सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today 25 अक्टूबर 2026 : किस राशि की चमकेगी किस्मत, किसे रहना होगा सावधान? 12 राशियों का हाल... Rashifal Today 23 अक्टूबर 2026 : वृषभ, मिथुन, सिंह और मीन को लाभ के संकेत, 12 राशियों का हाल जानिए Rashifal Today 22 अक्टूबर 2026 : मेष से मीन तक सभी राशियों का राशिफल, गुरुवार का पंचांग, शुभ रंग, उप... Rashifal Today 21 अक्टूबर 2026 : मिथुन, कन्या, वृश्चिक और मकर को लाभ के संकेत, वृषभ-सिंह-तुला-मीन रह... Rashifal Today 17 अक्टूबर 2026 : सिंह, कन्या, वृश्चिक और मीन को सफलता के संकेत, वृषभ-कर्क रहें सतर्क... Rashifal Today 16 अक्टूबर 2026 : मिथुन, सिंह, कन्या और कुंभ को लाभ के संकेत, वृषभ-मकर रहें सतर्क, 12... Rashifal Today 15 अक्टूबर 2026 : मेष, वृषभ, सिंह और मकर को तरक्की के संकेत, धनु-कुंभ रहें सतर्क, 12 ... Rashifal Today 14 अक्टूबर 2026 : तुला-मीन को लाभ के संकेत, सिंह-कन्या-कुंभ को सतर्क रहने की सलाह, 12... दैनिक राशिफल 13 अक्टूबर 2026: मेष, वृषभ, कर्क और धनु को लाभ के संकेत, वृश्चिक-कुंभ-मीन रहें सावधान Rashifal Today 12 अक्टूबर 2026 : मेष-मिथुन समेत इन राशियों को आर्थिक लाभ के संकेत, मकर को रहना होगा ...

NEWS Leaders : जिले में होने वाले विकास कार्यो में जनप्रतिनिधियों की भी सहभागिता हो – लोकसभा सांसद श्री गजेन्द्रसिंह पटेल

0

NEWS Leaders : जिले में होने वाले विकास कार्यो में जनप्रतिनिधियों की भी सहभागिता हो – लोकसभा सांसद श्री गजेन्द्रसिंह पटेल

बड़वानी : न्यूज लीडर्स

जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक में केन्द्र एवं राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं की समीक्षा की जाती है। अतः दिशा समिति की बैठक में जो भी निर्देश दिये जाते है, उनका अनिवार्य रूप से गंभीरता के साथ पालन हो, साथ ही जिले में होने वाले विकास कार्यो में जिले के समस्त जनप्रतिनिधियों की सहभागिता सुनिश्चित की जाये। विकास कार्यो में जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय किया जाये एवं उनसे क्षेत्र की समस्या एवं मांग अनुसार सुझाव प्राप्त कर कार्य को पूर्ण कर जिले वासियों को लाभान्वित किया जाये। 

लोकसभा सांसद श्री गजेन्द्रसिंह पटेल ने उक्त बाते गुरूवार को कलेक्टर कार्यालय बड़वानी के सभागृह में आयोजित जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुये कही।

बैठक में कलेक्टर डॉ. राहुल फटिंग, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री बलवंतसिंह पटेल, विधायक सेंधवा श्री मोंटू सोलंकी, राजपुर श्री बाला बच्चन, बड़वानी श्री राजन मण्डलोई, पाटी जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री थानसिंह सस्ते, जनपद पंचायत राजपुर अध्यक्ष श्रीमती अनिता खन्ना, पानसेमल अध्यक्ष श्रीमती शीला विनोद वसावे, एनजीओ के प्रतिनिधि श्री महेन्द्र कुलकर्णी, दिशा समिति महिला सदस्य श्रीमती वैशाली चौधरी सहित समस्त विभागो के जिला अधिकारी उपस्थित थे।

●》बैठक में दिये गये निर्देश.》》

● जल जीवन मिशन के तहत वर्तमान में कार्य चल रहे ग्रामों एवं पूर्ण ग्रामों की सूची प्रस्तुत की जाये। साथ ही सभी जनप्रतिनिधिगण सूची अनुसार जांच करने हेतु भी अनिवार्य रूप से ग्रामों में जाये।
● जल जीवन मिशन के तहत जिले में ब्लेक लिस्टेड ठेकेदारों पर नियमानुसार कार्यवाही की जाये।
● आयुष्मान कार्ड योजना के तहत कौन सी बीमारी का इलाज जिले के किस अस्पताल में होगा, इसकी जानकारी जिले की समस्त जनपदो, जिला चिकित्सालय सहित सामुदायिक, प्राथमिक एवं उपस्वास्थ्य केन्द्रो तथा सिविल अस्पताल में चस्पा करवाई जाये। जिससे अस्पताल में आने वाले मरीजो को पता चल सके कि कौन सी बीमारी के ईलाज हेतु किस अस्पताल जाना है। समुचित जानकारी प्राप्त हो सके।


● सिकलसेल एनीमिया से ग्रसित व्यक्तियों की सूची विकासखण्डवार बनाई जाये। साथ ही सूची में यह भी दर्शाया जाये कि सिकलसेल बीमारी से ग्रसित कितने व्यक्तियों को शासन की पेंशन का लाभ मिल रहा है।
● प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियो की सूची जनपद पंचायत के अध्यक्षो को दी जाये।
● सांसद आदर्श ग्राम बोरलाय एवं जूनाझीरा में शत-प्रतिशत हितग्राहियो को शासकीय योजनाओं का लाभ दिया जाये।
● जनजातीय कार्य विभाग के अंतर्गत जिले में बनने वाले सीएम राईस स्कूलों की जानकारी दी जाये। साथ ही यह भी दर्शाया जाये कि भवन का निर्माण कौन सी एजेंसी कर रही है, और कार्य कब तक पूर्ण हो जायेगा।
● भारत सरकार के नीति आयोग द्वारा चलाये जा रहे सम्पूर्णता अभियान की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि अभियान के अंतर्गत निर्धारित सूचकांको को पूर्ण किया जाये। साथ ही अगर किसी सूचकांक में पीछे है तो उसके लिए विभाग द्वारा विशेष प्रयास किये जाये।

● वर्षाकाल के कारण जिले में सड़कों पर मरम्मत की आवश्यकता है, अतः संबंधित विभाग के अधिकारी
● अपने विभाग की सड़कों पर मरम्मत एवं दुरूस्तीकरण का कार्य अनिवार्य रूप से कराये।
● कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास जूनाझीरा के नये भवन के लिये प्रस्ताव प्राथमिकता से बनाकर भोपाल भेजा जाये।
● जनप्रतिनिधि फील्ड में शासकीय सहयोग के लिये कार्यरत है। अतः शासकीय कार्यो में आने वाली बाधाओं को विभाग प्रमुख  क्षेत्र के जनप्रतिनिधियो को बताये।
● छात्रावास में विद्युतीकरण के कार्य को प्राथमिकता से किया जाये। साथ ही अगली बैठक में छात्रावासों के विद्युतीकरण की स्थिति को रखा जाये।
● आगामी माह में होने वाली दिशा समिति की बैठको में जिला अधिकारी अपने द्वारा किये गये कार्यो का प्रेजेटेशन लेकर आये। जिसमें कार्य होने के पूर्व व बाद के फोटो लगाकर अपने कार्य को बताये।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!