“शुक्रवार का राशिफल : मकर में चंद्रमा, बढ़ेगी जिम्मेदारी और सफलता की संभावना, शुभ योग के असर से कई राशियों के लिए आर्थिक लाभ और नए अवसर”
🕉️ “शुक्रवार का राशिफल : मकर में चंद्रमा, बढ़ेगी जिम्मेदारी और सफलता की संभावना, शुभ योग के असर से कई राशियों के लिए आर्थिक लाभ और नए अवसर”
Newsleaders : नक्षत्र
पं. राधामाधव शरण यज्ञाचार्य

🕉️ आज दिन की ज्योतिषीय झलक
आज ज्येष्ठ कृष्ण षष्ठी का दिन नई योजनाओं, आर्थिक सुधार और संबंधों में संतुलन का संकेत देता है। चंद्रमा मकर राशि में होने से व्यवहारिक सोच और जिम्मेदारियों पर फोकस बढ़ेगा। शुभ योग कई राशियों के लिए उन्नति और सफलता के द्वार खोल सकता है, लेकिन कुछ राशियों को भरोसे और धन संबंधी मामलों में सतर्क रहने की जरूरत रहेगी।

🕉️पंचांग
संवत: 2083
मास: ज्येष्ठ
पक्ष: कृष्ण
तिथि: षष्ठी (12:21 बजे तक) पश्चात सप्तमी
वार: शुक्रवार
नक्षत्र: उत्तराषाढ़ा (21:19 बजे तक) पश्चात श्रवण
योग: शुभ (26:19 बजे तक)
करण: वणिज (12:21 बजे तक) पश्चात विष्टि
चंद्रमा: मकर राशि

🕉️ विशेष उपाय एवं शुभ मुहूर्त
▪️उपाय: माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु की संयुक्त पूजा करें।
▪️दान: सफेद वस्त्र या चावल का दान शुभ रहेगा।
▪️शुभ समय: सुबह 09:00 से 11:00, दोपहर 02:00 से 03:30
▪️अशुभ समय (राहुकाल): सुबह 10:30 से 12:00
🕉️ आज का राशि रत्न सुझाव.
मेष: मूंगा, वृषभ: हीरा, मिथुन: पन्ना,.कर्क: मोती, सिंह: माणिक्य, कन्या: पन्ना, तुला: ओपल, वृश्चिक: मूंगा, धनु: पुखराज, मकर: नीलम, कुम्भ: नीलम, मीन: पुखराज
🕉️ विस्तृत राशिफल
‘आज किस्मत दे सकती है बड़ा मौका, कुछ राशियों के लिए लाभ, कुछ के लिए चेतावनी, जानिए आपकी राशि क्या कहती है’

♈ मेष राशि
आज नए कामों में प्रगति और लाभ के संकेत हैं। व्यापार में नया सहयोगी मिल सकता है जो भविष्य में लाभ देगा। जीवनसाथी के साथ खरीदारी या घूमने का अवसर मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और घर में मेहमानों का आगमन संभव है।
♉ वृषभ राशि
आज आर्थिक मामलों में अतिरिक्त सावधानी जरूरी है। करीबी लोग भी धोखा दे सकते हैं। व्यापार में गड़बड़ी और दाम्पत्य जीवन में तनाव के संकेत हैं। वाणी पर नियंत्रण रखें और यात्रा टालना बेहतर रहेगा।
♊ मिथुन राशि
आज हल्का-फुल्का मनोरंजन और पारिवारिक खुशी का माहौल रहेगा। घर में शुभ कार्य की योजना बन सकती है। बाहरी लोगों का सहयोग मिलेगा और जीवनसाथी की सलाह से आर्थिक लाभ संभव है।
♋ कर्क राशि
कार्यक्षेत्र में व्यस्तता अधिक रहेगी लेकिन अपेक्षित सफलता कम मिल सकती है। गुप्त शत्रु परेशान कर सकते हैं। चोरी या नुकसान की संभावना है, इसलिए सतर्क रहें। किसी पर भी आंख बंद करके भरोसा न करें।

♌ सिंह राशि
रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी और संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकते हैं। बड़े भाई से लाभ होगा। राजकीय कार्यों की योजना सफल हो सकती है। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा।
♍ कन्या राशि
आज स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है। माता पक्ष से चिंता या हानि के संकेत हैं। परिवार में आपसी तनाव बढ़ सकता है। दाम्पत्य जीवन में भी कलह की संभावना है, जिससे मन उदास रह सकता है।
♎ तुला राशि
आज नए अवसर आपके हाथ लग सकते हैं। व्यापार में नया काम शुरू होने के संकेत हैं। बच्चों के विवाह या शुभ कार्यों की चर्चा घर में शुरू हो सकती है। आर्थिक स्थिति सुधरेगी और वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा।
♏ वृश्चिक राशि
परिवार में शुभ कार्य के योग हैं। पुराना रुका पैसा वापस मिल सकता है। विदेश यात्रा के अवसर बन सकते हैं। पुराने मित्रों से मुलाकात और जीवनसाथी के साथ सुखद समय बिताने का अवसर मिलेगा।

♐ धनु राशि
कामकाज में तेजी आएगी और आर्थिक रुकावटें दूर होंगी। आपकी योजनाएं सफल होंगी और समाज में सम्मान बढ़ेगा। प्रेम संबंधों में चल रही परेशानियों का समाधान मिलेगा।
♑ मकर राशि
आज ससुराल पक्ष से दुखद समाचार मिल सकता है। आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। व्यापार में करीबी लोग धोखा दे सकते हैं। जीवनसाथी से विवाद के संकेत हैं, इसलिए धैर्य रखें।
♒ कुम्भ राशि
आज आपकी योजनाएं सफल होंगी। सरकारी रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। व्यापार में नया पार्टनर मिलने की संभावना है। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी और घर में मेहमानों का आगमन संभव है।
♓ मीन राशि
आज आप भावनात्मक रूप से मजबूत रहेंगे। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है। पैतृक संपत्ति और वाहन सुख मिलने के योग हैं। व्यापार में अनुकूलता बनी रहेगी और नई योजनाएं सफल होंगी।

[3801]Tongbet Login PH – Online Slots at GCash Deposit,Mag-tongbet login ph na para sa mabilis na online slots gcash deposit. I-download ang legit casino app sa android at simulan na ang paglalaro ngayon. visit: tongbet