सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
कसरावद : छोटी कसरावद में दर्दनाक सड़क हादसा, 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत Rashifal Today 01 सितम्बर 2026 :  मेष से मीन तक जानिए आज का भविष्यफल, किस राशि को धन लाभ तो किसे नुक... बड़वानी सेंधवा में शिव डोला जुलूस को लेकर पुलिस अलर्ट, ड्रोन से पूरे मार्ग की सर्चिंग, कड़ी सुरक्षा,... Rashifal Today 31 अगस्त 2026 : मीन राशि के लिए बेहद शुभ दिन, कन्या-तुला-कुंभ सावधान, रुका पैसा मिलेग... Newsleaders : क्या बदल रही है देश की हवा? PM पसंद सर्वे ने दिये सियासी संकेत, नरेंद्र मोदी और राहुल ... Rashifal Today 30 अगस्त 2026 : रविवार को किन राशियों की चमकेगी किस्मत, 4 राशियों को रहना होगा सावधान... "Rashifal Today 29 अगस्त 2026 : मेष और सिंह समेत इन राशियों को रहना होगा सावधान, जानिए 12 राशियों का... Rashifal Today 28 अगस्त 2026 : पूर्णिमा पर किस राशि को मिलेगा धन लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान? मेष ... "Rashifal Today 26 अगस्त 2026 : मेष से मीन राशि तक कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें पंचांग और 12 राशियों ... Rashifal Today 25 अगस्त 2026 : आज किस राशि को मिलेगा धन लाभ? कौन रहे सावधान? 12 राशियों का हाल जानिए...

NEWS Leaders : कलेक्टर ने जिले में चायनीज मांझा का निर्माण, उपयोग एवं बिक्री पर लगाई रोक

0

NEWS Leaders : कलेक्टर ने जिले में चायनीज मांझा का निर्माण, उपयोग एवं बिक्री पर लगाई रोक

न्यूज लीडर्स : बड़वानी

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी डॉ. राहुल फटिंग ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के अंतर्गत जन सामान्य के हित को दृष्टिगत रखते हुए बड़वानी जिले की सम्पूर्ण राजस्व सीमा में चायनीज मांझा का निर्माण, उपयोग एवं विक्रय को प्रतिबंधित किया है। इस आदेश का उल्लंघन करने वालो के विरूद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 एवं अन्य प्रावधानों के तहत अभियोजन संस्थित किया जायेगा।

उल्लेखनीय है कि आगामी जनवरी माह में मकर संक्रांति पर्व पर जन समुदाय द्वारा बड़ी संख्या में पतंगे उड़ाई जाती है। कुछ पतंग निर्माताओं द्वारा चायनीज मांझा का उपयोग किया जाता है। चायनीज मांझा से कोई अप्रिय स्थिति निर्मित न हो, इसे दृष्टिगत रखते हुए बड़वानी जिले की सम्पूर्ण राजस्व सीमा में चायनीज मांझा का निर्माण, उपयोग एवं विक्रय को जिला दण्डाधिकारी द्वारा प्रतिबंधित किया गया है। उक्त प्रतिबंध आदेश होने से दो माह तक प्रभावशील रहेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!