सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today  03 नवंबर 2026 : मंगलवार को कुछ राशियों को मिलेगा लाभ, तो कुछ को आर्थिक मामलों में रह... Rashifal Today  02 नवंबर 2026 : सोमवार को किस राशि को मिलेगा लाभ, किसे रहना होगा सावधान? पढ़ें 12 रा... Rashifal Today  01 नवंबर 2026 : मेष से मीन तक जानिए कैसा रहेगा रविवार, किस राशि को मिलेगा धन लाभ?जान... Rashifal Today 31 अक्टूबर 2026 : मेष, मिथुन और तुला राशि वालों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ और तरक्की के... Rashifal Today 30 अक्टूबर 2026 : वृषभ, कर्क और मकर राशि वालों को मिलेगा लाभ, मेष-सिंह-धनु रहें सावधा... Rashifal Today 29 अक्टूबर 2026 : वृषभ, मिथुन और धनु राशि वालों को मिलेंगे लाभ के अवसर, कर्क-मकर-मीन ... Rashifal Today 28 अक्टूबर 2026 : मेष, मिथुन और सिंह राशि वालों को मिलेगा लाभ, वृश्चिक-मीन रहें सावधा... Rashifal Today 27 अक्टूबर 2026 : मेष, मिथुन और कर्क समेत इन राशियों को होगा धन लाभ, जानिए सभी 12 राश... Rashifal Today 26 अक्टूबर 2026 : मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल, किसे मिलेगा धन लाभ और किसे ... Rashifal Today 25 अक्टूबर 2026 : किस राशि की चमकेगी किस्मत, किसे रहना होगा सावधान? 12 राशियों का हाल...

NEWS Leaders क्राइम न्यूज : पुलिस ने ₹ 6 लाख की 12 मोटर साइकिल जप्त कर आरोपी को किया गिरफ्तार. पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी

0

NEWS Leaders क्राइम न्यूज : पुलिस ने ₹ 6 लाख की 12 मोटर साइकिल जप्त कर आरोपी को किया गिरफ्तार. पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी

न्यूज लीडर्स : बड़वानी

थाना बड़वानी पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है, शातिर वाहन चोर व मकान में चोरी करने वाले निगरानी बदमाश को कुक्षी बायपास रोड बडवानी से गिरफ्तार किया।

“पुलिस की पुछताछ में आरोपी ने महु, इंदौर, महेश्वर, खरगोन व राजपुर में मोटर सायकल चोरी एवं नकबजनी की वारदात करना स्वीकार किया है।”

आरोपी बंटी उर्फ कृष्णा पिता श्याम पाल जाति गडरिया उम्र 28 साल निवासी मोटीमाता मंदिर के पास मोतीपुरा थाना कोतवाली जिला खरगोन का है।
इस निगरानी बदमाश के विरुध्द विभिन्न थानो पर पूर्व से 11 अपराधिक प्रकरण पंजीबध्द है।

जप्त वाहन थाना बडवानी, थाना कोतवाली खरगोन, थाना कसरावद जिला खरगोन, थाना राजपुर जिला बडवानी एवं थाना महु जिला इंदौर से चोरी किये गये।

“कुल जप्त मश्रुका ₹ 5,95,000/- रुपये की कीमत के है। जप्त मोटर सायकल के क्रमांक निम्नानुसार है।”

1》एमपी 46 एमक्यु 8582 ₹ 30,000/-
2》एमपी 46 एमएम 6740 ₹ 35,000/-
3》एमपी 12 एमपी 7946  ₹ 30,000/-
4》एमपी 09 एक्सएफ 4915 ₹ 40,000/-
5》एमपी 10 एमएक्स 9107 ₹ 50,000/-
6》एमपी 10 एमएस 4933 ₹ 50,000/-
7》एमपी 04 क्युएस 1561 ₹ 80,000/-
8》एमएच 14 जीजे 6856 .₹ 50,000/-
9》एमपी 09 एनजेड 1095 ₹ 60,000/-
10》एमपी 10 एमपी 4082 ₹ 80,000/-
11》एमएच 39 एके 2981  ₹ 40,000/-
12》एमपी 10 एनडी 0484 ₹ 50,000/-

पुलिस अधीक्षक बड़वानी श्री जगदीश डावर ने वाहन चोरी की घटनाओं को रोकने अंकुश लगाने व चोरो को पकडने हेतु उचित दिशा निर्देश दिये है।  पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल पाटीदार, एसडीओपी श्री दिनेशसिंह चौहान के मार्गदर्शन मे निरीक्षक श्री दिनेशसिंह कुशवाह के नेतृत्व में वाहन चोरी का खुलासा करने क लिए विशेष पुलिस टीम का गठन किया।

टीम के द्वारा सतत प्रयास करते हुए तकनिकी व वैज्ञानिक तरिके से अपराध का बारिकी से अनुसंधान के दौरान 13.01.2025 को मुखबिर की सूचना पर कुक्षी बायपास रोड बडवानी से घेराबंदी कर आरोपी बंटी उर्फ कृष्णा पिता श्यामलाल पाल जाति गडरिया उम्र 28 साल निवासी मोटीमाता मंदिर के पास खरगोन को गिरफ्तार किया। आरोपी ने कुल 12 मोटर सायकल चोरी करना स्वीकार किया।

●》और अंत में.》》

घटना को अंजाम देने  में निरीक्षक दिनेश सिंह कुशवाह, पुलिस स्टाफ के जगजोधसिंह, शैलेन्द्रसिंह परिहार , दीपक डोड़ियार, रजनीश वर्मा, दिनेश बैरवा इनकी विशेष भूमिका रही। विवेचना में सहयोग के रूप में उप निरीक्षक रविन्द्र चौकले, राजीवसिंह औसाल, अजमेरसिंह, सरदार डोडवा, राहुल, राजवीरसिंह, सुरेश भवेल, दिलीप ओहरिया, जयराम चौहान, हेमता चौहान, महिला आरक्षक लक्ष्मी जमारा और सायबर टीम से रितेश खत्री, योगेश पाटील, अरूण, अर्जुन की सराहनीय भूमिका रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!