NEWS Leaders : कोहरे ने ओढी चादर, छाया अंधेरा, खेतिया में 1974 के बाद सर्वाधिक वर्षा का रिकार्ड
न्यूज लीडर्स : राजेश नाहर खेतिया
खेतिया शहर के सेंधवा खेतिया मार्ग पर सुबह से ही लगभग 7:00 बजे तक घना कोहरा छाया रहा। चारों ओर छाए कोहरे की वजह से आसपास का दिखना भी कम सा हो गया।
वाहन चालक अपने वाहनों के लाइट चला कर सड़क पर दिखाई दिए। वही सुबह-सुबह मंदिर जाने व घूमने निकले नागरिक अपने मोबाइल का लाइट जलाकर मॉर्निंग वॉक करते दिखाई दे रहे थे।
●》खेतिया में 56 इंच वर्षा, 50 साल का टूटा रिकार्ड.》》
नगर पंचायत परिषद खेतिया के वर्षा मापी यंत्र के अनुसार अब तक इस वर्षा काल में 56 इंच से अधिक वर्षा रिकार्ड की गई।नगर पंचायत के रिकॉर्ड अनुसार सन 1974 के बाद यह पहला मौका है जब 56 इंच से अधिक वर्षा हुई। पिछले वर्ष हुई वर्षा की तुलना में बारिश बहुत अधिक रिकार्ड की गई ।
छाए घने कोहरे को लेकर प्रकृति कि नैसर्गिक सुंदरता अत्यधिक सुंदर दिखाई दे रही। वहीं छायी प्राकृतिक छटा के साथ त्योहार के आगमन की भी सूचना मिल रही है।

When someone writes an post he/she maintains
the thought of a user in his/her brain that how a user can know it.
Thus that’s why this paragraph is great. Thanks!
xnxx