सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today 11 सितम्बर 2026 :  शुक्रवार को बदलेंगे कई राशियों के सितारे, जानें किसे मिलेगा लाभ और... Rashifal Today 10 सितम्बर 2026 :  आज धन लाभ से चमकेगा इन राशियों का भाग्य, जानिए मेष से मीन तक का रा... Rashifal Today 08 सितम्बर 2026 :  आज इन राशियों को मिलेगा लाभ, जानिए मेष से मीन तक का राशिफल Rashifal Today 07 सितम्बर 2026 :  आज 6 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन-तरक्की के बनेंगे योग; जानिए आज क... Rashifal Today 06 सितम्बर 2026 :  किसे मिलेगा रुका हुआ पैसा और किसे रहना होगा सावधान? आज इन राशियों ... Rashifal Today 05 सितम्बर 2026 :  इन राशियों को मिलेगा आर्थिक लाभ, कुछ को रहना होगा सावधान, 5 राशियो... Rashifal Today 04 सितम्बर 2026 :  आज इन राशियों को मिलेगा धन लाभ, कुछ राशियों को रहना होगा सावधान, ज... Rashifal Today 02 सितम्बर 2026 :  मिथुन-कुंभ-मीन के लिए शुभ संकेत, वृषभ को नुकसान से सावधान, अचानक ध... कसरावद : छोटी कसरावद में दर्दनाक सड़क हादसा, 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत Rashifal Today 01 सितम्बर 2026 :  मेष से मीन तक जानिए आज का भविष्यफल, किस राशि को धन लाभ तो किसे नुक...

NEWS Leaders : जीतू के दम-खम से मिली जीत, जीतू विरोधी पस्त, विजयपुर में कांग्रेस के विजय से बड़ा सियासी कद, बुधनी में बीजेपी के वोट हुए कम

0

NEWS Leaders : जीतू के दम-खम से मिली जीत, जीतू विरोधी पस्त, विजयपुर में कांग्रेस के विजय से बड़ा सियासी कद, बुधनी में बीजेपी के वोट हुए कम

विजयपुर में विजयी भव: से जीतू पटवारी को मिली संजीवनी, कुर्सी जाने का खतरा टला, पार्टी में बढ़ा विश्वास

न्यूज लीडर्स विशेष रिपोर्ट

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद  जीतू पटवारी के नेतृत्व पर लगातार सवाल खड़े हो रहे थे। जीतू पटवारी अकेले विजयपुर विधानसभा सीट पर मोर्चा संभाले थे। इस जीत के बाद मध्य प्रदेश की सियासत में उनके विरोधियों की आवाज दबेगी। वहीं, केंद्रीय नेतृत्व के सामने भी जीतू पटवारी का कद बढ़ेगा। क्योंकी विजयपुर में मुकेश मल्होत्रा की जीत से कांग्रेस में प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी की स्थिति मजबूत हुई।

“मध्य प्रदेश की बुधनी विधानसभा सीट पर बीजेपी ने एक बार फिर से जीत दर्ज की है। विजयपुर में उसे हार का सामना करना पड़ा है”

विजयपुर सीट से वन मंत्री रामनिवास रावत की हार के बाद मध्य प्रदेश की सियासत में कई तरह की अटकलों का दौर शुरू हो गया है। विजयपुर सीट पर हार के बाद बीजेपी और कांग्रेस के कई नेताओं का कद बढ़ा है तो कई नेताओं का कद घटा है।

उपचुनाव में प्रदेश में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। श्योपुर जिले की विजयपुर विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस को जीत मिली है, वहीं, बुधनी विधानसभा सीट पर वोट प्रतिशत में बढ़त मिली है। यह जीत मध्य प्रदेश कांग्रेस पार्टी के साथ पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के लिए संजीवनी का काम कर गई। पटवारी की कुर्सी जाने का खतरा टल गया है।

“जीतू पटवारी के अध्यक्ष बनने के बाद यह एमपी कांग्रेस की पहली जीत है”

●》जीतू की हाईकमान में पूछ-परख बढ़ेगी.》》

जीतू पटवारी के नेतृत्व क्षमता पर लगातार सवाल खड़े हो रहे थे। यह सवाल कोई और नहीं बल्कि पार्टी के ही कई बड़े नेता कर रहे थे। कई नेता तो उनको अनुभवहीन तक कह दिया था। अब यह जीत जीतू पटवारी के लिए संजीवनी की तरह काम कर रही है। जहां उनकी राष्ट्रीय स्तर पर पूछ-परख बढ़ जाएगी। वहीं, प्रदेश स्तर पर भी नेताओं को जीतू पटवारी पर विश्वास बढ़ सकता है।

दरअसल, लगातार चुनाव हार रही कांग्रेस को एक जीत की तलाश लंबे समय से थी। कांग्रेस को विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद लोकसभा चुनाव में खाता नहीं खुलने और उसके बाद छिंदवाड़ा की अमरवाड़ा उपचुनाव में मिली हार के बाद पार्टी में काफी निराशा छाई हुई थी।

●《 बुधनी में भी दिखाया पटवारी ने दम, बीजेपी के वोट हुए कम.》》

बुधनी उपचुनाव में कांग्रेस को मिली हार के बाद भी राहत है। पिछली बार एक लाख से ज्यादा वोटों से जीतने वाली बीजेपी को कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमार पटेल ने टक्कर दी है। भार्गव महज 13901 वोटों से जीत दर्ज की है। 2023 में शिवराज सिंह चौहान यहां से एक लाख 4 हजार 974 वोटों से जीते थे।

इस चुनाव में पूर्व सीएम शिवराज सिंह और सीएम डॉ. मोहन यादव ने पूरी ताकत लगाई थी। लेकिन कांग्रेस ने भाजपा को कांटे की टक्कर दी। दरअसल पटवारी चुनाव की घोषणा से पहले ही यहां के कार्यकर्ताओं के साथ टिफिन पार्टी करते रहे जिसका असर वोटिंग में देखने को मिला। 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!