सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
"17 जून राशिफल : पुष्य नक्षत्र से बदलेगा भाग्य, धन लाभ, सफलता और शुभ समाचार के संकेत, मेष, वृषभ, सिं... अमावस्या का असर आपकी राशि पर कैसा रहेगा? जानिए आज का राशिफल और भाग्य का संकेत, मिथुन, सिंह और मकर को... "आज का राशिफल : सौभाग्य योग के शुभ प्रभाव से कई राशियों के रुके काम होंगे पूरे, आर्थिक लाभ के प्रबल ... "09 जून राशिफल बड़ा संकेत : आयुष्यमान योग के प्रभाव से लाभ ही लाभ या होगा नुकसान? मेष, मिथुन, कर्क, ... आज 06 जून 2026 का सबसे सटीक राशिफल, धनिष्ठा नक्षत्र बदलेगा भाग्य, करियर और धन के बड़े संकेत, आज का र... "05 जून 2026 राशिफल : श्रवण नक्षत्र का प्रभाव, कई राशियों को मिलेगा धन लाभ और करियर में सफलता, किन र... "आज का राशिफल : किन राशियों पर बरसेगी किस्मत की मेहरबानी? व्यापार, नौकरी और धन लाभ के किसे है संकेत,... "2 जून 2026 राशिफल : मूल नक्षत्र का प्रभाव, कई राशियों को मिलेगा धन लाभ और सफलता, इन राशियों के लिए ... "1 जून 2026 राशिफल: इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, चंद्रमा परिवर्तन से बदलेंगे कई राशियों के हाल... "31 मई 2026 राशिफल : पूर्णिमा पर करियर और धन लाभ के बन रहे विशेष योग, किन राशियों को मिलेगा सफलता का...

News Leaders : महिला दिवस पर सेंधवा मेले में महिलाओं और बच्चों को 50% की मनोरंजन साधनों की दरों पर छूट

0

महिला दिवस पर सेंधवा मेले में महिलाओं और बच्चों को 50% की मनोरंजन साधनों की दरों पर छूट

देखिये, वीडियो

न्यूज़ लीडर्स : सेंधवा

महाशिवरात्रि से सेंधवा शहर के किला परिसर में लगे 10 दिवसीय देवझीरी मेला को विश्व महिला दिवस के अवसर पर 8 मार्च मंगलवार को महिलाओं और बच्चों के लिए आरक्षित कर मनोरंजनों के साधनों की दरों में छूट देने की घोषणा की है।

▪︎नपा अध्यक्ष श्रीमती बसंती बाई यादव ने की घोषणा.》

नगर पालिका अध्यक्ष बसंती बाई यादव ने बताया महिलाओं की सहभागिता बनी रहे और महिलाएं भी घर से बाहर कुछ मनोरंजन कर सके इसी उद्देश्य से नगर परिषद ने निर्णय लिया है कि विश्व महिला दिवस पर मेला सिर्फ महिलाओं और 10 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए आरक्षित रहेगा। मेले में आए मनोरंजन के साधन झूले, मौत का कुआं सहित अन्य साधनों पर 50 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। मेला  एक दिन के लिए सिर्फ महिलाओं व बच्चों के लिये आरक्षित रहेगा।

भाजपा प्रवक्ता सुनील अग्रवाल ने बताया कि विश्व महिला दिवस महिलाओं के सम्मान और उन्हीं को समर्पित दिन है इसलिए नगर परिषद ने निर्णय लेकर महिलाओं को सम्मान दिया है। शहर की प्रथम नागरिक  भी महिला है।

▪︎देवझीरी मेले में लौटी रौनक, बड़ी संख्या में आ रहे है लोग .》

महाशिवरात्रि पर्व पर 2 साल के बाद शहर में मेले का आयोजन हुआ है। 28 फरवरी से मेले की शुरुआत हुई है जो 9 मार्च तक रहेगी। प्रतिदिन रात्रि में मेला देखने के लिए शहर सहित ग्रामीण अंचल से लोग आ रहे हैं। नगर पालिका ने सुरक्षा को लेकर पूरा मेला परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं, वहीं मेला देखने आने वाले लोगों को सुविधा देते हुए नगर पालिका पार्किंग शुल्क वसूल नहीं कर रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!