सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today 02 सितम्बर 2026 :  मिथुन-कुंभ-मीन के लिए शुभ संकेत, वृषभ को नुकसान से सावधान, अचानक ध... कसरावद : छोटी कसरावद में दर्दनाक सड़क हादसा, 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत Rashifal Today 01 सितम्बर 2026 :  मेष से मीन तक जानिए आज का भविष्यफल, किस राशि को धन लाभ तो किसे नुक... बड़वानी सेंधवा में शिव डोला जुलूस को लेकर पुलिस अलर्ट, ड्रोन से पूरे मार्ग की सर्चिंग, कड़ी सुरक्षा,... Rashifal Today 31 अगस्त 2026 : मीन राशि के लिए बेहद शुभ दिन, कन्या-तुला-कुंभ सावधान, रुका पैसा मिलेग... Newsleaders : क्या बदल रही है देश की हवा? PM पसंद सर्वे ने दिये सियासी संकेत, नरेंद्र मोदी और राहुल ... Rashifal Today 30 अगस्त 2026 : रविवार को किन राशियों की चमकेगी किस्मत, 4 राशियों को रहना होगा सावधान... "Rashifal Today 29 अगस्त 2026 : मेष और सिंह समेत इन राशियों को रहना होगा सावधान, जानिए 12 राशियों का... Rashifal Today 28 अगस्त 2026 : पूर्णिमा पर किस राशि को मिलेगा धन लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान? मेष ... "Rashifal Today 26 अगस्त 2026 : मेष से मीन राशि तक कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें पंचांग और 12 राशियों ...

NEWS Leaders : खाद्य कारोबारियों को लेना होगा लायसेंस,

0

NEWS Leaders : खाद्य कारोबारियों को लेना होगा लायसेंस, खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत

न्यूज लीडर्स : बड़वानी

खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 एवं खाद्य सुरक्षा एवं मानक नियम 2011 के अंतर्गत छोटे-बडे समस्त प्रकार के खाद्य कारोबारकर्ताओं को खाद्य लायसेंस/पंजीयन लेना कानूनन अनिवार्य हैं। बिना खाद्य लायसेंस/पंजीयन खाद्य कारोबार करने पर सजा एवं अर्थदण्ड का प्रावधान हैं।

●》》किन खाद्य कारोबारियों को लेना होगा लायसेंस.》》

खाद्य सुरक्षा प्रशासन कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार समस्त खाद्य निर्माता/रिपेकर/एजेंसी, पान मसाला/सुपारी विक्रेता, किराना, होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा, दूध एवं दूग्ध उत्पाद निर्माता एवं विक्रेता, ज्यूस/ आईसक्रीम सेंटर, फल एवं सब्जी विक्रेता, पानी पुरी/चाट/पोहा/समोसा/चाय के ठेले वाले, पान गुमटी, समस्त खाद्य पदार्थों के परिवहनकर्ता, शादी पार्टी में खाना बनाने वाले केटर्स एवं हलवाई, टिफिन सेंटर, के व्यवसायी।

“मटन/मछली एवं अण्डा विक्रेताओं को नगर पालिका द्वारा जारी अनापत्ति प्रमाण-पत्र भी प्रस्तुत करना होगा।”

इसी के साथ अनाज का व्यापर करने वाले, आटा व मसाला चक्की, मेडिकल स्टोर्स, हॉस्पिटल व अन्य शासकीय एवं निजी संस्थाओं में संचालित केन्टीन, खाद्य पदार्थों की ऑनलाईन डिलेवरी करने वाले, मटन/मछली एवं अण्डा विकेता तथा अन्य सभी खाद्य कारोबारकर्ता जो खाने-पीने से संबंधित सामाग्रियों का निर्माण, संग्रहण एवं विक्रय करते हैं, सभी को खाद्य लायसेंस/पंजीयन लेना अनिवार्य है।

●》》लायसेंस लेने की प्रक्रिया को जानिए.》》

ऐसे खाद्य कारोबारकर्ता जो सालाना रूपये 12 लाख से अधिक का खाद्य कारोबार करते हैं उन्हे शुल्क रूपये 2000 प्रतिवर्ष, अथवा जो प्रतिदिन 100 प्रतिदिन 100 किलोग्राम से अधिक निर्माण/रिपैक करते है। उन्हे फर्म का नक्शा, पहचान पत्र, पासपोर्ट फोटो, दुकान के पते का दस्तावेज के माध्यम से लायसेंस लेना होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!