सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
दैनिक राशिफल 12 अप्रैल 2026 : साध्य योग में किसका भाग्य चमकेगा, मकर चंद्रमा का असर, इन राशियों को मि... "दैनिक राशिफल 11 अप्रैल 2026 : सिद्ध योग में चमकेगा भाग्य, जानें आपकी राशि का हाल, मेष से मीन तक जान... MONALISA : मोनालिसा की वायरल शादी पर खुलासा, जांच ने बदली तस्वीर, आयोग ने माना मोनालिसा नाबालिग बिस्टान में स्पीड ब्रेकर बने हादसों की वजह, एक ही जगह 5 अवरोधक, हाईवे सुरक्षा नियमों की अनदेखी पानसेमल के देवधर नाले में अज्ञात शव की गुत्थी सुलझी : जेब में मिले मोबाइल ने खोला राज, जानिए पूरा मा... दैनिक राशिफल 10 अप्रैल 2026 : शिव योग में बदलेगा भाग्य, जानें आपकी राशि का आज का हाल, किसे मिलेगा ला... खेतिया Newsleaders दिव्यांगजनों का प्रदर्शन : 600 रुपये पेंशन को बताया नाकाफी, 1500 करने की मांग आज 09 अप्रैल राशिफल: धनु में चंद्रमा, जानें किन राशियों को मिलेगा लाभ, मेष-सिंह के लिए शुभ, मिथुन-धन... राज्यपाल ने नवनियुक्त राज्य सूचना आयुक्तों को दिलाई शपथ 08 मार्च राशिफल : धनु में चंद्रमा, किन राशियों को मिलेगा लाभ और किन्हें बरतनी होगी सावधानी,करियर, प्...

NEWS Leaders : अब कैमरे की निगरानी में हैशहर सेंधवा, कॉटन व्यापारियों के जनसहयोग से लगेनए सीसीटीवी कैमरे

0

NEWS Leaders : अब कैमरे की निगरानी में है शहर सेंधवा, कॉटन व्यापारियों के जनसहयोग से लगे
नए सीसीटीवी कैमरे

सेंधवा : न्यूज लीडर्स

सेंधवा शहर की सुरक्षा एवं अपराधों की रोकथाम तथा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा की दृष्टि से शहर में नए सीसीटीवी कैमरे लगाए गये है।

पुलिस अधीक्षक बड़वानी श्री पुनीत गेहलोद द्वारा संपूर्ण जिले में संवेदनशील एवं व्यस्ततम इलाको में नए सीसीटीवी कैमरे लगाने का अभियान पुलिस अधीक्षक बड़वानी श्री पुनीत गेहलोद के नेतृत्व में ऑपरेशन त्रिनेत्रम चलाया जा रहा है।

“जिसके तहत समस्त थाना प्रभारीगण को थाना क्षेत्र मे जनसहयोग से अधिक से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने हेतु निर्देशित किया गया है”

पुलिस अधीक्षक बड़वानी श्री पुनीत गेहलोद के निर्देशन सेंधवा शहर थाना प्रभारी निरीक्षक श्री बलजीत सिंह बिसेन द्वारा शहर के कॉटन व्यापारियों की मीटिंग आयोजित की गई।

सेंधवा शहर के कॉटन व्यापारियों ने बड़वानी पुलिस द्वारा जारी ऑपरेशन त्रिनेत्रम में शहर की सुरक्षा के मद्देनजर कैमरा लगाए जाने हेतु स्वेच्छा से सहमती देकर कॉटन व्यापारियों द्वारा शहर के बजरंग चौक तथा दावल बेड़ी चौराहे पर कुल 07 कैमरे लगवाए गए।

“पुलिस की और से शहर में सीसीटीवी कैमरे की महत्ता एवं उपयोग के सम्बन्ध में शहर में जनसहयोग से और अधिक नए कैमरे स्थापित करने के लिए सभी से अपील की है”

गुरूवार को कलेक्टर डॉ. राहुल फटिंग एवं पुलिस अधीक्षक बड़वानी श्री पुनीत गेहलोद द्वारा ऑपरेशन त्रिनेत्रम अंतर्गत सेंधवा शहर में कैमरे लगाने में मदद करने वाले कॉटन व्यापारियों श्री गोविंद गोयल अध्यक्ष कॉटन एसोसिएशन, कॉटन व्यापारीद्वय अर्पित तायल, अनिरुद्ध सोनी, अंकित गोयल, शिवम जोशी तथा नगर पालिका सेंधवा के सीएमओ मधु चौधरी को सर्टिफिकेट देकर किया सम्मानित किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!