सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today 19 अगस्त 2026 : 7 राशियों के लिए आर्थिक लाभ और सफलता के योग, इन राशियों को रहना होगा ... Rashifal Today 18 अगस्त 2026 : 5 राशियों के लिए शानदार दिन, इन राशियों को धन और विवाद के मामले में र... नागलवाड़ी : शिखरधाम में आस्था का सैलाब, अभी तक 70 हजार श्रद्धालु पहुंचे, बाबा भिलट देव का 101 लीटर द... बड़वानी जिले में ‘लुटेरी दुल्हन’ गिरोह का खुलासा, शादी का झांसा, लाखों की ठगी, पुलिस का शिकंजा, ‘लुट... Rashifal Today 17 अगस्त 2026 : 9 राशियों के लिए शुभ संकेत! आज किसकी चमकेगी किस्मत? 12 राशियों का हाल... Newsleaders : नागपंचमी पर नागलवाड़ी शिखर धाम में सुरक्षा चाक-चौबंद, कलेक्टर-एसपी और DIG ने लिया तैया... Rashifal Today 15 अगस्त 2026 : 7 राशियों पर मेहरबान रहेंगे सितारे, धन-करियर में लाभ के योग, किसे मिल... Rashifal Today 14 अगस्त 2026 : 7 राशियों के लिए लाभ के संकेत, किन राशियों को रहना होगा सावधान  जानिए Rashifal Today 13 अगस्त 2026 : आज सितारों का संकेत, चार राशियों के लिए सफलता, कई राशियों के लिए सावध... Rashifal Today 11 अगस्त 2026 : कहीं संपत्ति लाभ तो कहीं आर्थिक नुकसान के संकेत, व्यापार, धन, स्वास्थ...

NEWS Leaders : लुटेरी दुल्हन गैंग का पर्दाफाश आरोपी पति ही पत्नी का भाई बनकर करवाता था नकली शादी

0

NEWS Leaders : लुटेरी दुल्हन गैंग का पर्दाफाश आरोपी पति ही पत्नी का भाई बनकर करवाता था नकली शादी

न्यूज लीडर्स : अशोक गुप्ता

खरगोन पुलिस ने  लुटेरी दुल्हन गैंग का किया पर्दाफाश, लुटेरी दुल्हन बनाकर रुपए ऐठने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी पति ही भाई बनकर करवाता था अपनी पत्नी की नकली शादी।

देखिए वीडियो

“नकली शादी कर रुपए एठने का काम करते थे आरोपी शादी के बाद कुछ ही दिनों में बहाने बनाकर दुल्हन को ले आते थे वापस”

इस बात का खुलासा तब हुआ जब स्वयं आरोपी लड़की की मां ममताबाई ने उनकी लड़की दीपिका पति निखिल सावले जो अपने पति निखिल सांवले के साथ रहती थी अपने घर से बिना बताए कहीं चली गई। महिला ने पुलिस को बताया कि यह जानकारी हमें हमारे दामाद दीपिका के पति निखिल सावले ने दी है। जिसकी रिपोर्ट हम दर्ज कराने थाना कोतवाली खरगोन पर आए है।

देखिए वीडियो, क्या कहती है पुलिस

पुलिस ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए महिला के पति से पूछताछ की जिसमें खुलासा हुआ कि ये दोनो पति पत्नि लोगो को शादी का झांसा देकर नकली शादी कर पैसे एठने का काम करते हैं। पुलिस अन्य फरार चार साथियों की भी तलाश कर रही हैं। वही थाना प्रभारी बी एल मंडलोई का कहना है कि महिला द्वारा अपनी बेटी के गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। जिस पर जांच के दौरान संदेह हुआ कि पति ने ही इसे कहीं भेज दिया है।

इस पर पति निखिल से पूछताछ की गई महिला से भी पूछताछ में इसका खुलासा हुआ कि उसका पति और अन्य चार व्यक्ति इन सभी 6 लोगो मिलकर राजस्थान के टोकर गांव में वहां के किसी एक व्यक्ति से शादी करना बताया गया। जिसमें शादी के नाम पर 2 लाख लेना भी बताया। वही पुलिस ने दो आरोपी जिसमें एक तो नकली दुल्हन का पति और महिला दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं अन्य चार आरोपियों को पुलिस ढूंढ रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!