयोग से रचित पर्यटन स्थल बड़वानी जिले के लिए एक सौगात है जहां पर्यटक यहां आने पर सदैव सुरक्षा के प्रति आश्वस्त रहते हैं। यह पर्यटन स्थल रोजगार सृजन का भी सशक्त माध्यम बने ऐसी पहल भी करने के लिए उन्होंने कलेक्टर श्री वर्मा से कहा। शिव कुंज की प्रतिकृति भेंट करने के दौरान कैबिनेट मंत्री श्री प्रेमसिंह पटेल, कलेक्टर श्री शिवराजसिंह वर्मा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!