सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today 30 अक्टूबर 2026 : वृषभ, कर्क और मकर राशि वालों को मिलेगा लाभ, मेष-सिंह-धनु रहें सावधा... Rashifal Today 29 अक्टूबर 2026 : वृषभ, मिथुन और धनु राशि वालों को मिलेंगे लाभ के अवसर, कर्क-मकर-मीन ... Rashifal Today 28 अक्टूबर 2026 : मेष, मिथुन और सिंह राशि वालों को मिलेगा लाभ, वृश्चिक-मीन रहें सावधा... Rashifal Today 27 अक्टूबर 2026 : मेष, मिथुन और कर्क समेत इन राशियों को होगा धन लाभ, जानिए सभी 12 राश... Rashifal Today 26 अक्टूबर 2026 : मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल, किसे मिलेगा धन लाभ और किसे ... Rashifal Today 25 अक्टूबर 2026 : किस राशि की चमकेगी किस्मत, किसे रहना होगा सावधान? 12 राशियों का हाल... Rashifal Today 23 अक्टूबर 2026 : वृषभ, मिथुन, सिंह और मीन को लाभ के संकेत, 12 राशियों का हाल जानिए Rashifal Today 22 अक्टूबर 2026 : मेष से मीन तक सभी राशियों का राशिफल, गुरुवार का पंचांग, शुभ रंग, उप... Rashifal Today 21 अक्टूबर 2026 : मिथुन, कन्या, वृश्चिक और मकर को लाभ के संकेत, वृषभ-सिंह-तुला-मीन रह... Rashifal Today 17 अक्टूबर 2026 : सिंह, कन्या, वृश्चिक और मीन को सफलता के संकेत, वृषभ-कर्क रहें सतर्क...

News Leaders Badwani : पाटी के भोंगर्या में रंगीन चश्मा जीप पर सवार शिवराज ! कई घोषणाएं, जमकर नाचे सीएम शिवराज

0
पाटी कार्यक्रम की रिपोर्ट

आदिवासी में रंग में रंगे सीएम शिवराज, पाटी के भोंगर्या में रंगीन चश्मा जीप पर सवार शिवराज !

पाटी – पत्नी साधना सिंह के संग सीएम शिवराज भोंगर्या हाट में हुए शामिल, जमकर नाचे शिवराज, भारी भीड़ ज़ोरदार स्वागत !

पाटी से कमल खरते की रिपोर्ट !

कोरोना का प्रभाव कम होते ही चला आया अपनों के बीच अपना भोंगर्या मनाने – मुख्यमंत्री श्री चौहान

“जनजातीय बंधुओं के बीच सपत्नी पहुंचे मुख्यमंत्री ने किया नृत्य एवं बजाया ढोल“

पाटी बड़वानी मंच से संबोधन

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान गुरुवार को जनजाति समाज के पारंपरिक लोक उत्सव भोंगर्या में शिरकत करने आकांक्षी जिला बड़वानी के सबसे दुर्गम क्षेत्र के विकासखंड पाटी मुख्यालय पहुंचे। उनके साथ उनकी धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह चौहान भी थी । वनवासियों की पारंपरिक वेशभूषा पहने मुख्यमंत्री ने जनजाति बंधुओं के साथ उनके उल्लास में सम्मिलित होते हुए कहा कि कोरोना के चलते वे अपने जनजातीय भाइयों से मिलने की लंबे अरसे से बाट जोह रहे थे, जैसे ही कोरोना कंट्रोल हुआ वैसे ही वह अपनों के बीच अपना भोंगर्या मनाने चले आए।

इस दौरान उन्होंने जनजातीय बंधुओं एवं जिले से कैबिनेट मंत्री श्री प्रेमसिंह पटेल तथा राज्यसभा सांसद डाॅ. सुमेरसिंह सोलंकी, लोकसभा सांसद श्री गजेंद्र सिंह पटेल से कहा 2 साल बाद कोरोना कंट्रोल हुआ है इसलिए दिल खोलकर उत्सव मनाने का अवसर हम सभी को प्राप्त हुआ है। इस पर्व में ढोल-मांदल की गूंज से चारों और उल्लास का वातावरण निर्मित होना चाहिए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सहपत्नी जनजातीय भाइयों के साथ कदम से कदम मिलाकर लय और ताल से नृत्य भी किया।

नृत्य करते सीएम शिवराज

▪︎पाटी के भोंगर्या में पारंपरिक मांदल से गुंजायमान हुआ वातावरण.》

सुदूर जनजातीय अंचल के विकासखंड पाटी में कोरोना संक्रमण के चलते लंबे अरसे से उत्सव का रंग फीका पड़ गया था जिसे आज मुख्यमंत्री जी की सपत्नी उपस्थिति ने भोंगर्या पर्व में शामिल होकर उल्लास के रंग से सराबोर कर दिया। आज के इस भोंगर्या उत्सव में 30 से अधिक पारंपरिक वाद्य यंत्रों विशेषकर ढोल ,मांदल के साथ युवाओं, महिला-पुरुषों ने उत्साह पूर्वक भागीदारी की। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री चौहान ने भी पारंपरिक वाद्ययन्त्र बजाकर उत्सव में आनंद का संचार किया। मुख्यमंत्री के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं प्रदेश के कैबिनेट मंत्री श्री प्रेम सिंह पटेल, राज्यसभा सांसद डॉ सुमेर सिंह सोलंकी, लोकसभा सांसद श्री गजेंद्र सिंह पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी जमकर थिरके ।

चल समारोह

मुख्यमंत्री की उपस्थिति में निकला पारंपरिक चल समारोह
आज उस समय उत्सव का उल्लास और दुगना हो गया जब जनजातीय बंधुओं के साथ मुख्यमंत्री भी सपत्नी उमंग का जोश भरने के लिए निकले। इस दौरान नगर वासियों ने अपने भवनों की छतों पर चढ़कर चल समारोह पर पुष्प वर्षा की तथा अपनों के बीच पधारे मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया।

▪︎पारंपरिक साफा एवं तीर कमान भेट कर मंत्री ने किया मुख्यमंत्री का स्वागत.

भोंगर्या उत्सव में पहुंचे मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान का प्रदेश के कैबिनेट मंत्री श्री प्रेम सिंह पटेल एवं राज्यसभा सांसद डाॅ. सुमेरसिंह सोलंकी, लोकसभा सांसद श्री गजेंद्र सिंह पटेल ने साफा पहनाकर एवं तीर कमान भेंट कर अभिनंदन किया ।

जनजातीय भाइयों ने भरी कुर्राटी, मुख्यमंत्री ने बजाया ढोल
कोरोना के कारण लंबे समय बाद हो रहे इस लोक संस्कृति का भोंगर्या पर्व पर जहां जनजातीय भाइयों ने अपने मूछों पर ताव देते हुए कुर्राटी भरकर कोरोना पर विजय की जय घोष किया, वहीं मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने भी जनजाति संस्कृति में विशेष स्थान रखने वाले ढोल को बजा कर वातावरण को पूरी तरह लोक संस्कृतिमय कर दिया ।

▪︎मुख्यमंत्री ने की पाटी के विकास की कई घोषणाऐं.》

भौंगर्या पर्व के दौरान उपस्थित हजारो जनजातीय भाईयो को सम्बोधित करते हुये मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने स्थानीय जनप्रतिनिधियो की मांग पर पाटी के विकास की कई जनहितेषी घोषणाए की । जिसमें पाटी के बस स्टेण्ड के लिये 40 लाख, गोई नदी पर नये पुल निर्माण के लिये 13 करोड़, घाट निर्माण के लिये 60 लाख, स्ट्रीट लाईट के लिये 80 लाख, अम्बा फल्या में पुलिया निर्माण के लिये 18 लाख की घोषणा की, साथ ही उन्होंने गोई नदी में स्टाप डेम बैराज बनाकर पानी रोकने व किसानों को सिंचाई हेतु उसका पानी देने की घोषणा भी की।

जबकि उन्होंने उपस्थित युवाओं को बताया कि पुलिस की 6 हजार पद की भर्ती हो चुकी है, 6 हजार और पद निकाले जायेंगे । इसमें शारीरिक दक्षता के भी अंक दिये जायेंगे, जो लिखित परीक्षा के बराबर होंगे । जल्दी ही और शिक्षकों के पदो एवं बैकलाॅग के पदो पर भी शीघ्र भर्ती की जायेगी । कोरोनाकाल के दौरान बंद हो गये सामुहिक विवाह आयोजन पुनः प्रारंभ किये जायेंगे । बड़वानी जिले में 600 से अधिक ग्रामो में से 280 ग्रामो में नलजल योजना के माध्यम से पानी पहुंचाने का कार्य प्रगति पर है शेष ग्रामो में भी समूह नलजल योजना बनाकर इसी प्रकार नल के माध्यम से घर-घर टोटी के माध्यम से पीने का पानी पहुंचाया जायेगा ।

▪︎कार्यक्रम में यह थे उपस्थित.》

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की उपस्थिति में इस वर्ष के अंतिम इस भोंगर्या में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री श्री प्रेमसिंह पटेल, राज्यसभा सांसद डाॅ. सुमेरसिंह सोलंकी, लोकसभा सांसद श्री गजेंद्र सिंह पटेल पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री अंतर सिंह आर्य, आयुक्त इंदौर श्री पवन कुमार शर्मा, पुलिस महानिरीक्षक श्री राकेश गुप्ता, कलेक्टर श्री शिवराज सिंह वर्मा, पुलिस अधीक्षक श्री दीपक कुमार शुक्ला, जिला पंचायत सीईओ श्री अनिल कुमार डामोर, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री ओम सोनी, कैबिनेट मंत्री के प्रतिनिधि एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री बलवंत सिंह पटेल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीता चौहान,भाजपा जिला महामंत्री श्री विक्रम चौहान, जनपद पंचायत पाटी अध्यक्ष श्रीमती सायनाबाई पाण्डू, उपाध्यक्ष श्री दीलू मालवीय सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, दूर-दराज क्षेत्रों से आए ग्रामीणवासी उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!