सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today 07 सितम्बर 2026 :  आज 6 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन-तरक्की के बनेंगे योग; जानिए आज क... Rashifal Today 06 सितम्बर 2026 :  किसे मिलेगा रुका हुआ पैसा और किसे रहना होगा सावधान? आज इन राशियों ... Rashifal Today 05 सितम्बर 2026 :  इन राशियों को मिलेगा आर्थिक लाभ, कुछ को रहना होगा सावधान, 5 राशियो... Rashifal Today 04 सितम्बर 2026 :  आज इन राशियों को मिलेगा धन लाभ, कुछ राशियों को रहना होगा सावधान, ज... Rashifal Today 02 सितम्बर 2026 :  मिथुन-कुंभ-मीन के लिए शुभ संकेत, वृषभ को नुकसान से सावधान, अचानक ध... कसरावद : छोटी कसरावद में दर्दनाक सड़क हादसा, 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत Rashifal Today 01 सितम्बर 2026 :  मेष से मीन तक जानिए आज का भविष्यफल, किस राशि को धन लाभ तो किसे नुक... बड़वानी सेंधवा में शिव डोला जुलूस को लेकर पुलिस अलर्ट, ड्रोन से पूरे मार्ग की सर्चिंग, कड़ी सुरक्षा,... Rashifal Today 31 अगस्त 2026 : मीन राशि के लिए बेहद शुभ दिन, कन्या-तुला-कुंभ सावधान, रुका पैसा मिलेग... Newsleaders : क्या बदल रही है देश की हवा? PM पसंद सर्वे ने दिये सियासी संकेत, नरेंद्र मोदी और राहुल ...

NEWS Leaders : भोपाल में हुए घृणित अपराध पर सीएम सख्त, जाँच के लिए SIT गठित

0

NEWS Leaders : भोपाल में हुए घृणित अपराध पर सीएम सख्त, जाँच के लिए SIT गठित

मुख्यमंत्री ने कहा, दोषियों को फॉस्ट ट्रेक कोर्ट से दिलवायेंगे कठोरतम सजा, आरोपी गिरफ्तार

भोपाल : न्यूज लीडर्स

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भोपाल के शाहजहांनाबाद क्षेत्र में पांच वर्षीय बालिका के साथ घटित घृणित घटना में शामिल तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

“ऐसी दूषित मानसिकता वाले लोगों का समाज में कोई स्थान नहीं हो सकता”

●》》घृणित अपराध की जांच के लिए SIT गठित.》》

इस प्रकरण में लगभग 200 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी पिछले 48 घंटों से लगातार बच्ची की तलाश में जुटे रहे। इस घृणित अपराध की जांच के लिए एस.आई.टी. गठित की गई है। जांच दल को निर्देशित किया है कि सभी तथ्यों का गहराई से अध्ययन करें और इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में संलिप्त कोई भी दोषी बचना नहीं चाहिए।

“मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक बहुमंजिला इमारत के एक घर में मृत पाई गई पांच वर्षीय बच्ची के साथ बलात्कार किए जाने और उसकी हत्या किए जाने की आशंका है।”

● 》मुख्यमंत्री ने कहा,》》

इस तरह के वीभत्स अपराधों में फांसी का प्रावधान है और हमारी सरकार प्रयास करेगी कि ऐसे अपराधियों को फांसी जैसी कठोरतम सजा मिले। इसके साथ प्रदेश में इस तरह के सभी मामलों को फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से शीघ्र न्याय दिलाने हेतु सरकार प्रतिबद्ध है।

“सिलसिले में एक व्यक्ति, उसकी मां और बहन को गिरफ्तार किया है”

●》और अंत में. 》》

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मासूम के परिजन के साथ मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। दुःख की इस घड़ी में पूरा मध्यप्रदेश शोकाकुल परिवार के साथ है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!