सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
राशिफल 29 अप्रैल : त्रयोदशी का प्रभाव, कन्या में चंद्रमा, फैसलों में सूझबूझ की जरूरत, हर्षण योग का अ... "राशिफल 28 अप्रैल : द्वादशी के राशिफल में कन्या के चंद्रमा से फैसलों में सूझबूझ की परीक्षा, व्याघात ... "राशिफल 27 अप्रैल : एकादशी का असर, सिंह में चंद्रमा, बढ़ेगा आत्मविश्वास लेकिन बढ़ेगा अहंकार भी, ध्रु... "रविवार का राशिफल : सिंह में चंद्रमा, बढ़ेगा आत्मविश्वास लेकिन खर्च पर रखें नियंत्रण, वृद्धि योग का ... "आज का राशिफल 25 अप्रैल 2026 : कर्क में चंद्रमा, भावनाओं और फैसलों का दिन, गंड योग का असर कुछ राशियो... "आज का राशिफल 24 अप्रैल 2026 : शूल योग में सतर्क रहें आज भावनाओं और फैसलों की परीक्षा का दिन, पुष्य ... "आज का राशिफल 23 अप्रैल 2026 : सप्तमी का असर, मिथुन से कर्क में चंद्रमा, बदलेगा भावनाओं और फैसलों का... बिजासन घाट 'ब्लैक स्पॉट' मौत का सौदागर : दो चालकों की दर्दनाक मौत, कैबिन को क्रेन से काटकर चालको को ... Bhopal सशस्त्र सेना झंडा निधि में योगदान, राष्ट्र भक्ति की सशक्त अभिव्यक्ति : राज्यपाल श्री पटेल "आज का राशिफल 22 अप्रैल 2026 : सुकर्मा योग से बदलेगी किस्मत, कई राशियों को मिलेगा लाभ, मिथुन में चंद...

News Leaders : चाचरिया में तीन दिवसीय धार्मिक उत्सव, विधायक मोंटू सोलंकी, प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में शामिल

0

News Leaders : चाचरिया में तीन दिवसीय धार्मिक उत्सव, विधायक मोंटू सोलंकी, प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में शामिल

श्री इच्छा पूर्ति हनुमान, शिव परिवार एवं मां कालिका माता के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में श्रद्धालुओ ने प्रसादी ली

न्यूज लीडर्स : मोजीलाल चौहान चाचरिया

देखिए वीडियो

सेंधवा तहसील मुख्यालय से 35 किमी ग्राम चाचरिया में चल रहे श्री इच्छा पूर्ति हनुमान और शिव परिवार के पांच दिवसीय व मां कालिका माता के तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का शनिवार को पूर्णाहुति के भंडारे के साथ समापन हुआ।

श्री इच्छा पूर्ति हनुमान मंदिर व शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अंतर्गत पांच दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओ ने भाग लिया।

इन सभी धार्मिक आयोजनों में सेंधवा विधायक मोंटू सोलंकी ने भी पूजा अर्चना की आसपास के अंचलों के हजारों लोगों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर भंडारे की प्रसादी ग्रहण की, जिसके चलते कलश और शोभायात्रा भी निकाली गई। मां कालिका की प्रतिमा का नगर भ्रमण हुआ। इस अवसर पर कन्या भोजन का भी आयोजन था। पांच दिवसीय धार्मिक आयोजन में तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान आचार्य पंडित वासुदेव शर्मा बड़वानी के सानिध्य में विद्वान पंडितों ने धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराये।

वहीं आयोजन समिति ने बताया कि गांव के हनुमान चौक स्थित श्री इच्छा पूर्ति हनुमान मंदिर का जीर्णोद्धार किया गया है। यहां मंदिर बनाकर श्री इच्छा पूर्ति हनुमान और शिव परिवार की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की गई है। शनिवार को हजारों लोगों ने भोजन प्रसादी भी ग्रहण की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!