सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today 17 अक्टूबर 2026 : सिंह, कन्या, वृश्चिक और मीन को सफलता के संकेत, वृषभ-कर्क रहें सतर्क... Rashifal Today 16 अक्टूबर 2026 : मिथुन, सिंह, कन्या और कुंभ को लाभ के संकेत, वृषभ-मकर रहें सतर्क, 12... Rashifal Today 15 अक्टूबर 2026 : मेष, वृषभ, सिंह और मकर को तरक्की के संकेत, धनु-कुंभ रहें सतर्क, 12 ... Rashifal Today 14 अक्टूबर 2026 : तुला-मीन को लाभ के संकेत, सिंह-कन्या-कुंभ को सतर्क रहने की सलाह, 12... दैनिक राशिफल 13 अक्टूबर 2026: मेष, वृषभ, कर्क और धनु को लाभ के संकेत, वृश्चिक-कुंभ-मीन रहें सावधान Rashifal Today 12 अक्टूबर 2026 : मेष-मिथुन समेत इन राशियों को आर्थिक लाभ के संकेत, मकर को रहना होगा ... Rashifal Today 11 अक्टूबर 2026 : मेष-सिंह समेत इन राशियों को तरक्की के संकेत, जानिए किसकी चमकेगी किस... Rashifal Today 07 अक्टूबर 2026 : कर्क-कुंभ समेत इन राशियों के लिए शुभ संकेत, कई राशियों को आर्थिक नु... Rashifal Today 06 अक्टूबर 2026 :  मेष को आर्थिक लाभ, कन्या को संपत्ति का योग; वृश्चिक के प्रेम संबंध... Rashifal Today 05 अक्टूबर 2026 :  धन, व्यापार, करियर, परिवार, प्रेम और स्वास्थ्य के लिहाज से आज का द...

NEWS Leaders : राहुल गांधी ने कहा “डरे ना, गुजरात में चुनाव जीतेंगे, राहुल के पुतले भी जले.

0

NEWS Leaders : राहुल गांधी ने कहा “डरे ना, गुजरात में चुनाव जीतेंगे, राहुल के पुतले भी जले

“राहुल ने कहा, आप डरे ना, गुजरात में हम बीजेपी को हराएंगे, राहुल ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित भी किया। उन्होंने गुजरात के लोगों से कांग्रेस पार्टी के लिए समर्थन मांगा”

न्यूज लीडर्स डेस्क

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के प्रतिपक्ष नेता बनने के बाद संसद में दिखी उनकी भूमिका के बाद वह अब गुजरात दौरे पर है. उन्होने कार्यकर्ताओं में जोश भरते कहा की गुजरात विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीतेगी।

राहुल गांधी ने कहा कि चुनाव को अभी तीन साल हैं। अगर हम गुजरात में कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए जुट जाएंगे तो फिनिश लाइन को पीछे छोड़कर आगे निकल जाएंगे। राहुल गांधी अहमदाबाद में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।

●》》राहुल के बजरंग दल और विहिप कार्यकर्ताओ ने पुतले फूंके.》》

राहुल डेढ़ घंटे के दौरे पर अहमदाबाद पहुंचे। उनके इस दौरे के दौरान विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया और उनके पुतले जलाए। कार्यकर्ता संसद में राहुल के कथित हिंदू विरोधी बयान का विरोध कर रहे थे।

●》》राहुल गांधी क्यों आये गुजरात.》》

राहुल अचानक गुजरात क्यों गए दरअसल, संसद में हिंदू धर्म पर बयान देने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने 2 जुलाई को अहमदाबाद में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पर हमला किया था। इसके बाद दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प हो गई थी। झड़प में कई कांग्रेसी कार्यकर्ता घायल हो गए थे। राहुल इन्हीं कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने अहमदाबाद पहुंचे।

“इस दौरान उन्होंने गुजरात के हालिया बड़े हादसों में राजकोट गेम जोन अग्निकांड, वडोदरा हरणी लेक हादसा, मोरबी हादसा के पीड़ित परिवारों से भी मुलाकात की”

●》》राहुल ने गुजरात में चुनाव जीतने का दावा किया.》》

राहुल गांधी ने कहा, बीजेपी ने धमकाकर हमारे कार्यालय को नुकसान पहुंचाकर चुनौती दी है। मैं आपको बताना चाहता हूं कि हम सब मिलकर उनकी सरकार को उसी तरह तोड़ देंगे जैसे उन्होंने हमारे कार्यालय को नुकसान पहुंचाया है। यह लिखकर ले लीजिए कि कांग्रेस गुजरात में चुनाव लड़ेगी और नरेन्द्र मोदी एवं बीजेपी को गुजरात में हराकर कांग्रेस एक नई शुरुआत करेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!