सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
दीपावली विशेष राशिफल 8 नवंबर 2026: तुला, धनु और मकर राशि के लिए अनुकूल संकेत, जानिए सभी 12 राशियों क... Rashifal Today  07 नवंबर 2026 : किसी को मिलेगा रुका पैसा, तो किसी को कार्यक्षेत्र में झेलनी पड़ सकती... Rashifal Today  06 नवंबर 2026 : शुक्रवार को इन राशियों को मिलेंगे धन लाभ और तरक्की के अवसर, जानिए सभ... Rashifal Today  05 नवंबर 2026 : गुरुवार को इन राशियों को मिल सकते हैं धन लाभ और सफलता के अवसर, कुछ र... Rashifal Today  03 नवंबर 2026 : मंगलवार को कुछ राशियों को मिलेगा लाभ, तो कुछ को आर्थिक मामलों में रह... Rashifal Today  02 नवंबर 2026 : सोमवार को किस राशि को मिलेगा लाभ, किसे रहना होगा सावधान? पढ़ें 12 रा... Rashifal Today  01 नवंबर 2026 : मेष से मीन तक जानिए कैसा रहेगा रविवार, किस राशि को मिलेगा धन लाभ?जान... Rashifal Today 31 अक्टूबर 2026 : मेष, मिथुन और तुला राशि वालों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ और तरक्की के... Rashifal Today 30 अक्टूबर 2026 : वृषभ, कर्क और मकर राशि वालों को मिलेगा लाभ, मेष-सिंह-धनु रहें सावधा... Rashifal Today 29 अक्टूबर 2026 : वृषभ, मिथुन और धनु राशि वालों को मिलेंगे लाभ के अवसर, कर्क-मकर-मीन ...

NEWS Leaders : मुख्यमंत्री ने संगीत-निर्देशक श्री सिंह एवं पार्श्व गायिका सुश्री चित्रा को राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान से अलंकृत किया

1

NEWS Leaders : मुख्यमंत्री ने संगीत-निर्देशक श्री सिंह एवं पार्श्व गायिका सुश्री चित्रा को राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान से अलंकृत किया

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा, लता दीदी के जीवटता उनकी आवाज में देती है सुनाई

इंदौर : न्यूज लीडर्स

इंदौर में राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान समारोह एवं संगीत संध्या का आयोजन हुआ। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि स्वर कोकिला भारत रत्न स्व. लता मंगेशकर का नाम एक अद्वितीय गायिका के रूप में देदीप्यमान है।

संपूर्ण कार्यक्रम को देखने के लिए वीडियो

●》मुख्यमंत्री राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान समारोह में.》》

मुख्यमंत्री डॉ. यादव इंदौर में राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान समारोह एवं संगीत संध्या को संबोधित कर रहे थे। उन्होने कहा कि,

“माँ सरस्वती को हमने न देखा और न सुना है, लेकिन लता दीदी की सुमधुर आवाज को सुन कर हमें साक्षात वीणा वादिनी का अहसास और स्पंदन होता है। जिन्होने पूरी दुनिया में भारत का सम्मान बढ़ाया”

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने समारोह में वर्ष 2022 के लिए संगीत-निर्देशक श्री उत्तम सिंह और वर्ष 2023 के लिए पार्श्व गायिका सुश्री के.एस.चित्रा को राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने श्री सिंह एवं सुश्री चित्रा का शॉल-श्रीफल, प्रशस्ति-पत्र एवं 2 लाख रुपए सम्मान राशि का चेक भेंट कर सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान अलंकरण समारोह से सुप्रसिद्ध संगीतकार श्री उत्तम सिंह एवं पद्मश्री से सम्मानित पार्श्व गायिका सुश्री के.एस. चित्रा की स्वर साधना को यह सम्मान प्रदान करते हुए वे गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। दोनों कलाकार संगीत के विश्वविद्यालय के रूप में है।

●》पार्श्व गायिका सुश्री के.एस.चित्रा का संक्षिप्त परिचय.》》

प्रख्यात पार्श्व गायिका सुश्री के. एस. चित्रा भारतीय भाषाओं के फिल्मी पार्श्व गायन की विलक्षण प्रतिभावान कलाकार है। ‘दक्षिण भारत की स्वर कोकिला’ के नाम से पहचानी जाने वाली एक ऐसी पार्श्व गायिका हैं, जो दक्षिण भारतीय भाषाओं की फिल्म में पार्श्व गायन के साथ ही हिन्दी फिल्मों में भी समान अधिकार के साथ पार्श्व गायन करती है। पार्श्व गायन में आपकी दक्षता के कारण ही आपको छः बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के अंतर्गत सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायिका का पुरस्कार प्राप्त हो चुका है।

मध्यप्रदेश शासन सुविख्यात पार्श्व गायिका सुश्री के. एस. चित्रा को दक्षिण एवं भारतीय सिनेमा में विगत पाँच दशकों से भी अधिक समय की निरन्तर सक्रियता, उत्कृष्ट स्वर साधना एवं अनेकानेक गीतों के गायन के माध्यम से श्रेष्ठ प्रतिमानों के अर्जन के लिए राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान वर्ष 2023-24 से सादर विभूषित करता है।

●》संगीत निर्देशक श्री उत्तम सिंह का संक्षिप्त परिचय.》》

सुप्रतिष्ठित संगीत निर्देशक श्री उत्तम सिंह भारतीय फिल्म संगीत के क्षेत्र में एक कुशल और प्रतिभावान कलाकार हैं, जिन्होंने अपनी प्रतिभा के दम पर एक अलग मुकाम हासिल किया है।

“मुम्बई में आपका परिवार आजीविका के लिए विभिन्न गुरुद्वारों और धार्मिक समारोहों में कीर्तन गाता था।”

मैंने प्यार किया, हम आपके हैं कौन, प्रेम शक्ति, अनमोल और पत्थर के फूल शामिल हैं। वर्ष 1997 में आपके संगीत निर्देशन में रिलीज फिल्म ‘दिल तो पागल है’ के संगीत निर्देशन ने आपको लोकप्रिय बनाया। इस फिल्म के लिए आपको वर्ष 1997 में सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक का फिल्म फेयर पुरस्कार और वर्ष 1998 में सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशन का जी सिने अवार्ड भी प्राप्त हुआ।

मध्यप्रदेश शासन सुप्रतिष्ठित संगीत निर्देशक श्री उत्तम सिंह को विगत चार दशकों से सिनेमा में उत्कृष्ट संगीत सृजन एवं अनेक फिल्मों को उत्कृष्ट रचनात्मकता से संगीत समृत करने के लिए राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान वर्ष 2022 से सादर विभूषित करता है।

●》और अंत में.》》

राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान अलंकरण समारोह एवं संगीत संध्या का मुख्य आयोजन इंदौर स्थित लता मंगेशकर सभागृह में हुआ। समारोह में राज्य शासन के संस्कृति, पर्यटन एवं धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री श्री धर्मेन्द्र भाव सिंह लोधी ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। समारोह में केन्द्रीय महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास राज्यमंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर,

जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, सांसद श्री शंकर लालवानी, महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव, विशेष अतिथि स्थानीय विधायकगण श्री रमेश मेंदोला, श्रीमती मालिनी गौड़, सुश्री उषा ठाकुर, श्री गोलू शुक्ला, श्री गौरव रणदिवे उपस्थित थे। कार्यक्रम में संभागायुक्त श्री दीपक सिंह, पुलिस कमिश्नर श्री राकेश गुप्ता, कलेक्टर श्री आशीष सिंह सहित बड़ी संख्या दर्शक उपस्थित हुए।

संचालक संस्कृति श्री एन.पी. नामदेव ने श्री उत्तम सिंह एवं सुश्री के.एस.चित्रा को प्रदान किए गये सम्मान-पत्र का वाचन किया। सम्मान समारोह में पार्श्व गायिका सुश्री के.एस. चित्रा ने सुमधुर गीतों की प्रस्तुति दी।

1 Comment
  1. References:

    New BPay casinos Australia https://www.so-calleddollar.com/

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!